हजारों अभ्यर्थी कंप्यूटर अनुदेशक लिखित परीक्षा से पहले ही बाहर हुए, RSMSSB Computer Anudeshak भर्ती मी एक से अधिक आवेदन करने वाले आवेदकों को किया बाहर, RSMSSB ने करीब हजार से अधिक अभ्यर्थियों की सूची जारी है, देखिये कहीं आपका नंबर तो नहीं आ गया है |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा साल 2022 में कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा l राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा परीक्षाओं के संबंध में कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है l राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का इंतजार युवा काफी लंबे समय से कर रहे थे l राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 18-19 जून 2022 को कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा l
RSMSSB Computer Instructor Handwritten Notes PDF
यह भर्ती लगभग 10157 पदों पर की जाएगी, जिसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक दोनों पद शामिल है l जो भी उम्मीदवार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले हैं उनके लिए हाल ही में ही एक अहम जानकारी मिली है l जिसके बाद इस भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों पर भर्ती से बाहर होने का खतरा मंडरा चुका है l चलिए जान लेते हैं पूरी खबर क्या है l

PGDCA का रिजल्ट नहीं हुआ जारी, 25000 छात्र हुए बाहर
कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के तहत उन उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया गया था, जो कंप्यूटर से संबंधित Diploma या अन्य कोर्स कर रहे थे और वह अपने कोर्स के अंतिम वर्ष में थे या फिर Appearing में थे l
जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 के लिए 252000 उम्मीदवारों में से 35209 छात्र ऐसे थे, जिनके पास बोर्ड द्वारा निर्धारित डिप्लोमा या डिग्री नहीं थी l फिर भी उन्हें आवेदन करने का मौका दिया गया था l
RSMSSB Lab Assistant Handwritten Notes की PDF
ऐसे छात्रों को इसी शर्त पर आवेदन करने का मौका दिया गया था की परीक्षा की तिथि तक डिप्लोमा या डिग्री का अंतिम परिणाम आने पर इस प्रकार के उम्मीदवार पात्र हो जाएंगे l लेकिन 35209 छात्रों में से लगभग 25000 छात्र ऐसे हैं, जिनका अंतिम परिणाम कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा तक आना मुश्किल है l इसीलिए इस प्रकार के छात्र कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती से बाहर हो जाएंगे l
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति में अपीयर छात्रों के लिए दिए गए हैं दिशानिर्देश
कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती की जाएगी इन दोनों ही पदों पर भर्ती से संबंधित बोर्ड के द्वारा अभ्यर्थियों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए गए थे l
RSMSSB VDO Mains के Handwritten Notes की PDF
दिशा निर्देश के अनुसार ऐसे छात्र जो आवेदन की अंतिम तिथि तक अपना कोर्स या डिग्री पूरा नहीं कर पाए हैं उन्हें भी इस भर्ती के तहत आवेदन करने का मौका दिया जाएगा l लेकिन उम्मीदवारों को कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की परीक्षा तिथि तक डिप्लोमा या डिग्री पास करने अनिवार्य है l
जो छात्र अंतिम वर्ष में है, वह तभी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे जब परीक्षा से पहले उनका फाइनल रिजल्ट आ जाएगा l इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा भी अलग से यह जानकारी दे दी गई है कि विज्ञप्ति में यह स्पष्ट जानकारी दी गई है कि इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो पाएगा,
जो कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का अपने डिग्री या डिप्लोमा पूरा कर लेगा l अब ऐसे छात्र जो कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की परीक्षा तथा शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं कर पाएंगे उनके लिए यह बुरी खबर है l वह ऐसे ही इस भर्ती से बाहर हो चुके हैं l
चलिए आपको बताते हैं कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के तहत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के कितने पद पर अपीयर वाले छात्रों ने आवेदन किए हैं l
Basic & Sr. Computer Instructor 2022 : List of Forms Rejected due to Multiple submission of forms
Bharti | पदों की संख्या | कुल प्राप्त आवेदन | अपीयर वाले छात्र |
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती | 295 | 30559 | 2977 |
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती | 9862 | 221966 | 32218 |
कुल | 10157 | 252525 | 35205 |
Click here-RSMSSB Official website link
