CUCET 2022 से JNU, BHU, DU, AU, AMU में मिलेगा प्रवेश, CUCET 2022 प्रवेश परीक्षा के आधार पर कई विश्वविधालयों प्रवेश मिल सकेगा, Check करे CUCET 2022 का Exam Pattern & Syllabus

जो भी उम्मीदवार देश के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में यूजी के लिए दाखिला लेना चाहते हैं, उनका इंतजार अब समाप्त हो चुका है l क्योंकि हाल ही में ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा 26 मार्च 2022 को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है l नोटिफिकेशन के अनुसार यह सूचना दे दी है कि किस तारीख से यूजी एडमिशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है l

CUCET 2022 Application Form

जो भी इच्छुक उम्मीदवार UG Admission के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा l इसके अलावा चेयरमैन के द्वारा यह जानकारी भी दी गई है कि यूजीसी की परीक्षाएं कब आयोजित कि जाएगी l यदि आप यूजी ऐडमिशन लेने की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए यह पोस्ट जरूरी है l यूजी में एडमिशन लेने के लिए आपको सीयूईटी परीक्षा के बारे में जानकारी होनी चाहिए l इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि CUET Exam Pattern 2022 क्या है l

UGC के द्वारा पहले ही यह जानकारी दे दी गई थी कि देशभर के सभी विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं, जिसके अंतर्गत कई प्रकार के संशोधन भी किए गए हैं l चलिए जान लेते हैं कि UG Admission Online Process कब से शुरू होने वाली है और परीक्षा पैटर्न क्या रहने वाला है l

CUCEET UG Admission Form 2022 Application Date

National Testing Agency के द्वारा 26 मार्च 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था l जिसके अंतर्गत देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन के लिए फॉर्म भरने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी l

CUCET old & sample papers

जो भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह 2 अप्रैल 2022 से आवेदन कर सकते हैं l आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है, इसीलिए इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर देना होगा l आप ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं l

Note – CUET Exam 2022 को जुलाई में आयोजित की जाने की तैयारियां की जा रही है l

CUET Exam Pattern 2022

  • जो भी उम्मीदवार CUET Exam 2022 में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए CUET Exam Pattern 2022 और CUET Syllabus 2022 को जानना काफी जरूरी है l

  • यदि आपको सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी पहले से ही होगी तो आप हर परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं l

CUCET 2022 के लिए परीक्षा जून माह में

  • Latest CUET Exam Pattern 2022 के अनुसार सीयूईटी परीक्षा कुल 2 पाली में आयोजित करवाई जाएगी l पहली पाली की परीक्षा में एक भाषा टेस्ट, जनरल टेस्ट और दो डोमेन विशेष टेस्ट होंगे l

  • वहीं दूसरी पाली की बात करें तो दूसरी पाली में चार डोमेन विशेष के विषय और वैकल्पिक भाषा विषय भी शामिल होंगे l

  • सीयूईटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित(CUET Exam Mode 2022) परीक्षा है l यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न और वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ होगी l

  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे l

  • सीयूईटी परीक्षा को करने के लिए उम्मीदवार को 2 Hour 30 Minutes का समय दिया जाएगा l

  • यदि कोई छात्र प्रशन का गलत उत्तर देगा, तो 0.25 अंक की Negative Marking भी की जाएगी l

CUET Entrance Exam 2022 में अब होंगे 4 खंड

जो कि इस प्रकार है –

  • खंड IA – 13 भाषाएं

  • खंड IB – 19 भाषाएं

  • खंड II – 27 विषय डोमेन- विषय के

  • खंड III – सामान्य टेस्ट

भाग 1A- 13 भाषाएं

कन्नड़, तेलुगू, तमिल, अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली, उड़िया, असमिया, पंजाबी, उर्दू l

भाग 1B – 19 भाषाएं

नेपाली, जर्मन, स्पेनिश, फ्रेंच, मैथिली, मणिपुरी, संथाली, जापानी, रूसी, चीनी, तिब्बती, इतालवी, फारसी, कश्मीरी, सिंधी, अरबी, कोंकणी, बोलो, डोगरी l

CUCET Exam Pattern & Chapter-wise

भाग 2 – 27 डोमेन टेस्ट के विषय इस प्रकार हैं –

1. एकाउंटेंसी(Accountancy) / बुक कीपिंग

2. बायोलॉजी(Biology)/ बायोलॉजिकल स्टडीज / बायोटेक्नोलॉजी / बायोकेमिस्ट्री

3. बिजनेस स्टडीज(Business Studies)

4. केमिस्ट्री

5. कंप्यूटर साइंस / इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस

6. इकोनॉमिक्स / बिजनेस इकोनॉमिक्स

7. इंजीनियरिंग ग्राफिक्स

8. एंटरप्रेन्योरशिप

9. जियोग्राफी /भूविज्ञान

10. इतिहास(History)

11. गृह विज्ञान

12. भारत की ज्ञान परंपरा और व्यवहार

13. विधिक अध्ययन

14. पर्यावरण विज्ञान(Environmental Science)

15. गणित

16. शारीरिक शिक्षा(Physical Education)/एनसीसी/योग

17. भौतिकी

18. राजनीति विज्ञान

19. मनोविज्ञान

20. समाजशास्त्र

21 टीचिंग एप्टीट्यूड(Teaching Aptitude)

22. कृषि(Agriculture)

23. मास मीडिया/मास कम्युनिकेशन

24. एंथ्रोपोलॉजी

25. ललित कला/दृश्य कला (मूर्तिकला/पेंटिंग)/वाणिज्यिक कला,

26. प्रदर्शन कला – (i) नाटक- रंगमंच (ii) नृत्य(Dance)(भरतनाट्यम/कथक/ओडिसी/कुचिपुड़ी/कथकली/ मणिपुरी (iii) संगीत(Music) सामान्य (कर्नाटक/ हिंदुस्तानी / रवींद्र संगीत/ नॉन-पर्कशन/पर्कशन),

27. संस्कृत

CUCET 2022 में Admission केवल Common Entrance Test से होगा-

इस प्रकार से विषय का करना होगा चयन

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाग 1A- 13 भाषाओं में से छात्रों को एक भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा l

  • भाग 1B के 19 भाषाओं में से अधिकतम 2 भाषाओं के ही छात्र पेपर दे सकते हैं l

  • भाग 2 के 27 Domain Subjects में छात्र को अधिक से अधिक 6 Subjects के विषयों में पेपर देने का मौका मिलेगा l

  • CUET Exam Pattern 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट का विजिट भी कर सकते हैं l

Click here-NTA Official website