Cash On Delivery Scam में बिना आर्डर के भी कोरियर आपके घर आएगा, Online Fraud Cases- Cash On Delivery Scam और EMI Pending के नाम पर किया जा रहा है फ्रॉड, लगातार Online Fraud के मामले सामने आ रहे हैं, यदि आपके पास भी इस प्रकार से Call आती है तो सावधान रहें, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको इस मामले के संबंध में पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं।

सोशल मीडिया पर आजकल नए-नए Scam सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों को लूटा जा रहा है। हाल ही में ही एक नया स्कैम सामने आया है, जिससे आपके Account के सारे पैसे खाली हो सकते हैं। क्योंकि ओटीपी के नाम पर आपसे पैसे ठगे जाते है। इस नए स्कैम से लाखो लोग शिकार हो चुके है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नए Scam से पलक झपकते ही Bank Account से लाखों रुपए खाली किए जा सकते हैं।

यदि आप भी Online Transaction करते हैं, तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आप को जानकारी देते हैं कि किस प्रकार से OTP के नाम पर आप से ठगी की जा सकती है l पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े l

आखिर क्या है, कोरियर स्कैम?

पंकज नाम का एक व्यक्ति नजफगढ़ इलाके में रहता है। कुछ दिन पहले उन पर एक Phone आया कि आपने यह सामान Order किया था l नीचे आ जाइए, मैं समान लेकर नीचे खड़ा हूं। पंकज जब नीचे जाते हैं, तो फिर Delivery Boy को कहते हैं कि मैंने तो ऐसा कोई सामान ऑर्डर किया ही नहीं है। लेकिन Delivery Boy उनके नाम से आर्डर को दिखाता है, जिस ऑर्डर पर उनको Payment on delivery करना था।

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

UPSC IAS Exam की तैयारी घर पर बैठकर कैसे करें

3 साल के लिए फ्री Data भी मिलेगा 

12वीं के बाद क्या करें और जाने आगे की तैयारी कैसे करे

बैंक Deposit Slip में राशि लिखने पर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Online Fraud Cases

यानी आपको सामान की डिलीवरी के समय ही पेमेंट करना होगा। डिलीवरी बॉय ने उन्हें कहा कि अगर आपको अपना Order कैंसिल करना है, तो बताइए। पंकज ने कहा हां मुझे यह Order Cancel करना है। क्योंकि मैंने ऐसा कुछ आर्डर किया ही नहीं।

फिर वह डिलीवरी ब्वॉय बोलता है कि रुकिए मैं Customer Care को फोन मिलाता हूं। जब वह कस्टमर केयर पर फोन मिलाता है, और अपने फोन से पंकज की बात करवाता है, तो उसे ऑर्डर कैंसिल करने के लिए OTP मांगा जाता है। जोकि पंकज सिंह के फोन नंबर पर आता है। पंकज तुरंत ओटीपी बता देते हैं।

इस प्रकार ऑर्डर कैंसिल की बात कहकर Delivery Boy चलता बनता है। पंकज भी निश्चिंत होकर अपने घर की ओर जाता है। लेकिन जैसे ही वह घर पहुंचता है। उसके मोबाइल पर मैसेज आता है, कि आपके अकाउंट से इतना Balance Debit हो गया है। पंकज घबराकर अपने रूम की तरफ भागता है।

वहां पर देखता है कि ATM और क्रेडिट कार्ड तो उसके पास ही है, फिर यह पैसा Deduct कैसे हो गया है? पंकज सिंह घबराकर तुरंत नजदीकी थाने में जाता है। जहां पर उसके द्वारा FIR की जाती है। जिसके बाद पुलिस जांच करती है। पुलिस की जांच में पता चलता है, कि इस तिथि को उनके अकाउंट से ऐसे पैसे Transfer हुए थे।

तब पंकज को पता चलता है कि कैसे उसके साथ Fraud हुआ है। जब पुलिस के संज्ञान में भी ऐसा एक नया मामला आता है, जोकि Courier Scan के रूप में जाना जा रहा है। इसलिए आपको भी सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि दिन प्रतिदिन ठगी के मामले बहुत सामने आ रहे हैं।

ध्यान दें OTP किसी को ना दें।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किसी भी व्यक्ति को OTP ना दें। क्योंकि आपके फोन पर जो ओटीपी आता है, उससे आपका अकाउंट खाली हो सकता है। जैसा कि इस मामले में हुआ है। Delivery Boy को अगर वह व्यक्ति ओटीपी नंबर ना देता, तो उसके साथ ऐसा ना होता।

हालांकि उस व्यक्ति को बिल्कुल भी ऐसा अंदाजा नहीं था, कि ऐसा भी Scam चल रहा है। क्योंकि यह ठगी का नया मामला है। लेकिन अब लोगों को सतर्क रहना चाहिए, कि इस तरह से भी स्कैम हो रहे हैं। इसलिए ऐसी जानकारियों को लोगों तक Share जरूर करें, ताकि लोगों को भी जानकारी मिलती रहेगी ऐसे भी स्कैम होते हैं।

EMI Pending से जुड़ा है नया ठगी का मामला।

आप अपने लोन की EMI तो जरूर चुकाते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि EMI चुकाने में आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। जी हां एक ताजा मामला सामने आ रहा है l जहां पर ईएमआई देने के लिए व्यक्ति के साथ फ्रॉड हो गया है। बता दें कि यह घटना Delhi के पालम विहार की है।

जहां पर एक व्यक्ति को सुबह फोन आता है, कि आपकी EMI Pending पड़ी है। जल्दी से इसको जमा कर दीजिए। यह फोन करने वाला शख्स अपने आप को थाने का SHO बताता है। बोलता है अगर आप यह EMI जमा नहीं करते हैं, तो हम आपके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने वाले हैं।

ऐसे में वह व्यक्ति घबरा जाता है। फिर वह फर्जी SHO एक वकील का नंबर देता है। बोलता है, इस नंबर पर जल्दी से बात करो। जब व्यक्ति उस वकील को फोन करता है, तो पहले वह वकील उसको बहुत धमकाता है। जिससे वह व्यक्ति काफी डर जाता है।

फिर वह वकील उसको 22,730 रूपये जमा करने को कहता है। वह व्यक्ति घबराकर अपने परिचितों से पैसे लेकर जमा करवा देता है। लेकिन उस व्यक्ति को क्या पता, कि उसके साथ Scam हो गई है। जब कुछ दिनों बाद वे व्यक्ति अपने Loan की EMI के लिए Bank में जाता है। तो उसको पता चलता है कि बैंक से तो ऐसा कोई फोन नहीं आया था।

Tata Tiago NRG CNG ने मार्केट में किया धमाल

Asus ROG Phone 6D:

फिर वह व्यक्ति परेशान होकर अपने नजदीकी थाने जाता है, यहां पर उसकी SHO से बात होती है। तब वह व्यक्ति चौंक जाता है, क्योंकि ऐसा SHO साहब ने तो कोई भी Call नहीं की थी। तब पता चलता है कि उसके साथ Scam का मामला हो गया है। इसके बाद उस व्यक्ति द्वारा अज्ञात के खिलाफ FIR लिखवाई जाती है।