REET 2022 में शामिल होने से पहले परीक्षार्थी यह दिशा-निर्देश जरूर जान लेवे, 23 & 24 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा के लिए बोर्ड ने निर्देश जारी किये, रीट परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को 2 घंटे पहले पहुँचना होगा, रीट परीक्षा के प्रश्न-पत्र हल समय को ध्यान में रखते हुए करे |

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा Rajasthan Teacher Eligibility Test 2022 का आयोजन 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा l जो भी उम्मीदवार रीट परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले हैं, वह Board की Official Website के माध्यम से REET ADMIT CARD 2022 Download कर सकते हैं l बोर्ड के द्वारा रीट परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र और एग्जाम सिटी से संबंधित सभी Details ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी है l

जो भी उम्मीदवार रीट परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए हाल ही में ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं l यदि उम्मीदवार बोर्ड के द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें Reet Exam 2022 में शामिल होने से वंचित भी रहना पड़ सकता है l चलिए जान लेते हैं कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा रीट अभ्यर्थियों के लिए क्या दिशा निर्देश जारी किए गए हैं l

Reet Exam Centre पर पहुंचने से संबंधित दिशा निर्देश

  • जो भी उम्मीदवार Reet Exam 2022 में शामिल होने वाले हैं, वह बोर्ड के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें l अन्यथा उन्हें एग्जाम सेंटर में दाखिल होने की भी अनुमति नहीं होगी l

REET 2022, candidates must know these guidelines.
  • जो भी अभ्यर्थी Reet Exam में शामिल होंगे, उन्हें REET EXAM CENTRE 2022 पर लगभग 2 घंटे पहले ही उपस्थित होना होगा l अपने परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी आपको रीट प्रवेश पत्र पर ही लिखी हुई मिल जाएगी l

  • एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को परीक्षा से लगभग एक घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा l जैसे सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10:00 बजे है, तो सभी परीक्षार्थियों को 9:00 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा l

  • इसके पश्चात Evening Shift की परीक्षा 3:00 बजे से शुरू होगी, तो उसके लिए परीक्षार्थियों को 2:00 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा l

REET 2022 Admit Card

REET 2022 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को इन बातों का रखना ध्यान होगा

  • परीक्षार्थियों को परीक्षा में आधी बाजू का कुर्ता, कमीज, टीशर्ट डालकर ही परीक्षा में शामिल होना है l इसके अलावा परीक्षार्थियों को पतले तलवे के चप्पल या सैंडल ही डालकर Reet Exam 2022 में शामिल होना है l

  • रीट परीक्षा सेंटर पर परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ-साथ फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे की आधार कार्ड की मूल कॉपी लेकर सेंटर पर आना होगा l

  • यदि किसी परिस्थिति में परीक्षार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो Aadhaar Card के अलावा राज्य द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस, Voter ID Card होना अनिवार्य है यदि किसी भी परीक्षार्थी के पास आईडी प्रूफ नहीं है, तो उसे परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा l

  • किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार का घड़ी, Calculator, Mobile, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पर्स, हैंड बैग आदि लेकर नहीं आना हैl क्योंकि इस प्रकार का सामान लाना परीक्षा केंद्र पर Allow नहीं है l

Reet Paper करते समय परीक्षार्थियों को करना होगा इन दिशा निर्देशों का पालन

  • रीट परीक्षा में जो भी परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं, वह सिर्फ Black या फिर Blue Boll Pen लेकर ही परीक्षा में जाए l जेल पेन लेकर ना जाए l

  • परीक्षा शुरू होने के दौरान जब परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पुस्तिका दी जाएगी, तो सभी परीक्षार्थी अच्छे से प्रश्नपत्र पुस्तिका पर लिखे पेज नंबर और प्रश्नों की जांच अवश्य कर ले l

  • यह भी ध्यान रखें कि कहीं से कोई Page कटा हुआ तो नहीं है l यदि कुछ ऐसा पाया जाता है, तो आप तुरंत रूम में ड्यूटी दे रहे टीचर से संपर्क कर सकते हैं और अपनी प्रश्न पुस्तिका और OMR Sheet को जरूर बदलवा ले l

  • सभी परीक्षार्थी ध्यान रखें कि एक प्रश्न का सिर्फ एक ही उत्तर हो सकता है और इसीलिए OMR Sheet में भी परीक्षार्थी प्रत्येक प्रश्न में एक गोले को भरकर ही अपना उत्तर दें l

  • यदि आप उत्तर पुस्तिका में एक प्रश्न में एक से अधिक गोले भर देते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपका यह उत्तर सही होने के बाद भी अकाउंट नहीं किया जाएगा

रीट परीक्षा 2022 की सम्पूर्ण जानकारी देखे

Note-

  • यदि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वह बोर्ड द्वारा जारी Number पर Call करके अपनी परेशानी सॉल्व कर सकते हैं l बोर्ड द्वारा जारी किए गए कॉल नंबर इस प्रकार है l

0145-2630436

7737896908

0145-2630437

7737804808

0145-2630439

7665007857