सहकारिता भर्ती बोर्ड के माध्यम से RCDF तथा Dairy Union में 586 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी। यह भर्तियां लगभग 20 वर्षों के बाद निकाली गई है l मगर जब से Cooperative Recruitment Board के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है, तभी से ही यह लगातार विवादों में हैं।
इस भर्ती को लेकर सबसे बड़ा विवाद यह है कि बोर्ड के द्वारा परीक्षा होने के पश्चात Merit List जारी करनी थी l मगर Cut-off जारी किए बिना ही Backdoor से डेढ़ गुना उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुला लिया गया।
भर्ती में शामिल अन्य उम्मीदवारों को पता लगने के पश्चात उन्होंने बोर्ड पर यह आरोप लगाया है कि जिन उम्मीदवारों को Merit के आधार पर Document Verification के लिए बुलाया गया हैं, तो उन्हें यह नहीं पता है कि उनके अंक कितने हैं। वैसे तो Cooperative Recruitment Board के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार 10वीं, 12वीं तथा Graduation कें हीं अंक दिखाएं गए हैं।
सभी उम्मीदवार बोर्ड पर इसीलिए सवाल उठा रहे हैं कि उन्होंने इस भर्ती परीक्षा की कटऑफ जारी नहीं की हैं। जब भी किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन होता है, तो उसके संबंध में हमेशा Cutoff के साथ ही Document Verification की सूची भी जारी की जाती हैं l लेकिन बोर्ड ने ऐसा कुछ नहीं किया इसीलिए बोर्ड पर सवाल उठना लाजमी है।
भर्ती में शामिल 1.25 लाख उम्मीदवारों को यही नहीं पता हैं कि वह मेरिट में किस स्तर पर है
आरसीडीएफ में 586 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 31 जुलाई से लेकर 25 अगस्त के बीच आयोजित हुई थी। इस भर्ती में लगभग 1.25 लाख उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें अब तक यही नहीं पता कि वह मेरिट लिस्ट में किस स्तर पर हैं। जब सहकारिता भर्ती बोर्ड के चेयरमैन से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि इस भर्ती में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है।
बोर्ड के द्वारा कटऑफ जारी ना के कारण अभ्यर्थियों ने यह आरोप भी लगाया है कि Recruitment Board ने गुपचुप तरीके से केवल उन्हीं लोगों को Document Verification के लिए बुलाया है, जो राजनेताओं के जान पहचान के हैं l बोर्ड केवल इन्हीं उम्मीदवारों को नौकरी देना चाहता है। बोर्ड ने इसीलिए एक साथ सूची जारी की है ताकि दूसरे अभ्यार्थी कोर्ट में याचिका दायर ना कर सकें। अभ्यर्थियों के मुताबिक बोर्ड का यह मानना है कि ऐसा करने से उनके द्वारा गड़बड़ी का पता नहीं चलेगा l इसीलिए बोर्ड के द्वारा इस भर्ती की Cutoff जारी नहीं की गई।
RCDF तथा Dairy Federations में हुई भर्ती के पदों का विवरण
जिला / विभाग | पदों की संख्या |
अजमेर डेयरी | 54 |
पशु आहार संयंत्र कालाडेरा | 25 |
गोविंदगढ़ प्लांट | 60 |
पशु आहार संयंत्र भीलवाड़ा | 25 |
जयपुर डेयरी विस्तार | 128 |
आरसीडीएफ | 25 |
अलवर | 23 |
भरतपुर | 4 |
भीलवाड़ा | 19 |
बीकानेर | 23 |
चित्तौड़गढ़ | 27 |
हनुमानगढ़ | 13 |
जालौर | 16 |
नागौर | 13 |
जयपुर | 24 |
जोधपुर | 24 |
कोटा | 11 |
पाली | 9 |
सीकर | 4 |
उदयपुर | 8 |
टोंक | 9 |
पशु आहार संयंत्र पाली | 25 |
Total Seats | 586 |
विभाग में 306 पद लंबे समय से हैं खाली, फिर भी 280 नए पद सृजित किए गए
सहकारिता भर्ती बोर्ड के द्वारा महा प्रबंधक, प्रबंधक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक प्रबंधक, प्रचार अधिकारी, डेरी सुपरवाइजर के साथ-साथ 25 अलग-अलग पदों पर भर्तियां की गई हैं। इन भर्तियों के लिए बोर्ड के द्वारा 280 पद नए सृजित किए गए हैं, जबकि 306 पद अभी भी ऐसे हैं, जो काफी लंबे समय से खाली है।

भर्ती सहकारिता भर्ती बोर्ड के माध्यम से की गई है, लेकिन नियम लागू हैं डेयरी फेडरेशन के
सहकारिता भर्ती बोर्ड के Chairman GL Swamy नें यह कहां की इस भर्ती का आयोजन सहकारिता भर्ती बोर्ड के द्वारा किया गया हैं l मगर इस भर्ती में जितने भी नियम लागू हैं वह सभी नियम Dairy Federation के हैं l
इसीलिए cutoff जारी किए बिना ही डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को Document Verification के लिए बुलाया गया। अब जैसे ही Document Verification का कार्य पूर्ण हो जाएगा, तो उसके पश्चात नियुक्त अभ्यर्थी तथा कटऑफ की सूची एक ही साथ जारी कर दी जाएगी।
Note- ये News दैनिक भास्कर के 13 नवंबर 2021 को jaipur edition में खबर पर आधारित है | (news Source)
