Rajasthan PTI Bharti Form में Correction 10 अक्टूबर 2022 कर सकेंगे, RSMSSB PTI Grade-3 भर्ती परीक्षा के आवेदन में संशोधन 10 अक्टूबर 2022 तक होंगे, राजस्थान पीटीआई परीक्षा का परिणाम अगले माह में आने की संभावना है, यहाँ से देखे RSMSSB पीटीआई भर्ती 2022 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan 3rd Grade PTI Bharti का विज्ञापन जारी किया गया था l राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती लगभग 5546 Post पर होनी है l राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जून 2022 से शुरू कर दी थी l जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक थे, उन्होंने 22 जुलाई 2022 तक थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया था l
Rajasthan 3rd Grade Teacher Level-1 के Handwritten Notes की PDF
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 25 सितंबर 2022 को राजस्थान पीटीआई भर्ती 2022 की भर्ती परीक्षा का आयोजन भी कर दिया था lजो भी उम्मीदवार Rajasthan 3rd Grade PTI Exam में शामिल हुए थे, उनके लिए हाल ही में ही कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है l यदि आप भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जारी महत्वपूर्ण नोटिस के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ना l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी देते हैं कि हाल ही में ही क्या महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है l
Rajasthan PTI Bharti Online Form Correction Notice
Rajasthan Staff Selection Commission के द्वारा जारी Notice में यह जानकारी दी गई है कि आवेदन फॉर्म में आवेदक के द्वारा अपने नाम, माता-पिता, जन्मतिथि, पता, लिंग, शारीरिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन नहीं किया जा सकता है l आवेदकों को सिर्फ श्रेणी, विशेष श्रेणी, उप श्रेणी में Correction करने का मौका दिया गया है, जो भी उम्मीदवार इच्छुक है वह 10 अक्टूबर 2022 से पहले अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं l 10 अक्टूबर के बाद किसी भी उम्मीदवार को संशोधन करने का मौका नहीं दिया जाएगा l
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
Rajasthan 3rd Grade PTI Bharti Online Form Correction Date
ऐसा बहुत बार होता है कि परीक्षा होने के पश्चात उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जाते हैं l लेकिन चयन के पश्चात उन्हें दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में काफी सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है l Application Form भरते समय कई बार उम्मीदवार गलत जानकारी भर देते हैं, जिस कारण उन्हें बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है l
REET Main Exam Level-2 Handwritten Notes
इसीलिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan 3rd Grade PTI Bharti Online Form में सुधार का मौका दिया जा रहा है l जो भी उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहता है, वह अंतिम तिथि से पहले सुधार कर दे। अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
