कोरोना से मौत होने पर परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी, कोरोनाकाल में किसी व्यक्ति मृत्यु हो जाती है तो सरकार द्वारा उनके परिजनों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई, परिजन अपने नजदीकी ई मित्र के द्वारा आवेदन कर सकते है |
हमारे देश में कोरोनावायरस के कारण लाखों लोगों की मृत्यु हुई हैं। इनमें से बहुत से परिवार तो ऐसे हैं जिनमें कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है और उसके बाद उन्हें जीवन यापन करने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। वैसे तो कोरोनावायरस के कारण निजी क्षेत्रों में काम करने वाले हजारों लोगों ने अपनी नौकरियां गवाई हैं उन्हें तो नौकरियां मिल ही जाएगी l
राजस्थान सरकार ने संविदा कर्मियों के लिया अहम फैसला
मगर जिन लोगों के घर में कमाने वाले की मृत्यु के पश्चात कोई कमाने वाला ही नहीं हैं, तो उन्हें तो बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी प्रकार के लोगों की सहायता करने के लिए राजस्थान सरकार इस प्रकार के लोगों को अनुग्रह राशि प्रदान करेगी जिनके परिवार के सदस्य की मौत कोरोनावायरस से हुई है। राजस्थान सरकार के द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह राशि के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है सभी योग्य परिवारों को अब जल्द ही आवेदन करना होगा।

e-Mitra के माध्यम से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि प्राप्त करने के लिए e-Mitra की सहायता से आवेदन करना होगा। COVID-19 के कारण मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों को राज्य सरकार के द्वारा राज्य ” आपदा मोचन निधि ” के माध्यम से 50000 रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। अनुग्रह राशि के संबंध में Social Justice & Empowerment Department के सहायक निदेशक Subhash Chandra Mani ने भी यह बताया है कि, COVID-19 से ग्रसित होने के बाद जिन व्यक्तियों की अस्पताल या फिर घर पर मृत्यु हुई हैं। इस प्रकार के परिवारों को अनुग्रह राशि दी जाएगी मगर उनके परिवार वालों के पास व्यक्ति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए और उसमें मृत्यु का कारण कोविड-19 दर्ज होना चाहिए।
RPSC द्वारा पहली बार पारदर्शिता के लिए किया गया नवाचार
इस प्रकार के व्यक्ति जिनकी मृत्यु जांच के दौरान COVID-19 पाए जाने की दिनांक से 30 दिन के भीतर हुई हैं, तो उन्हें अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
अस्पताल में भर्ती रहकर मरने वाले मृत व्यक्ति के परिवार को भी मिलेगी अनुग्रह राशि
इस प्रकार के व्यक्ति जो COVID-19 के कारण अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के पश्चात अस्पताल में वह Negative भी आ गए थे मगर फिर भी उनकी मृत्यु हो गई हैं, तो इस प्रकार के मृत व्यक्तियों के परिवारों को भी अनुग्रह राशि दी जाएगी। राजस्थान राज्य में ऐसे हजारों परिवार है जिनके परिवार के सदस्य की मृत्यु अस्पताल में रहने के कारण ही हुई है। इसलिए अब इन सभी परिवारों को अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी ताकि अनुग्रह राशि के माध्यम से यह आसानी से जीवन यापन कर सकें या फिर अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें।
सरकार के द्वारा आवेदन कर्ता से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क
अनुग्रह राशि के लिए आवेदन करने वाले मृत परिवारों के परिजन आसानी से ई-मित्र के माध्यम से Application Form भर सकेंगे। आवेदन फॉर्म COVID-19 Death Proof पत्र के आधार पर भरा जाएगा। मृत व्यक्ति के परिजनों के पास आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, मृतक का आधार कार्ड, मृतक का कोविड-19 मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक का मृतक से जो भी रिश्ता है उससे संबंधित प्रमाण पत्र आदि के माध्यम से आसानी से अनुग्रह राशि के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।
RRB NTPC CBT-1 का Result जारी हुआ
आवेदन करने वाले व्यक्तियों से सरकार के द्वारा तो कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा l बस उनसे ई मित्र के द्वारा आवेदन करने पर 50 आवेदन शुल्क लिया जाएगा। आवेदन करते समय आवेदनकर्ता को हर एक चीज का ख्याल रखना है कि उससे आवेदन करते समय गलती ना हों।
इन सभी लोगों को दी जा चुकी है अनुग्रह राशि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के Assistant Director Subhash Chandra Mani ने यह बताया कि COVID-19 से मृत व्यक्तियों की विधवा महिलाओं को विभाग के द्वारा Chief Minister’s Relief Fund से 1 लाख रुपए के साथ-साथ 50 हजार की सहायता राशि भी दे दी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि COVID-19 से मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित अस्पताल के द्वारा ही जारी किया जाता है।
यदि मृत्यु अस्पताल में ही हुई है तो अन्य समस्त प्रकरणों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा District Collector Level पर गठित कमेटी के द्वारा ही COVID-19 Death Certificate जारी कर दिया जाता हैं।
