Bihar PSC मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित हुई, बीपीएससी 66वी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की परीक्षा तिथि घोषित हुई, BPSC द्वारा जारी परीक्षा तिथि का विस्तृत कार्यक्रम देखे |

ऐसे अभ्यर्थी जो बीपीएससी 66 वी संयुक्त परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए काफी महत्वपूर्ण खबर है | हाल ही में बीपीएससी 66 वी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि बीपीएससी की परीक्षा के तहत 691 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है | बीपीएससी 66 वी संयुक्त परीक्षा के लिए कुल 8900 अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं |

बीपीएससी 66 वी मुख्य परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं | परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार के द्वारा यह जानकारी साझा की गई है, कि बीपीएससी की मुख्य परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां विभाग के द्वारा की जा चुकी हैं | परीक्षा के लिए केंद्र भी विभाग के द्वारा निर्धारित किए जा चुके हैं आइए जानते हैं, की परीक्षा के लिए कौन से केंद्र बनाए गए हैं |

  • राजकीय स्कूल गर्दनीबाग

  • बीडी कॉलेज

  • राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल

  • पटना हाई स्कूल

  • एएन कॉलेज

  • टीपीएस कॉलेज

  • कॉलेज ऑफ कॉमर्स

  • जेडी विमेंस कॉलेज

बीपीएससी की मुख्य परीक्षा Schedule 2021

बीपीएससी 66th संयुक्त परीक्षा 29 जुलाई 2021 से शुरू हो जाएगी और यह परीक्षा 31 जुलाई 2021 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी |परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार के द्वारा यह भी कहा गया है, कि प्रवेश पत्र में परीक्षा से संबंधित कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं | इन दिशानिर्देशों का सभी अभ्यार्थियों के द्वारा पालन करना होगा | कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित भी कुछ गाइडलाइंस जारी की गई है, इन गाइडलाइंस का भी अभ्यार्थी को विशेष तौर से ध्यान रखना होगा |

परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार के अनुसार बीपीएससी की परीक्षा परिणाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

बीपीएससी की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की अनुमानित तिथि

सितंबर 2021 से अक्टूबर 2021 तक

बीपीएससी 66 वी संयुक्त परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने की संभावित तिथि

दिसंबर 2021 तक