Bhartiya Pashupalan Nigam Limited में 747 पदों पर निकली भर्ती, BPNL में विभिन्न 747 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकेंगे |

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड के द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है l हाल ही में ही भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड के द्वारा 747 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है l जो भी उम्मीदवार भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में नौकरी करना चाहते हैं, वह इस भर्ती की अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं l

BSF में SI, ASI & JE के पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती के तहत रीजनल मैनेजर, तहसील मैनेजर, एग्जीक्यूटिव मैनेजर ई-कॉमर्स, डिस्टिक मैनेजर आदि विभिन्न प्रकार के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं l अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है l जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है, वह पहले अपनी Eligibility चेक कर ले उसी के बाद आवेदन करें l

जान लेते हैं कि Bhartiye Pashupalan Nigam Limited Vacancy 2022 के लिए आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य पात्रता क्या निर्धारित की गई है l

Bhartiya Pashupalan Nigam Limited Vacancy Details

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड के द्वारा लगभग 747 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है l चलिए जान लेते हैं कि किस पोस्ट के लिए कितने पदों पर भर्ती होने वाली है l

Assam Rifles 1484 Recruitment 2022

Post Name

Total Vacancy

डिस्ट्रिक्ट मैनेजर

66

एग्जीक्यूटिव मैनेजर ई-कॉमर्स

4

तहसील मैनेजर

660

रीजनल मैनेजर

17

Total Post

747

भारतीय पशुपालन निगम भर्ती 2022 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता

क्षेत्रीय प्रबंधक – जो भी उम्मीदवार क्षेत्रीय प्रबंधक पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मार्केटिंग के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है l यदि किसी उम्मीदवार को मार्केटिंग क्षेत्र में कार्य का अनुभव है, तो उसे इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी l

कार्यकारी प्रबंधक ई-कॉमर्स – इस पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है l इसी के अलावा ई-कॉमर्स क्षेत्र में कम से कम 2 से 3 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है l

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022 

तहसील प्रबंधक – प्राचीन प्रबंधक के पद पर आवेदन करने हेतु उम्मीदवार दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए l इसी के साथ-साथ यदि किसी भी उम्मीदवार के पास मार्केटिंग क्षेत्र में अनुभव है, तो उस उम्मीदवार को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी l

जिला प्रबंधक – इस पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए l इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार को कार्य में अनुभव है, तो उसे चयन में प्राथमिकता दी जाएगी l

Age Limit For Bhartiya Pashupalan Nigam Limited Bharti 2022

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड के द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है और आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है l

पैक्स व लैम्पस में जल्द होगी 3000+ व्यवस्थापक पदों पर भर्ती

इसके अलावा यदि कोई उम्मीदवार स्पेशल कैटिगरी या फिर आरक्षित श्रेणी से संबंधित है, तो उसे भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2022 आवेदन हेतु आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी l Relexation के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको Official Notification के माध्यम से मिल जाएगी l

Application Fee for BPNL Bharti 2022

जो भी उम्मीदवार भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है, तो पद के आधार पर ही आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा l चलिए जान लेते हैं कि विभिन्न प्रकार की पोस्ट के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क क्या निर्धारित किया गया है l

Post Name

Application Fee

डिस्ट्रिक्ट मैनेजर

826

एग्जीक्यूटिव मैनेजर ई-कॉमर्स

826

तहसील मैनेजर

708

रीजनल मैनेजर

944

Salary For Bhartiya Pashupalan Nigam Limited Bharti 2022

डिस्ट्रिक्ट मैनेजर – ₹25000

एग्जीक्यूटिव मैनेजर ई-कॉमर्स – ₹15000

तहसील मैनेजर – ₹20000

रीजनल मैनेजर- ₹35000

Application Date for BPNL Bharti 2022

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि

22 अप्रैल 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि

10 मई 2022

Selection Process of Bhartiya Pashupalan Nigam Limited Bharti

 जो भी उम्मीदवार भारतीय पशुपालन निगम भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया विभाग के द्वारा निर्धारित कर दी गई है l सबसे पहले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा l

Rajasthan PTI Grade-III 5126 Recruitment 2022

यह दोनों परीक्षाएं 50-50 अंकों की होंगी l इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को 36 अंक लाना अनिवार्य होंगे l इसके पश्चात लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी l

जिस भी उम्मीदवार का नाम अंतिम Merit List में होगा, उसका चयन इस भर्ती के तहत कर लिया जाएगा l इस भर्ती की लिखित परीक्षा का सिलेबस व अन्य महत्वपूर्ण बातें जानने के लिए उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट का विजिट कर सकते है l जिसका लिंक हम आपको इस पोस्ट के अंत में दे रहे हैं l

Application Process of Bhartiya Pashupalan Nigam Limited Bharti

  • भारतीय पशुपालन निगम भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु जो भी उम्मीदवार इच्छुक है, उन्हें सबसे पहले भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ऑफिशल वेबसाइट-https://www.bharatiyapashupalan.com/ पर जाना है l

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको इस भर्ती से संबंधित आवेदन करने का लिंक दिखाई देगा, आपको भर्ती के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करना है l

  • भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए आवेदन लिंक पर करेंगे, तो उसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी l

  • आपको इस भर्ती के आवेदन फॉर्म को ध्यान से पढ़ना होगा, जो भी दस्तावेज आप से मांगे जाएंगे उन सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा l जैसे ही आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर देंगे तो उसके बाद आपको अपना भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती 2022 का आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है l

  • इस प्रकार से आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी l अंत में आपने जो फॉर्म भरा है, उसका प्रिंट लेना मत भूलना l क्योंकि भविष्य में आपको एप्लीकेशन फॉर्म की आवश्यकता पड़ेगी l

Note – इस भर्ती का नोटिफिकेशन प्राइवेट कंपनी के द्वारा जारी किया गया है l यह सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं है l यदि कोई भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक है, तो उसे पहले अपने स्तर पर जानकारी प्राप्त कर लेनी है l उसे के बाद आवेदन करना है l