कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया 2021, 12वीं के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को कट ऑफ बढ़ने की चिंता हुई, कोरोना की वजह से 12वीं की परीक्षा नहीं होने छात्रों के अंक अधिक आये, सत्र-2021-22 प्रथम वर्ष की कट ऑफ अधिक रहने की संभावना है |

इस बात को तो हम सभी जानते हैं, कि कोरोनावायरस के चलते भारत के विभिन्न राज्यों में 12वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और फिर छात्रों की Performance के हिसाब से ही उन्हें 12वीं कक्षा में नंबर देकर पास कर दिया गया | अब बच्चों को Performance के हिसाब से नंबर देकर पास तो कर दिया गया है | लेकिन इस हिसाब से राजस्थान राज्य में बच्चों के अंक 95% से भी ज्यादा हैं |

इसीलिए अब राजस्थान राज्य में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए चिंता की बात यह भी है, कि जो भी छात्र 12वीं कक्षा के पश्चात आगे College में Admission लेना चाहते हैं, तो कॉलेज में दाखिला लेने के लिए अब Cutoff को और भी ज्यादा बढ़ाया जाएगा या नहीं इस बात पर भी चर्चा चल रही हैं | क्योंकि बहुत से ऐसे छात्र भी है जिन्होंने 12वीं कक्षा में 97 और 98% Marks भी हासिल किए हैं |

इस साल कटऑफ का बढ़ना तय

राजस्थान राज्य के महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ संगीता गुप्ता जी ने यह बताया है, कि राजस्थान राज्य में CBSE तथा Rajasthan Board के बच्चों ने 12वीं कक्षा में काफी ज्यादा Percentage हासिल किए हैं और बच्चों की Percentage को देखते हुए यह बात तो तय है, कि इस बार सभी कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए Cutoff बढ़ाई जाएगी |

Rajasthan University Cut-off & Merit List

पिछली बार छात्रों की Percentage काफी कम थी, इसीलिए Cutoff भी काफी कम रखी गई थी | इस बार राजस्थान राज्य में कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए Competition बहुत ही ज्यादा हैं | इसीलिए Cutoff को बढ़ाया जाएगा | सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है, कि राजस्थान राज्य में CBSE और Rajasthan Board के बहुत से ऐसे छात्र हैं जिनके अंक 97 प्रतिशत और 98% भी हैं | अब ऐसे में कॉलेजों में दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, क्योंकि सभी के ही अंक अच्छे हैं |

2020 में रही थी काफी कम कटऑफ

राजस्थान राज्य में Commerce College के प्रिंसिपल डॉ दिलीप सिंह जी ने यह बताया कि वर्ष 2020 में B.Com Pass course में General Caste की Cutoff 88% रही थी | लेकिन इस साल Cutoff 95% भी रह सकती है या फिर 95% से ज्यादा भी रह सकती है, क्योंकि इस साल उन छात्रों की तादाद काफी ज्यादा है, जिन्होंने 95% अंक भी हासिल किए हैं |

हम आपको बता दें कि ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ हैं, क्योंकि स्कूलों के द्वारा सभी छात्रों की Performance को देखते हुए ही 12वीं कक्षा के अंक दिए गए हैं, अगर लॉकडाउन के कारण 12वीं की परीक्षा के अंक छात्रों की Performance के आधार पर ना दिए होते तो फिर शायद 95% अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या भी काफी कम होती हैं |