Bihar Inter & Matric के Result में त्रुटि सुधार का एक और मौका मिला, अगर आप अपने Inter & Matric परिणाम में कुछ सुधार करना चाहते हो तो आपके लिए अच्छा मौका है, बिहार बोर्ड ने छात्रों को रिजल्ट में सुधार के लिए दिया अवसर,

हाल ही में ही Bihar Board की ओर से इंटर और मैट्रिक परीक्षा के साथ-साथ कंपार्टमेंटल परीक्षा 2019, 2020 और 2021 के परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम में संशोधन का एक अतिरिक्त मौका बोर्ड के द्वारा दिया जा रहा है l

PSSSB VDO-Gram Sevak Recruitment 2022

यदि छात्र वर्ष 2019 2020 व 2021 में से किसी भी वर्ष इंटर, मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुआ था और छात्र के मूल प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र में कोई त्रुटि हो गई है, तो उसे अब घबराने की आवश्यकता नहीं है lऐसे छात्रों को त्रुटि में संशोधन करने के लिए एक मौका दिया जा रहा है l

Bihar Inter & Matric Result correction form

बोर्ड के द्वारा यह फैसला छात्रों के भविष्य को देखते हुए लिया गया है l बोर्ड के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 15000 से भी अधिक हो सकती है l चलिए जान लेते हैं कि छात्रों को किस प्रकार से सुधार करवाना है और सुधार करवाने की प्रक्रिया क्या रहने वाली है l

सुधार के लिए दिए गए हैं कुछ दिशा निर्देश

छात्र छात्रा अपने मूल प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए साक्ष्य के साथ सत्यापित छाया प्रति और प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी के माध्यम से शपथ पत्र के साथ अपना आवेदन अपने स्कूल और कॉलेज में जमा करेंगे l

त्रुटि सुधार के लिए जो आवेदन जमा किया जाएगा और उसके साथ जो भी साक्ष्य दिए जाएंगे, उनकी जांच पहले अच्छे से कर ले l

West Bengal में विशेष शिक्षकों के 42132 पदों पर भर्ती

शिक्षण संस्थान के सत्यापित आवेदन की कॉपी लेकर छात्र बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करवा देंगे और जमा करवाने के बाद रसीद भी प्राप्त कर लेंगे l रसीद भी छात्रों के लिए जरूरी है I

बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से मिल सकेंगे दूसरे प्रमाण पत्र

  • बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि छात्र छात्राओं के द्वारा जमा किए गए आवेदन और आवेदन के साथ दिए गए साक्ष्य की अच्छे से जांच कर लेनी है l

  • जांच के पश्चात ही निर्धारित शुल्क के साथ छात्रों से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे l कॉपी सत्यापित करा कर क्षेत्र कार्यालय में जमा करवाने के बाद छात्रों को रसीद भी प्रदान की जाएगी l

  • जांच के पश्चात क्षेत्रीय कार्यालय से छात्र छात्राओं को अंक प्रमाण पत्र आदि वितरित कर दिए जाएंगे l

सुधार के कई अवसर दिए गए लेकिन अब भी छात्र छात्रा करना चाहते हैं सुधार

DEO अब्दुल सलाम अंसारी ने कहा कि 2019 से 2020 और वर्ष 2021 तीनों वर्ष की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र में शिक्षण संस्थान के प्रधान के द्वारा त्रुटि सुधार के कई बार मौके दिए गए हैं l

SSC Selection Post Phase X Bharti का Notification जारी

लेकिन अभी भी छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के द्वारा त्रुटि सुधार के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं l

इस संबंध में जो भी छात्र अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह ऑफिशल वेबसाइट-http://biharboardonline.bihar.gov.in/ के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं l हमारे द्वारा जो प्रक्रिया बताई गई है उसी के माध्यम से सुधार कर सकते हैं l