{2000 रूपये का चालान} बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के अतिरिक्त करना होगा यह काम, Traffic Police Helmet Related New Rule 2022, Helmet Strip Lock are Necessary, दोपहिया चालकों के लिए नया नियम, 18 वर्ष से कम आयु के चालको का कटेगा 25000 रुपए का चालान
यदि आप Motorcycles और Scooter’s चलाते हैं, तो आपके लिए Helmet पहनना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैं। यदि पुलिस के द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को बिना Helmet के पकड़ा जाता है तो जुर्माना वसूल किया जाता हैं। देखा जाए तो सरकार के द्वारा हेलमेट को अनिवार्य केवल हमारी सुरक्षा के लिए ही किया गया हैं, क्योंकि हर साल लाखों दोपहिया चालक केवल Helmet ना होने के कारण ही Accident में अपनी जान गवा देते हैं।
Important Traffic Signs in India
सरकार के द्वारा सभी Two Wheeler Drivers को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए एक नया नियम बनाया हैं। यदि आप Helmet लगाकर कहीं सफर भी कर रहे हैं तो भी आपको एक जरूरी काम अवश्य करना होगा। यदि आप इस काम को नहीं करते हैं, तो आपका चालान काट दिया जाएगा। आगे हम आपको Helmet New Rule 2022 की पूरी जानकारी देते हैं।
दोपहिया चालकों के लिए नया नियम
Motor Vehicle Act के मुताबिक यदि आप सड़क पर दो पहिया वाहन चला रहे हैं तो आपके लिए Helmet पहनना अनिवार्य हैं। क्योंकि Helmet पहनना यातायात नियमों का सबसे महत्वपूर्ण नियम है जो कि वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ही बनाया गया हैं। पहले तो केवल दो पहिया वाहन चला रहे चालक को ही Helmet पहनना पड़ता था परंतु अब वाहन चला रहे और वाहन पर बैठे हुए दोनों ही व्यक्तियों के लिए Helmet पहनना अनिवार्य हैं।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

यदि कोई व्यक्ति बिना Helmet के ही सफर कर रहा हैं, तो उस पर जुर्माना भी लगाया जाता है। इस बात का हम सबको पता है कि हेलमेट लगाने के साथ-साथ Helmet की पट्टी बांधना भी जरूरी होता है। यदि हम हेलमेट की पट्टी नहीं बांध देंगे तो हेलमेट हमारे सिर से उतर कर गिर भी सकता है जिससे कि हमारे साथ-साथ अन्य व्यक्ति भी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। इसी समस्या को देखते हुए यातायात नियमों में बदलाव किया गया है। अब यदि Helmet लगाने के बाद उसकी Strip Lock नहीं है तो आपका 2000 रुपए का चालान काटा जाएगा।
सड़क पर बढ़ती दुर्घटना को देखकर, बनाया गया है नया नियम
आज के समय में दो पहिया वाहन चालकों के साथ काफी ज्यादा सड़क हादसे होने लगे हैं। हर साल लाखों लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा ते हैं। इसीलिए Motor Vehicle Act 194d के मुताबिक यदि आप बिना Helmet के पकड़े जाते हैं तो आपको 1000 रुपए का जुर्माना देना होगा। जबकि बिना BIS के हेलमेट पहनने पर भी आपको 1000 रुपए का चालान भरना होगा।
RTO Fine & Penalty List for Traffic Rules violation
इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति Helmet लगाने के बावजूद भी Helmet की Strip Lock नहीं करता हैं, तो पकड़े जाने पर उस चालक का 2000 रुपए का चालान काटा जाएगा। इसीलिए अब सभी वाहन चालकों को यह सुनिश्चित कर लेना है कि, हेलमेट लगाते समय वह हेलमेट की Strip Lock कर ले ताकि चालान से बचने के साथ-साथ वह पूरी तरह से सुरक्षित रह सकें।
18 वर्ष से कम आयु के चालको का कटेगा 25000 रुपए का चालान
नए नियमों के मुताबिक यदि कोई भी नाबालिक लड़का या लड़की Car, Bike या Scooter चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो इनके पिता को 25,000 रुपए का चालान भरना होगा इसके अतिरिक्त पिता को 3 वर्ष तक की जेल भी हो सकती है।
सूचना के मुताबिक 18 वर्ष से कम आयु वह बिना किसी Learning Licence के Motor Vehicles चलाते हुए पकड़े जाने की स्थिति में वाहन चालक के पिता को Motor Vehicles Act 1988 की धारा 199A के तहत दंडित किया जाएगा।
यह नया नियम इसी लिए बनाया गया है ताकि हर एक माता-पिता अपने बच्चों को बचपन से ही समझा कर रख सकें। अभिभावकों को अपने बच्चों को बचपन से ही समझाना होगा कि जब तक वह 18 वर्ष के नहीं हो जाते और उनके पास Licence नहीं आ जाता तो तब तक वह सड़क पर वाहन नहीं चला सकते हैं।
