CUET 2022 के लिए Mock Test जारी नहीं होने से उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ी, CUET परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी Mock test लिंक जारी नहीं होने चिंतित हुए, CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई 2022 तक रहेगी |
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी l जो भी छात्र यूजी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए CUET के तहत पहले आवेदन की तिथि 22 मई 2022 थी l लेकिन अब उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 31 मई 2022 तक का समय दिया गया है l
CUET 2022 के लिए Form Correction Process शुरू हुई
इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार के द्वारा आवेदन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो गई है तो वह भी 31 मई 2022 तक संशोधन कर सकता है l CUET का आयोजन पहली बार करवाया जा रहा है और CUET Exam अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने के लिए होने वाला दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा बन गई है l

इस वर्ष नीट परीक्षा के लिए 18 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और दूसरे नंबर पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट है l इस परीक्षा के लिए 900000 आवेदन अब तक आ चुके हैं l
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
परीक्षा है सर पर, लेकिन CUET MOCK TEST 2022 नहीं किए गए हैं जारी
जिन भी छात्रों ने CUET के लिए अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वह अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं l कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 का आयोजन जुलाई के दूसरे सप्ताह या तीसरे सप्ताह में करवाया जाएगा l देखा जाए तो अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए लगभग डेढ़ महीने का समय ही बचा हुआ है l
ऐसे में परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों की मुश्किलें भी काफी बढ़ती हुई नजर आ रही है l ऐसा इसलिए क्योंकि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन पहली बार करवाया जा रहा है l नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा परीक्षा के लिए Mock Test भी अभी तक जारी नहीं किए हैं l ऐसे में जो छात्र CUET परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, बिना मॉक टेस्ट के वह अपनी तैयारी कैसे कर पाएंगे l
CUET 2022 के नियमों में हुआ बदलाव
यदि CUET परीक्षा पहले भी आयोजित करवाई हुई होती, तो छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र के आधार पर परीक्षा के बारे में थोड़ा आईडिया लग पाता l लेकिन पहली बार परीक्षा आयोजित होने के कारण छात्र अच्छे से मॉक टेस्ट के बिना अपनी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं l
NTA ने Mock Test पहले किए थे जारी, लेकिन अब नहीं है वेबसाइट पर
जानकारी के मुताबिक National Testing Agency के द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए मॉक टेस्ट कुछ दिन पहले वेबसाइट पर जारी किए गए थे l लेकिन कुछ समय पश्चात ही मॉक टेस्ट को वेबसाइट से हटा दिया गया है l
मॉक टेस्ट ना होने के कारण कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे छात्रों को रियल टाइम के आधार पर प्रेक्टिस करने का मौका नहीं मिल पाया है, जिस कारण छात्र काफी चिंतित है l अब देखना यह होगा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा मॉक टेस्ट कब तक जारी किए जाते हैं l फिलहाल अभी तक NTA के द्वारा CUET Mock Test से संबंधित कोई भी Official सूचना नहीं दी गई है l
नीट के लिए भी मॉक टेस्ट नहीं है उपलब्ध
NTA के द्वारा नीट परीक्षा के लिए भी मॉक टेस्ट जारी नहीं किए गए हैं l लेकिन नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है l क्योंकि पिछले वर्षों में जो नीट की परीक्षा हुई है सभी प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है l
Click here-CUET 2022 Official website
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र से नीट परीक्षा के छात्र तैयारी कर सकते है, लेकिन CUET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के पास पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र से तैयारी करने का विकल्प नहीं है l
