ANM Exam Date में हुआ बदलाव, बिहार राज्य में ANM प्रवेश परीक्षा की तिथि में कुछ फेरबदल हुआ है, 21 और 22 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब 25 & 26 अक्टूबर 2021 को होगी, 23 & 24 को होने वाली परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बिहार ANM परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हुए |
एएनएम ( Auxiliary Nursing Midwifery ) भर्ती के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं l ANM एक 2 साल का नर्सिंग कोर्स होता है, जिसमें छात्रों को विभिन्न व्यक्तियों के स्वास्थ्य की देखभाल करने का अध्ययन कराया जाता है। ANM के पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों के बहुत से कार्य होते हैं जैसे मरीजों का ख्याल रखना, उन्हें दवाई समय पर देना और मरीजों से संबंधित रिपोर्ट तैयार करके डॉक्टर को देना। कुछ समय पहले बिहार राज्य में राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा एएनएम के साथ- साथ अन्य पदों पर भर्तियां निकाली गई थी |
इन पदों की भर्ती परीक्षा 21 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक 3 पालियों में आयोजित होनी थी l इस भर्ती के तहत ANM के 8853 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हाल ही में state health committee के द्वारा यह सूचना दी गई है कि ANM के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी गई हैं l जबकि Lab Technician, Distic Planning Coordinator, Hospital Manager के अतिरिक्त अन्य पदों की परीक्षा तिथि में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, सिर्फ एएनएम के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि ही बढ़ाई गई है |
अब इस दिन करवाई जाएगी ANM परीक्षा 2021
ANM के 8853 खाली पदों पर भर्ती की परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2021 को पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी l मगर राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा इस परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब ANM की 21 अक्टूबर 2021 को होने वाली परीक्षा 25 अक्टूबर 2021 को होगी l 22 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा 26 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी |
इस परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा हैं, इसीलिए ANM Exam 2021 को 3 पालियों में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा हैं |
एएनएम की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सिर्फ परीक्षा की तिथि में ही बदलाव किया गया है परीक्षा का केंद्र, समय या फिर अन्य दिशा-निर्देश बिल्कुल वैसे ही रहेंगे जैसे कि पहले थे। इस परीक्षा में जितने भी उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, उन सभी उम्मीदवारों को E-mail तथा SMS के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है ताकि सभी उम्मीदवारों तक यह सूचना पहुंच सके |

ANM के अतिरिक्त बाकी किसी भी पदों की परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं किया गया
राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से यह भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि केवल ANM की भर्ती की तिथि ही बदली गई हैं l जबकि राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, लैब टेक्नीशियन, हॉस्पिटल मैनेजर के साथ -साथ 9 अन्य पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 21 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन सभी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं l
इस साल बढ़ेगी सुपरन्यूमरेरी सीटों की संख्या
प्रवेश पत्र के साथ भरना होगा सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
अबकी बार जितने भी उम्मीदवार एएनएम सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में शामिल होंगे, तो अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ- साथ Self Declaration Form भी भरने होंगे l उसमें यह जानकारी देनी होगी कि पिछले 1 सप्ताह में उन्हें बुखार, खांसी, शरीर में दर्द या गले में खराश आदि हुआ है या फिर नहीं। यह सब इंतजाम परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए ही किए जा रहे हैं l कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है l
