College Students को Ambedkar DBT Voucher Yojana का लाभ मिलेगा, Rajasthan Government द्वारा College में पढ़ने वाले छात्रों को कमरे का किराया 2000 रूपये तक दिया जाएगा, कॉलेज छात्रों को Ambedkar DBT Voucher Yojana के तहत दिया जाएगा Room किराया, Ambedkar DBT Voucher Yojana के लिए आवश्यक Documents की लिस्ट देखे |

कोरोनावायरस के कारण छात्रों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ हैं, क्योंकि ज्यादातर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी और ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से तो बच्चों को वह सब जानकारी अच्छे से नहीं मिल पाती जो कि उन्हें College जाकर मिलती हैं | इसके अतिरिक्त करोनावायरस के कारण लोगों के काम धंधों का भी काफी नुकसान हुआ है | जो अपना बिजनेस करते हैं या फिर कोई प्राइवेट नौकरी करते हैं तो इस प्रकार के लोगों का काफी नुकसान हुआ है |

उन्हें अपने बच्चों को कॉलेज में पढ़ाने के लिए भी कई बार सोचना पड़ता हैं | खास-तौर पर गरीब परिवारों के बच्चे जब किसी गांव से पढ़ने के लिए शहर जाते हैं | तो शहर जाकर पढ़ाई के खर्चे के साथ-साथ उनके माता-पिता को उनका बाहर रहने का खर्चा भी उठाना पड़ता है, जैसे किराए का मकान और खाना-पीना आदि | इस प्रकार गरीब परिवारों के बच्चों के लिए पढ़ना काफी मुश्किल हो जाता हैं, क्योंकि गांव में ही इतने अच्छे कॉलेज नहीं होते जितने कि शहर में होते हैं |

छात्रों की इसी परेशानी को देखते हुए राजस्थान सरकार के द्वारा एक योजना का आरंभ किया गया हैं | इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार के द्वारा दूसरे शहर से पढ़ने आने वाले छात्रों को कमरे के किराए के रूप में कुछ राशि प्रदान की जाएगी | जिसके माध्यम से दूर से शहर में पढ़ने आने वाले छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह आसानी से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे |

बहुत से बच्चे पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे होते हैं, लेकिन उनके मां-बाप पैसे की कमी के कारण उन्हें दूसरे शहर में पढ़ाने नहीं भेज पाते | मगर अब इस प्रकार के बच्चे पढ़ाई लिखाई आसानी से कर पाएंगे क्योंकि राजस्थान सरकार के द्वारा उन्हें कमरे का किराया दिया जाएगा |

₹500 से ₹2000 तक दिया जाएगा कमरे का किराया

  • राजस्थान सरकार के द्वारा 1 सितंबर 2021 से Ambedkar DBT Scheme का आरंभ किया गया हैं | सभी पात्र छात्रों को 15 सितंबर से पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा, ताकि उन्हें इस योजना का फायदा मिल सकें |

  • इस योजना के माध्यम से गांव से दूर शहर में पढ़ने आने के लिए जो बच्चे किराए का कमरा लेते हैं, तो उन्हें सरकार के द्वारा ₹500 से लेकर ₹2000 तक मासिक किराया दिया जाएगा, ताकि आर्थिक परेशानियों के चलते उनकी पढ़ाई का नुकसान ना हो सकें |

  • बहुत से बच्चे पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ देते हैं, क्योंकि उनके मां-बाप उनका दूसरे शहर में रहने का खर्चा नहीं उठा पाते | मगर अब राज्य सरकार ने Ambedkar DBT Voucher Scheme शुरू की हैं |

  • सरकार के द्वारा इस योजना के तहत लाभ देने के लिए पात्र विद्यार्थियों का चयन करना शुरू कर दिया गया हैं |

  • इस वित्त वर्ष 2021 22 में SC, ST OBC, MBC तथा EWS Category के लगभग 5000 छात्रों को Ambedkar DBT Voucher Scheme के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा |

  • मगर इस योजना के पात्र केवल वही छात्र होंगे जो Graduation या Postgraduate कक्षाओं में नियमित पढ़ाई कर रहे हैं |

Ambedkar DBT Voucher Yojana Eligibility Criteria

  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाले SC, ST, MBC तथा EWS Caste के छात्रों के माता-पिता या अभिभावको की सालाना आय ₹250000, OBC caste के छात्रों की 150000 तथा EWS Category के अभिभावकों कि सालाना आय ₹100000 से कम होनी चाहिए |

  • वह छात्र जो राजकीय महाविद्यालय की Graduation या Post Graduation कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं तो वही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे |

  • जो छात्र राजस्थान राज्य के ही किसी गांव के निवासी हैं वही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |

  • सरकारी छात्रावास के छात्र अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ नहीं उठा सकतें |

किस जाति के कितने छात्रों को लाभ मिलेगा

जाति

छात्रों की संख्या

अनुसूचित जाति

1500

अनुसूचित जनजाति

1500

अन्य पिछड़ा वर्ग

750

अति पिछड़ा वर्ग

750

आर्थिक पिछड़ा वर्ग

500

चयनित छात्रों को 10 महीने तक मिलेगा किराया भत्ता

इस योजना के तहत सरकार के द्वारा तकरीबन 5000 छात्रों को चयनित किया जाएगा और उन छात्रों को 10 महीने तक ₹5000 महीना दिए जाएंगे | याद रहे कि इस योजना के तहत केवल उन्हीं छात्रों को लाभ मिलेगा जो कि इस योजना के तहत पात्र हैं |

Ambedkar DBT Voucher Yojana Application Process

इस योजना के तहत जो कोई भी छात्र आवेदन करना चाहता हैं तो उसे 15 सितंबर 2021 से पहले आवेदन करना होगा। वैसे तो आप अपने घर बैठे अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप के माध्यम से खुद ही आवेदन कर सकते हैं | इसके लिए आपको official website पर Visit करना होगा उस के माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं |

Note : 

  • याद रहे कि सभी Government और Private Collage में पढ़ने वाले जरूरतमंद छात्र इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं | इस योजना के माध्यम से उनके माता-पिता पर अपने बच्चे की पढ़ाई का ज्यादा दबाव नहीं रहेगा |

  • जो छात्र पात्र हैं तो उन्हें 15 सितंबर से पहले आवेदन करना होगा, क्योंकि 15 सितंबर को रात 12:00 बजे आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी |