CUCET 2021 के आवेदन शुरू हुए, CECET परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 सितम्बर 2021 तक, CUCET लिखित परीक्षा 15, 16, 23 & 24 September 2021 को होगी, CUCET के Admit Card अगले माह में जारी होंगे |

विद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए नया सत्र शुरू हो चुका है | इसी क्रम में सीयूसीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है | CUCET Exam 2021 में आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 सितंबर 2021 है, इसीलिए इच्छुक अभ्यर्थी 2 सितंबर 2021 से पहले अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें | CUCET Exam के लिए यदि आप भी Central Universities में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आप अपना आवेदन अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दे सकते हैं | हम आपको बोर्ड की दो आधिकारिक वेबसाइट के लिंक दे रहे हैं | इस लिंक के माध्यम से आप डायरेक्ट अपना आवेदन कर सकते हैं |

Cucet एक ऐसी परीक्षा है, जिसके माध्यम से एनटीए के तहत विश्वविद्यालयों में दाखिला करवाया जाएगा | CUCET Exam के तहत भारत में कुल मिलाकर 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला किया जाता है | इन 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी एवं इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला लेने के लिए सीयूसीईटी परीक्षा करवाई जाती हैं |

यदि आप इन कोर्स में से कोई भी कोर्स करना चाहते हैं तो आप CUCET Exam क्वालीफाई करने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपना दाखिला करवा सकते हैं | यह केंद्र विश्वविद्यालय असम, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक जम्मू, झारखंड, पंजाब, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, दक्षिण बिहार में स्थित है |

CUCET Exam Date & Result से संबंधित जानकारी

सीयूसीईटी परीक्षा का आयोजन 4 चरणों में किया जाएगा जो निम्नलिखित रुप से इस प्रकार हैं l

Exam Date

Day

15 September 2021

Wednesday 

16September 2021

Thursday

23September 2021

Thursday

24September 2021

Friday

सीयूसीईटी परीक्षा 2021 जैसे ही करवाई जाएगी इसके कुछ दिनों बाद इसका परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा | इस परीक्षा परिणाम के बाद सभी विश्वविद्यालय प्रवेश के दौरान कट ऑफ लिस्ट तैयार करेंगे | यह जरूरी नहीं है कि हर विश्वविद्यालय की कटऑफ समान जाए | हर विश्वविद्यालय की अपनी अलग कट ऑफ होती है |

Click here-NTA CUCET Official website

अलग-अलग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कटऑफ भी अलग-अलग निकाली जाएगी | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कट ऑफ लिस्ट परीक्षार्थियों की संख्या और अंकों पर आधारित होगी |