IPL पर Corona का संकट छाया, आईपीएल 2022 के अभी तक 24 मैच हुए है, फीजियो पैट्रिक फरहार्ट की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मची खलबली, आईपीएल 2022 का खेल कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 अभी तक corona से बचा हुआ था लेकिन अब कोरोना ने IPL 2022 में अपनी एंट्री कर ली है। इस सीजन में ग्रुप स्टेज में कुल 70 मैच खेले जाने है लेकिन अभी तक कुल 24 मुकाबले ही हुए है।

IPL 2022 पर पड़ी CID की नजर

ऐसे में आईपीएल के बीच में ही कोरोना का आना IPL LOVERS के लिए बुरी खबर है। दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य की कोरोना रिपोर्ट POSITIVE आई है। जिसके बाद अब आईपीएल को बीच में ही रोका जा सकता है। हालांकि अभी तक आईपीएल मैनेजमेंट की तरफ से ऐसा कोई बयान अभी तक नहीं दिया गया है।

IPL tournament may be closed soon

अभी तक हुए कुल 24 मुकाबले

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अभी तक कुल 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन आज होने वाले 25वें मैच से पहले ही आईपीएल 2022 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक अहम सदस्य को कोरोना से संक्रमित पाया गया है।

दुबे और रॉबिन ने ठोके 17 छक्के |

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को कोरोना हुआ है और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फीजियो पैट्रिक फरहार्ट की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव

इंडियन प्रीमियर लीग द्वारा जारी मीडिया अपडेट में बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट की COVID-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि वो लक्षण दिखने के बाद से ही आइसोलेशन में हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम फीजियो पैट्रिक फरहार्ट को अपनी कड़ी निगरानी में रखे हुए हैं।

IPL मिस्ट्री गर्ल की फोटो देख लड़के ने कैमरामैन को कहा LOVE YOU

जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते तब तक वे टीम के साथ कहीं भी ट्रेवल नहीं करेंगे और कम से कम एक सप्ताह तक वे क्वारंटीन में रह सकते हैं। आपको बताते चलें कि इसके अलावा कोई भी कोरोना केस आईपीएल 2022 में अभी तक सामने नहीं आया है।

दुबई में खेला गया था IPL

आपको बताते चले की साल 2020 का इंडियन प्रीमियर लीग दुबई में खेला गया था। आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूएई में आयोजिक किया गया था। जबकि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का आधा सीजन कोरोना केसों के कारण स्थगित करना पड़ा था।

मौत के मुंह से लौटने युजवेंद्र चहल ने IPL में किया धमाल

आईपीएल 2021 का पहला भाग इंडिया में ही खेला गया था। लेकिन कोरोना के कारण दूसरा भाग आईपीएल के 14वें सीजन का यूएई में आयोजित किया गया था। इस बार का आईपीएल 2022 सिर्फ मुंबई और पुणे में सख्स बायो-बबल में आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी कोरोना ने आईपीएल के इस सीजन में भी अपनी एंट्री कर ली है।