CGBSE 10th & 12th Board Result 2022 जारी, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम 14 मई 2022 को जारी किया, CGBSE बोर्ड Result में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर में घूमने का अवसर मिलेगा |
छत्तीसगढ़ बोर्ड के द्वारा कक्षा दसवीं की परीक्षा का आयोजन 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक किया गया था l छत्तीसगढ़ दसवीं बोर्ड की परीक्षा में लगभग 500000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था l छत्तीसगढ़ दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के सफल आयोजन के पश्चात छात्र दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे l
Computer Teacher Notes PDF
RSMSSB New Exam Calendar 2022
हाल ही में ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया है l जो भी छात्र CGBSE Class 10th Exam,12th Exam में शामिल हुए थे वह अपना रिजल्ट CGBSE Official Website के माध्यम से चेक कर सकते हैं l

छत्तीसगढ़ दसवीं कक्षा के प्रथम दो टॉपर्स ने हासिल किए हैं, 98.67 फ़ीसदी अंक
इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में कुल 74.23% छात्र पास हुए और 12वीं कक्षा में कुल 79.30 % छात्र पास हुए हैं l
इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम में सुमन पटेल और सोनाली बाला ने टॉप किया है l दोनों Students ही 98.67 % अंक हासिल करके राज्य में प्रथम स्थान पर आए हैं l
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
CUET 2022 के लिए अब तक 7 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
सुमन पटेल और सोनाली बाला के बाद आसिफा शाह, दामिली वर्मा और जयप्रकाश कश्यप 98.17 फ़ीसदी अंक प्राप्त करके राज्य में दूसरे स्थान पर रहे हैं l
TOP 10 स्थान पर आने वाले छात्रों को मिलेगा हेलीकॉप्टर में घूमने का मौका
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा यह घोषणा की गई थी कि जो भी दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के छात्र टॉप 10 स्थान पर आएंगे उन्हें हेलीकॉप्टर में घुमाया जाएगा l
अब छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया जा चुका है l जो भी छात्र टॉप 10 स्थान पर आएंगे, उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा फ्री में हेलीकॉप्टर में घुमाया जाएगा l
Click here-CGBSE Board Exam Result 2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा हेलीकॉप्टर में घुमाने की घोषणा इसीलिए की गई थी ताकि सभी बच्चे पूरे मन लगाकर अपनी पढ़ाई में ध्यान दें l छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू की गई इस पहल से अन्य छात्र भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे ताकि वह भी परीक्षा में सफल होकर हेलीकॉप्टर में घूमने जाए l
