CBSE की 01 जुलाई से होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, कोर्ट में परीक्षाओं को लेकर कल फिर से सुनवाई होगी, विधार्थियों को पिछले प्रश्न पत्र के आधार पर मार्क्स दिए जा सकेंगे

सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द हुई-

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की 01 जुलाई से होने वाली परीक्षाओं के बारे जानकारी बताएगी | CBSE ने 01 जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं को परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है |

पहले यह परीक्षाएं जुलाई माह में आयोजित कराई जानी थी | लेकिन सीबीएसई ने विधार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं को रद्द करने की जानकारी आज सरकार की और से सुप्रीम कोर्ट को दे दी गई है |

उसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से यह कहा, कि विधार्थियों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के लिए विकल्प देने पर विचार करे | इस पर अदालत ने सीबीएसई बोर्ड से जवाब मांगा है। मामले पर कल यानी 26 जून को फिर से सुनवाई होगी। परीक्षा के बारे में पूरी खबर जानने के लिए इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी विस्तृत रूप टेबल के जरिये बताएगी | जिससे आप परीक्षाओं की जानकारी को आसानी से समझ सके |

बोर्ड का नाम

सीबीएसई

सत्र

2019-2020

कक्षा

10वीं और 12वीं बोर्ड

शेष परीक्षाएं आयोजित होनी थी

01 जुलाई से 15 जुलाई 2020 तक

परीक्षा रद्द होने की जानकरी

25 जून 2020

मामले की अंतिम सुनवाई की तिथि

26 जून 2020

अधिकारिक वेबसाइट

http://cbse.nic.in/newsite/index.html

प्रीवियस परीक्षा के आधार पर मार्किंग की जाये-

CBSE ने उच्चतम न्यायालय को बताया है, कि छात्रों को उनकी प्रीवियस परीक्षाओं के आधार पर मार्किंग दी जाएगी | यानि अगर किसी कक्षा की तीन से चार प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं हो चुकी है, तो उनको आधार मानकर बच्चे को मार्किंग दी जाएगी | लेकिन देखा जाये तो यह तरीका भी सही नहीं है |

12th Arts, Science, Commerce Admit Card 2020 

CBSE 10th Result 2020

CBSE 12th Result 2020

10th Admit Card 202

क्योंकि किसी छात्र का कोई मानो किसी एक विषय में कमजोर हो और उसकी परीक्षा पहले आयोजित हो चुकी हो तो, उसको तो इस प्रक्रिया से नुकसान हो सकता है | इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने यह भोई कहा है, कि सीबीएसई और सरकार अगली सुनवाई तक अपना रुख साफ करे |

अगली सुनवाई 26 जून को होगी –

सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अगली सुनवाई 26 जून शुक्रवार को की जाएगी | इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को अगली सुनवाई तक अपना रुख साफ करने को कहा है | इसके अलावा अदालत ने कहा है,

कि सीबीएसई बोर्ड और सरकार राज्यों में होने वाली परीक्षाओं को लेकर अपना रुख साफ रखे | इससे पहले शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से कहा था, कि कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की शेष रही परीक्षाएं नहीं करवाई जाएं |