कोरोना में अगर आपने नियमो का उलंघन किया तो भरना होगा जुर्माना, कोरोना में उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है, राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए अनिवार्य सावधानियां जारी की है, कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना या कारावास दोनों हो सकते हैं | 

 कोरोना के नियमों को तोड़ने पर होगी सजा-

 नमस्कार दोस्तों- SMC Education टीम आपको इस पेज में राजस्थान सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए अनिवार्य सावधानियां जारी की गई है, उनके बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | आज पुरे देश में कोरोना का कहर छाया हुआ है |

ऐसे में हर कोई इस महामारी से बचने की कोशिश कर रहा है | केंद्र सरकार और सभी राज्यों की सरकारों द्वारा अपनी अपनी और से हर संभव कोरोना से बचने के प्रयास किये जा रहे है | फिर भी कुछ लोग है, जो सरकार द्वारा जारी किये गए नियमो की अनुपालना नहीं करते है | इस स्थति में किसी एक व्यक्ति की लापरवाही अन्य सभी लोगो के लिए मुसीबत बन सकती है |

इसलिए राजस्थान सरकार ने प्रदेश के लोगो के लिए अनिवार्य सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है | अगर फिर भी आप नियमो की पालना नहीं करते हो तो, आपको आवशयक जुर्माना या जेल भी हो सकती है | सभी नियमो को जानने के लिए इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

यह अनिवार्य सावधानियां नहीं रखी तो हो सकती है कार्यवाही

यहाँ पर आपको हमारी टीम राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई अनिवार्य सावधानियों के बारे में अवगत करवा रही है | अगर आप इन सावधानियों को नहीं मानते हो तो, आपके विरुद्ध उचित कार्यवाही या जुर्माना हो सकता है | इसलिए प्रदेश के सभी लोगो से अपील की जाती है, कि कोरोना से बचने के लिए अनिवार्य सावधानियां जरूर बरते |

सार्वजानिक स्थानों पर यह सावधानियां रखे-

अगर आप किसी भी सार्वजनकि स्थान पर जाते हो तो, आपको निम्न सावधानियां रखनी होगी |

अनिवार्य सावधानियां

उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही/ जुर्माना

चेहरे पर मास्क/ कवर पहनना/ थूकना वर्जित

200 रूपये

दूसरे व्यक्ति से सामाजिक दुरी बनाये रखना (6 फिट की दूरी)

100 रूपये

शराब का उपभोग वर्जित

500 रूपये

5 या उससे अधिक व्यक्तियों का जमाव नहीं करना (CRPC धारा 144)

भा.द.स. 188 के अंतर्गत

सायं 7 बजे से प्रात: 7 बजे के मध्य व्यक्तियों का आवागमन निषेध

FIR (एफआईआर)

दुकानों पर यह सावधानियां रखनी होगी-

अगर आप किसी भी दुकान पर जरुरी सामान लेने के लिए जाते हो तो, आपको निम्न सावधानियां रखनी होगी | अन्यथा आपको जुर्माना देना पड़ सकता है | इसलिए इन नियमो की पालना जरूर करे |

अनिवार्य सावधानियां

उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही/ जुर्माना

दुकानदार/ स्टाफ द्वारा मास्क नहीं पहनने पर

200 रूपये

ग्राहक जिसने मास्क नहीं लगा रखा हो, विक्रय किये जाने पर

500 रूपये

एक समय में छोटी दुकान में केवल 2 व्यक्तियों एवं बड़ी दुकान में 5 व्यक्तियों से अधिक को प्रवेश दिए जाने पर

दुकान सीज की जा सकती है |

शेष व्यक्तियों का दुकान के बहार सामाजिक दूरी बनाते हुए पंक्ति में खड़े नहीं पाए जाने पर

100 दुपये प्रति व्यक्ति

दुकान या अन्य स्थान से पान, गुटखा, तम्बाकू का विक्रय नहीं करना

1000 रूपये / एफआईआर

कार्यस्थल पर (कार्यालय, प्रतिष्ठान, कारखाने आदि) पर यह कार्यवाही होगी-

अगर आप कार्यस्थल पर (कार्यालय, प्रतिष्ठान, कारखाने आदि) पर अनियार्य नियमो का पालन नहीं करते हो तो, आपके विरुद्ध एफआईआर की जा सकती है |

अनिवार्य सावधानियां

उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही/ जुर्माना

सभी के द्वारा चेहरे पर मास्क पहनना होगा |

श्रमिकों के बीच पर्याप्त दूरी/ परियों के बदलने पर तथा लांच ब्रेक में उपयुक्त अंतराल व सामाजिक ददूरी

कार्यस्थल बंद/ एफआईआर दर्ज की जा सकती है

काम/ व्यवसाय के घंटो में अंतराल रखना

प्रवेश/ निकास और कॉमन स्थानों पर थर्मल स्केनिंग, हेंड वॉश और सेनेटाइजर का पबंध करना

आम सुविधाओं और मानव सम्पर्क में आने वाले सभी बिन्दुओ जैसे हेंडल आदि का सेनेटाइजेशन

इन नियमो को तोड़ने पर होगा जुर्माना अथवा कानूनी कार्यवाही

अनिवार्य सावधानियां

उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही/ जुर्माना

विवाह समारोह आयोजित करने की पूर्व सूचना उपखण्ड मजिस्ट्रेट को नहीं देने पर

5,000 रूपये

विवाह समारोह में अधिकतम 50 व्यक्ति

10,000 रूपये

विवाह समारोह के दौरान सभी के द्वारा सामाजिक दूरी नहीं रखने पर

5,000 रूपये

अंतिम संस्कार के समय अधिकतम 20 व्यक्ति

क्वारंटीन की शर्तो की पालना |

संस्थागत क्वारंटीन भेजना/ 1000 रूपये जुर्माना अथवा क़ानूनी कार्यवाही

उपरोक्त उललंघनो पर ज़ुर्माने के स्थान पर विभिन्न कानूनों के तहत कार्यवाही के प्रावधान निम्न है-

राजस्थान एपिडेमिक डिजीजेज अध्यादेश 2020-धारा 5

2 वर्ष तक कारावास या 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005-धारा 51

1 वर्ष तक कारावास या जुर्माना अथवा दोनों

धारा 188 भारतीय दण्ड सहिंता

6 माह तक कारावास या 1000 रूपये का जुर्माना अथवा दोनों

यहाँ से देखे- अनिवार्य सावधानियां और उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही/ जुर्माना की सम्पूर्ण जानकारी

नोट-अगर आपको कोरोना से बचने के लिए अनियार्य सावधानियां और जुर्माने के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते है-धन्यवाद