बेरोजगारों को नियुक्ति का इंतजार, राजस्थान प्रदेश के बेरोजगारों को पिछले आठ सालों से नियुक्ति का इंतजार लगा हुआ है, राजस्थान में वर्ष 2013 में निकली TRA & TA भर्ती की प्रतीक्षा सूची निकालने का इंतजार |
सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां तो निकलती ही रहती हैं, लेकिन कुछ भर्तियां ऐसी भी होती है, जिनमें छात्र आवेदन तो दे देते हैं, लेकिन फिर उनके तहत छात्रों की भर्ती में 5 से 7 साल से ज्यादा का समय भी लग जाता हैं | बहुत सी भर्तियां तो 10 साल से ज्यादा समय तक भी लटकी रह जाती है और छात्र सिर्फ इंतजार ही करते रहते हैं | आज हम आपको एक ऐसी ही भर्ती के बारे में बताने वाले हैं जिसकी प्रतीक्षा सूची निकलने पर ढेरों बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता हैं | लेकिन अभ्यार्थियों को इस सूची की मांग करते हुए 8 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है अब तक इस सूची को जारी नहीं किया गया |
अभ्यार्थी 2013 से कर रहे हैं सूची की मांग
राजस्थान राज्य में Tehsil Revenue Accountant तथा Junior Accountant के तहत भर्ती परीक्षा 2013 में हुई थी | इस भर्ती के तहत 279 पद Tehsil Revenue Accountant के तथा Junior Accountant के 3630 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी और इसी Recruitment Exam के बाद अभ्यार्थी पिछले 8 सालों से Waiting List की मांग कर रहे हैं |
लेकिन उन सभी छात्रों को इस भर्ती की Waiting List नहीं दी जा रही हैं | हम आपको बता दें कि इससे भर्ती के तहत बहुत से पद रिक्त भी रह गए थे, जिन पर दूसरे बेरोजगार अभ्यार्थियों को नियुक्त नहीं किया गया | ऐसा बताया जा रहा है कि Tehsil Revenue Accountant के 279 पदों में से 15 अभ्यर्थियों ने यह पद त्याग दिए थे और 35 अभ्यर्थियों की ओर से Tehsil Revenue Accountant का कार्य ग्रहण नहीं किया गया था |
इसके अतिरिक्त 7 अभ्यर्थी ऐसे भी थे जिनके बारे में कोई भी सूचना नहीं थी | इस प्रकार Tehsil Revenue Accountant के पदों पर कुल 57 पद खाली रह गए, लेकिन पिछले 8 सालों से इन पदों पर भर्तियां नहीं की गई और अब अभ्यार्थी इन्हीं की प्रतीक्षा सूची की मांग कर रहे हैं |
इसके अतिरिक्त Junior Accountant के कुल 3630 पदों में से 80 अभ्यर्थियों ने यह पद त्याग दिए थें | इसके पश्चात अगर यह पूरा आंकड़ा जोड़ कर देखा जाए तो Tehsil Revenue Accountant और Junior Accountant के सभी रिक्त पदों को मिलाकर कुल 263 पद ऐसे बचते हैं, जिन पर अभी तक भर्तियां नहीं की गई |
अगर इन पदों पर दूसरे अभ्यार्थियों को नियुक्त कर दिया जाए तो इस प्रकार राजस्थान राज्य में कुल 263 बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है | लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता | क्योंकि जब तक अभ्यार्थियों की मांग के अनुसार Waiting List जारी नहीं की जाएगी तब तक यह पद भी रिक्त ही रहेंगे |
