BPSC 67th Exam Date जल्द घोषित, BPSC द्वारा 8 मई 2022 को आयोजित होने वाली 67th Prelims Exam को रद्द कर दिया गया है, बिहार 67th Prelims Exam में Paper Leak होने की वजह से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया, 67th Prelims Exam की नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित होने की संभावना |
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा कल 8 मई 2022 को BPSC 67th Prelims Exam का आयोजन करवाया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र काफी दूर-दूर के जिलों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे। बहुत से उम्मीदवार तो 8 से 10 घंटे का सफर करके भी परीक्षा में शामिल होने के लिए आए थें।
Computer Teacher Notes PDF
Mahatma Gandhi English Medium School में प्रवेश के लिए Lottery
जब सभी उम्मीदवार परीक्षा देने आए थे तो उस समय तो वह काफी ज्यादा खुश थे। परंतु परीक्षा देकर जाते समय सभी उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके साथ आए परिजन भी काफी ज्यादा मायूस थें, क्योंकि BPSC Exam Cancel कर दिया गया हैं। आगे हम आपको BPSC PT Paper Cancel होने का सही कारण व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।

Paper Leak होने की वजह से किया गया, BPSC Exam 2022 Cancel
BPSC Exam 2022 का Paper Leak होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। जब छात्र बीपीएससी परीक्षा 2022 में शामिल होने के पश्चात अपने-अपने घरों में जा रहे थें, तो वह आधे रास्ते तक भी नहीं पहुंचे थे तभी उन्हें यह खबर मिल गई कि BPSC Exam 2022 Canceled हो चुका हैं।
Paper Leak की जांच के लिए गठित की गई, स्पेशल कमेटी
• जब BPSC 2022 Paper Leak की बात सामने आई थी तो उसके बाद आयोग के द्वारा एक Special Committee का गठन किया गया था ताकि Paper Leak का पता लगाया जा सके। आयोग के द्वारा स्पेशल कमेटी को आदेश दिए गए थे कि, उसे जल्दी से जल्दी रिपोर्ट देनी है ताकि तुरंत ही फैसला लिया जा सकें
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
RPSC 2nd Grade Bharti 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
• आयोग के आदेश के पश्चात Special Committee के द्वारा सिर्फ 3 घंटों में ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर दी गई थी। इसी रिपोर्ट के माध्यम से इस बात की पुष्टि हुई थी कि BPSC Exam Paper Leak हुआ हैं। अब आयोग के द्वारा बीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2022 की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
परीक्षार्थियों के अनुसार, उच्च अधिकारियों के कारण हुआ हैं BPSC 2022 Paper Leak
• BPSC Prelims Exam 2022 में शामिल परीक्षार्थियों का यह कहना हैं कि, वह समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों पर उन्होंने देखा कि वहां पर कुछ उम्मीदवार ऐसे थे जिन्हें समय से पहले ही परीक्षा केंद्र के अंदर बुलाकर प्रश्नपत्र दे दिया गया था।
UP Police SI भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आया
• उम्मीदवारों का कहना है कि इस प्रकार के अभ्यर्थियों को अकेले कमरे में पेपर देने के लिए बिठाया गया था। जब दूसरे छात्रों ने इस बात का विरोध किया तो वहां पर मौजूद Higher Authority के द्वारा उन्हें फंसाने की धमकी भी दी गई थी ताकि जो कुछ भी हो रहा है उम्मीदवार उसे बिल्कुल वैसे ही होने दें।
BPSC Prelims Exam 2022 Canceled होने की वजह से, उम्मीदवारों को हुई है बहुत ही परेशानी
• BPSC Pre Exam Cancel होने की वजह से उम्मीदवारों को बहुत ही बड़ा झटका लगा है। बीपीएससी की परीक्षा देकर जब उम्मीदवार रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे थे, तो वहां पर बहुत सारे अभिभावक इकट्ठे होकर बातचीत भी कर रहे थे कि हमें शक है कि BPSC Exam 2022 Canceled हो सकता हैं।
• इसी बीच देखते ही देखते सभी उम्मीदवारों व उनके अभिभावकों को इस बात की जानकारी मिल गई की BPSC Prelims Exam 2022 Canceled कर दिया गया है। जब सभी को इस बारे में पता चला तो वह काफी ज्यादा मायूस थें।
सरकारी शिक्षक बनने के लिए Super TET पास करना अनिवार्य
• उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके साथ में आए परिजन काफी ज्यादा मायूस इसलिए थें, क्योंकि जब एक शहर से दूसरे शहर परीक्षा में शामिल होने के लिए जाया जाता है तो उस समय काफी ज्यादा पैसे भी खर्च होते हैं। इतना ही नहीं पर छात्रों की मेहनत का जो नुकसान होता है तो उसकी भरपाई तो कोई भी नहीं कर सकता है।
आने वाले कुछ दिनों में कर दी जाएगी, BPSC Prelims Exam 2022 New Date की घोषणा
• बीपीएससी के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि आने वाले कुछ दिनों में BPSC Pre Exam 2022 की नई तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद सभी उम्मीदवार इस तारीख को परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
• अबकी बार आयोग के द्वारा परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए कड़ी तैयारियां की जाएंगी ताकि उम्मीदवारों का समय और पैसा बर्बाद ना हों।
