REET मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभ्यर्थी हुए परेशान, Rajasthan 3rd Grade भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थना नहीं मिलने से परीक्षा आगे खिसकने की संभावना, रीट मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म अभी तक नहीं भरवाए गए, बोर्ड अध्यक्ष ने कहा परीक्षा तिथि में बदलाव हो सकता है |
राजस्थान के जो भी उम्मीदवार थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करके अच्छी खबर दी थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह परीक्षा समय पर नहीं हो पाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आने वाली 4 और 5 फरवरी को प्रदेश में 3rd Grade Teacher Recruitment की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य में खाली 46500 पदों को भरने के लिए किया जाएगा। लेकिन समय पर शिक्षा विभाग द्वारा Notification निकालने के लिए मंजूरी नहीं भेजी गई है। जिसने विभाग के लापरवाह रवैया को उजागर किया है।
जो भी उम्मीदवार Rajasthan Third Grade Teacher Bharti Exam में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है l क्योंकि इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह जानकारी देंगे कि आगामी समय में राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा तय समय पर हो सकती है या फिर विभाग की लापरवाही से परीक्षा आगे टाली जा सकती है l चलिए पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं l
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
30 सितंबर को कर दी गई थी परीक्षा की घोषणा
ढ़ाई महीने पहले शिक्षा विभाग द्वारा Rajasthan Staff Selection Board को भरोसा दिलाया गया था कि वह जल्द ही परीक्षा करवाएंगे। जिसके चलते बोर्ड द्वारा 4-5 फरवरी को होने वाली Exam की घोषणा 30 सितंबर को कर दी गई थी। लेकिन अक्टूबर बीतने के बाद अब नवंबर का महीना भी खत्म होने वाला है, पर अभी तक विभाग द्वारा अभ्यर्थना नहीं भेजी गई है।
वहीं अगर बोर्ड को जल्दी अभ्यर्थना नहीं भेजी गई, तो Board द्वारा घोषित तिथि पर परीक्षा आयोजित करवाना संभव नहीं हो पाएगा। साथ ही 3rd Grade Teacher Exam का लंबे समय से इंतजार कर रहे आठ लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का भविष्य संकट में आ जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया में लग जाएगा एक महीना
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड Vacant Posts के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु करने मे कम से कम 1 महीना लग जाएगा। क्योंकि आवेदन करने के लिए इतना समय तो कम से कम चाहिए। मतलब साफ है, अगर आने वाले 7 दिनों को भीतर अगर File नहीं भेजी गई तो आवेदन प्रक्रिया शुरु नहीं होगी।
साथ ही पूरा दिसंबर आवेदन प्रक्रिया में ही निकल जाएगा, जिसके कारण Exam की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ 1 महीने का समय मिलेगा। वहीं अगर भर्ती की प्रक्रिया देर से शुरु की जाएगी, तो Application Process भी देर तक चलेगी। जिसके कारण फरवरी की शुरुआत में होने वाली परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
अभ्यर्थना मिलने में हुई देर, तो परीक्षा खिसकेगी आगे – बोर्ड अध्यक्ष
वहीं इस पूरा मामले को लेकर Rajasthan Staff Selection Board के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि हम इंजतार मे है, जैसे ही शिक्षा विभाग से अभ्यर्थना मिलेगी, भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। अगर File मिलने में देर हुई तो, तय तिथि पर Exam आयोजित करना संभव नहीं हो पाएगा। जिसके चलते 3rd Grade Teacher Exam को आगे की तिथि पर खिसकाना पड़ सकता है।
शिक्षा विभाग द्वारा मंजूरी नहीं भेजने के कारण Board भर्ती परीक्षा को समय पर नहीं करवा पाएगा, इससे शिक्षा विभाग पर, कई सवाल खड़े हो गए है। क्योंकि विभाग की लापरवाही की वजह से बोर्ड भर्ती की प्रक्रिया शुरु नहीं कर पा रही है। अब यही माना जा रहा है, कि 7 दिनों के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरु नहीं की, तो 4-5 फरवरी को Exam आयोजित करना संभव नहीं है।
पदों को लेकर विवाद से घिरा विभाग
बता दें कि Rajasthan 3rd Grade Teacher के लिए 46500 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमे लेवल 1 तथा लेवल 2 के पद शामिल है। बीते कुछ समय से लेवल 2 के पदों को 6 हजार तक कम करने कि वजह से विवाद चल रहा है। B. Ed Degree पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों को वापस बढ़ाने की मांग कर रहे है।
RSMSSB CET Senior Secondary Level Handwritten Notes
Rajasthan CET Graduation Level परीक्षा के Handwritten Notes
दरअसल, पिछले साल 2022 की February को प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने भर्ती की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने Level-1 के लिए 15 हजार पद बताएं थे l वहीं Level-2 के लिए 31500 पद बताएं थे। लेकिन बीते दिनों इन पदों में बदलाव कर लेवल-1 में जहां 21 हजार पदों को मंजूरी दी गई। वहीं लेवल-2 के लिए 25 हजार पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई। जिसके कारण level -2 में करीब 6 हजार पद घट गए।
जिसके चलते लेवल-2 की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने पद को वापस बढ़ाने की मांग की, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है, कि शिक्षा विभाग बोर्ड को File भेजने से पहले इस विवाद को भी जल्द से जल्द सुलझाना चाहता है।
300 नंबर का होगा प्रश्न पत्र, Negative Marking होगी l
आपकों बता दें कि Rajasthan Staff Selection Board द्वारा अगले साल 2023 के 4 और 5 फरवरी को सहायक अध्यापक ग्रेड 3rd लेवल-1 और लेवल-2 की परिक्षा आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा ढाई घंटे की होगी। लेवल-1 और लेवल-2 की परिक्षा के लिए 300 नंबर के लिए 150 Questions पूछे जाएंगे।
इस परिक्षा में Negative Marking भी की जाएगी। वहीं जुलाई में आयोजित की गई REET 2021 पात्रता परीक्षा को पास कर चुके अभ्यर्थी ही फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे।
फरवरी में मुख्य परिक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का मई तक Result जारी कर दिया जाएगा। साथ ही सत्र 2023-24 तक Teacher की पोस्टिंग भी कर दी जाएगी। सभी कार्य शीघ्र करने का उद्देश्य राजस्थान में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
