भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए विभिन्न पदों की भर्ती निकली हुई है, केरला और छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी दिनांक 10 अप्रैल 2021 तक आवेदन करे, ग्रामीण डाक सेवक के 2558 पदों पर आवेदन करे, भारतीय डाक विभाग में जीडीएस पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या रहेगी |
नोट-केरला और छत्तीसगढ़ डाक विभाग के लिए निकली ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2021 तक बढ़ा दी गई है |
भारतीय डाक को तो हर कोई जानता ही है आपको पता ही है, कि भारतीय डाक के द्वारा भी हर साल काफी पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं, भारतीय डाक में भी कर्मचारियों को काफी अच्छी तनख्वाह दी जाती है, अब हाल ही में भारतीय डाक विभाग के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक ( GDS ) के लगभग 2558 पदों की भर्तियां निकाली गई है,
और यह भर्तियां कुछ समय पहले ही निकाली गई थी, और इन भर्तियों के लिए आप 7 अप्रैल 2021 तक आवेदन दे सकते हैं क्योंकि 7 अप्रैल को आवेदन की अंतिम तारीख है, उससे पहले पहले आपको आवेदन देना होगा मतलब कि आज Indian Post GDS Recruitment 2021 में आवेदन देने की आखिरी तारीख है।
भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती की जानकारी देखे
शैक्षणिक योग्यता ( Educational Qualification )
हम आपको बता दें कि भारतीय डाक के द्वारा निकाले गए ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है और इन भर्तियों के लिए यदि आप आवेदन देना चाहते हैं तो आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10 वीं पास होना बहुत आवश्यक है यदि आपकी योग्यता 10वीं से ज्यादा है तो भी आप आवेदन दे सकते हैं

आयु सीमा ( Age Limit )
छत्तीसगढ़ तथा केरल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए यदि आप आवेदन देना चाहते हैं, तो आवेदक की उम्र 18 साल से 40 वर्ष तक होनी चाहिए और कुछ जातियों को आयु में छूट भी दी जाएगी, जैसे कि ओबीसी जाति के आवेदकों को आयु में 3 साल की छूट दी जाएगी, और एससी एसटी जाति के आवेदकों को आयु में 5 साल तक की छूट दी जाएगी इसके अतिरिक्त यदि कोई दिव्यांग व्यक्ति है, तो उस व्यक्ति को 10 साल तक की छूट दी जा सकती है।
Indian Postal State Wise GDS Result
आवेदनशुल्क ( Application Fee )
छत्तीसगढ़ तथा केरल इन दोनों ही राज्यों में GDS के पदों पर आवेदन देने के लिए सामान्य फीस है, मतलब कि यदि आप सामान्य जाति या फिर ओबीसी वर्ग से हैं, तो आप को ₹100 फीस देनी होगी जबकि यदि आप sc-st जाति के उम्मीदवार हैं, तो आपको कोई भी फीस नहीं देनी होगी।
चयन प्रक्रिया ( Selection Precess )
डाक विभाग के द्वारा इन पदों पर भर्तियां सभी आवेदकों के दसवीं के अंको के आधार पर तय की जाएंगी, मतलब की जितने भी आवेदक हैं, उनके अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उच्च मेरिट लिस्ट के हिसाब से ही आवेदकों को नौकरी भी दी जाएगी हम आपको बता दें कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई भी लिखित परीक्षा या फिर इंटरव्यू नहीं देना होगा, बल्कि इन भर्तियों में आवेदकों की डायरेक्ट ही नौकरी लग जाएगी।
ग्रामीण डाक सेवक की तनख्वाह ( GDS Salary )
इस डाक सेवक भर्ती के मुताबिक बीपीएम ( BPM ) को ₹12000 से लेकर ₹14500 तक तनख्वाह दी जा सकती है, इसके अतिरिक्त जीडीएस ( GDS ) तथा एबीपीएम ( ABPM ) को ₹10000 से ₹12000 महीना वेतन निर्धारित किया गया है़।
Postal Circle Recruitment 2021 के लिए आवेदन कैसे करे-
यदि आप भारतीय डाक द्वारा निकाली गई इन भर्तियों के लिए आवेदन देना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इसके लिए आपको भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाना होगा, और वहां पर आप आसानी से इन भर्तियों के लिए आवेदन दे सकते हैं इसके लिए आपको अपने कुछ डॉक्यूमेंट भी चाहिए होंगे, जैसे कि आपका 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट और आपका आधार कार्ड तथा आपकी एक पासपोर्ट साइज फोटो आदि ज्यादा जानकारी के लिए आप इस साइट पर नोटिफिकेशन ( Notification ) भी पढ़ सकते हैं, और हम आपको एक बार फिर से बता दें कि आज 7 अप्रैल 2021 को इन भर्तियों के आवेदन के लिए आखरी दिन है, इसलिए आज रात 12:00 बजे से पहले पहले आप को किसी भी तरह आवेदन देना होगा, हमने आपको अधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे दिया है, इसके माध्यम से आप इन भर्तियों के लिए आवेदन दे सकते हैं।



