Rajasthan PTI Bharti 2022 में फर्जी डिप्लोमा-डिग्री वाले आवेदनों की संभावना बढ़ी, इस बार PTI भर्ती के लिए Apply करने वालों की संख्या में हुई Double बढ़ोतरी, इस बार फर्जी डिग्री और डिप्लोमा धारक के कारण बढ़ सकती है बेरोजगारों की मुश्किलें, बोर्ड के द्वारा की जाएगी सभी आवेदकों के दस्तावेजों की जांच, फर्जी डिप्लोमा और डिग्री धारक के खिलाफ की जाएगी सख्त से सख्त कार्रवाई, RSMSSB पीटीआई भर्ती 2022 में 50 हजार से अधिक फॉर्म भरे गए |

कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan PTI Recruitment 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था l यह भर्ती 5546 पदों पर की जाएगी l राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवा ली गई है l जब से आवेदन की प्रक्रिया पूरी हुई है, तो कुल प्राप्त आवेदन की संख्या ने सभी को हैरान किया हुआ है l आपको जानकर हैरानी होगी कि Rajasthan PTI Bharti 2022 के लिए 5546 पदों के सापेक्ष 56997 आवेदन प्राप्त हुए हैं l देखा जाए तो लगभग 1 पद पर 10 उम्मीदवारों के बीच में मुकाबला होने वाला है l

RSMSSB PTI Handwritten Notes के लिए Registration करे |

आवेदनों की संख्या इतनी ज्यादा है कि इस बार धांधली अधिक होने के संकेत भी मिल रहे हैं l यदि आप भी राजस्थान पीटीआई भर्ती 2022 में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए यह खबर जरूरी है l चलिए जान लेते हैं कि पूरा मामला क्या है और आखिर वह कौन सी वजह है, जिस कारण इस बार फर्जीवाड़े के मामले अधिक हो सकते हैं l

साल 2018 में हुई पीटीआई भर्ती के मुकाबले में इस बार हुए हैं रिकॉर्ड तोड़ आवेदन

साल 2018 में राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा लगभग 4500 पदों पर पीटीआई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था l 4500 पदों के लिए लगभग 23819 आवेदकों ने आवेदन किया था l Rajasthan PTI Bharti 2022 लगभग 4 वर्षों के बाद फिर से शुरू की गई है l

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

fake diploma-degree applications increased in Rajasthan PTI Bharti 2022

4 वर्षों के अंतराल में आवेदन करने वाले की संख्या में 33 हजार के लगभग इजाफा हो चुका है l अब ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने चयन प्रक्रिया कठिन होने का भी डर सता रहा है l ऐसा इसलिए क्योंकि जहां पहले एक सीट पर 5 अभ्यर्थियों के बीच में कंपटीशन होना था, वहीं अब एक सीट के लिए 10 उम्मीदवारों के बीच में मुकाबला होने वाला है l  

Rajasthan PTI Recruitment 2022 में फर्जी डिप्लोमा डिग्री वाले अभ्यर्थियों की संख्या हो सकती है काफी अधिक

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि इस बार राजस्थान पीटीआई भर्ती 2022 के लिए जितनी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं वह चिंताजनक विषय है l उपेन यादव के अनुसार बाहरी राज्य के कई हजार अभ्यार्थी फर्जी डिग्री और कोर्स के जरिए इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं l

PTI Bharti 2022 में 1 सीट के लिए 10 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

Rajasthan PTI Handwritten Notes PDF

इस बार आवेदन करने वालों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है l इससे साफ पता चलता है कि फर्जी डिग्री और डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी अधिक संख्या में इस भर्ती में शामिल होंगे l इसलिए बोर्ड को जल्द से जल्द सभी आवेदकों के दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए ताकि फर्जी डिग्री और डिप्लोमा के अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में शामिल होने से पहले ही रोका जा सके l

RSMSSB PTI Grade-III परीक्षा के लिए Handwritten Notes के लिए Registration करे |

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है और कहा है कि सभी आवेदकों के दस्तावेजों कि अच्छे से जांच की जाएगी l किसी भी अभ्यर्थी की डिग्री या डिप्लोमा फर्जी पाया जाता है, तो उसका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा l इसी के साथ-साथ सभी फर्जी आवेदकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी फर्जी डिग्री या डिप्लोमा के माध्यम से भर्ती में शामिल ना हो पाए l

एक तो बढ़ती बेरोजगारी के कारण आवेदन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है l दूसरा फर्जी डिग्री धारक भी अभ्यर्थियों के लिए चयन लेने की राह में चुनौती बन सकते हैं l