बेरोजगार छात्राओं ने Vikas Jakhar को बांधा रक्षा सूत्र, राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधली को लेकर Vikas Jakhar ने बेरोजगारों की आवाज उठाई थी, Vikas Jakhar पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे हुए है और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई, Vikas Jakhar को ईलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया है |
हम सभी जानते हैं कि इस समय राजस्थान में Reet Paper Leak के कारण काफी बवाल हो रहा है l मुद्दा यह है कि जिस प्रकार से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में फर्जीवाड़े की खबरें सामने आ रही है उससे हर कोई हैरान है l राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के कारण मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है l
विकास जाखड़ ने कहा रीट परीक्षा उत्सव नहीं बल्कि हैं एक मातम
लगातार Reet के छात्र अलग-अलग तरीके से सरकार को घेर रहे हैं l छात्रों का यही कहना है कि सरकार के द्वारा रीट में जांच करने की जिम्मेदारी CBI को सौंपी जाए ताकि जल्द से जल्द नकल कराने वाले गैंग को पकड़ा जाए और रीट के छात्रों को न्याय मिले l कुछ दिनों पहले जानी मानी हस्ती vikas jakhar रीट के छात्रों का साथ देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे थे और वह लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं l

विकास जाखड़ सरकार से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं l हाल ही में ही मिली जानकारी के अनुसार धरना स्थल पर ही विकास जाखड़ की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है l चलिए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से –
झुंझुनू के BDK अस्पताल में भर्ती करवाया गया था vikas jakhar को
जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से विकास जाखड़ अनशन पर हैं l सरकार की नीतियों के कारण जो बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है उसके खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं l विकास जाखड़ 3rd Grade Teacher Recruitment में फर्जीवाड़े के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं में हुई धांधली या दूसरे मामलों में भी बेरोजगार छात्रों का साथ दे रहे हैं l
REET Exam में Internet बंद करने के बाद भी नहीं रुक पाई धाँधली
इस संबंध में vikas jakhar अनशन पर बैठे थे जिसके कारण उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी l इसीलिए विकास जाखड़ को Jhunjhunu के Bdk अस्पताल में भर्ती करवाया गया था l
छात्राएं पहुंची विकास जाखड़ से मिलने
जब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्राओं को यह जानकारी मिली कि विकास जाखड़ झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में भर्ती हैं तो काफी संख्या में छात्राएं उनसे मिलने पहुंची थी l Vikas Jakhar जिस प्रकार से सभी बेरोजगार युवाओं का लड़ाई में साथ दे रहे हैं उससे छात्र काफी प्रभावित हैं l
आपको जानकर हैरानी होगी कि जो छात्राएं विकास जाखड़ से मिलने आई थी वह अपने साथ कुछ पैसे भी लाई थी l छात्राओं ने यह बताया कि वह विकास जाखड़ के आंदोलन को समर्थन करने के लिए आई है और इसीलिए वह अपनी Pocket Money में से पैसे बचा कर विकास जाखड़ की मदद करने पहुंची l लेकिन विकास जाखड़ ने पैसे लेने से मना कर दिया l
सोशल मीडिया पर रीट परीक्षा रद्द करने की माँग उठी
विकास जाखड़ के हाथ में छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र
जब विकास जाखड़(Vikas Jakhar) ने छात्राओं से पैसे लेने से मना कर दिया तो, सभी छात्राओं ने विकास जाखड़ को रक्षा सूत्र बांधा l छात्राओं ने यह भी कहा कि उम्मीद करते हैं कि विकास जाखड़ की तबीयत बहुत जल्द सही हो जाएगी और वह नए जोश के साथ बेरोजगार युवाओं का साथ देने पहुंचेंगे l जिस प्रकार से राजस्थान में इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र धरना दे रहे हैं, इससे यह बात समझ में आती है कि आने वाले समय में सरकार को युवाओं की बात माननी ही होगी l
हालत गंभीर होने के कारण विकास जाखड़ को रेफर किया जयपुर
वैसे तो विकास जाखड़ को पहले झुंझुनू के अस्पताल में लाया गया था लेकिन वहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ था l इसीलिए उन्हें Jaipur रेफर कर दिया गया है l विकास जाखड़ पूरी तरीके से स्वस्थ तो नहीं हो पाए हैं, लेकिन उम्मीद है कि विकास जाखड़ की हालत में जल्दी ही सुधार होगा l
