बंद हो रहा है Truecaller का प्रसिद्ध फीचर, अगर आप Truecaller के जरिये Call Recording करने की सोच रहे हो तो यह जल्द ही बंद होने जा रहा है, Truecaller अपने पुराने फीचर Call Recording को बंद करने वाला है |

आज के समय में अपने मोबाइल डेटा की सुरक्षा करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो चुका हैं। क्योंकि बहुत से साइबर क्रिमिनल ऐसे हैं जो अलग-अलग Third Party Applications के माध्यम से लोगों का पर्सनल डाटा चुरा लेते हैं और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे पैसे भी लेते हैं।

जानिए ड्राइविंग नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना देना होगा 

इसी को देखते हुए गूगल के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि, अब थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के माध्यम से Call Recording नहीं हो सकेगी। क्योंकि थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के माध्यम से डाटा चोरी होने का डर भी लगा रहता हैं।

Truecaller Call Recording Updates

इसलिए अब आप अपने फोन में कॉल रिकॉर्डिंग करने के लिए किसी भी Third Party Application का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। गूगल की इस नई पॉलिसी को फॉलो करते हुए Truecaller ने भी एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिसके बारे में हम आगे जानेंगे।

11 मई से लागू हो रही हैं, गूगल की नई पॉलिसी

गूगल के द्वारा 11 मई 2022 से एक नई पॉलिसी लागू की जा रही हैं। इसके तहत अब किसी भी तरह की Third Party Applications के माध्यम से Call Recordings नहीं की जा सकेगी।

वाहन पर BH Series Number Plate लगाना अनिवार्य

अब से पहले लाखों लोग अपने फोन में कॉल रिकॉर्डिंग करने के लिए अलग-अलग तरह की थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो सकेगा।

गूगल की पॉलिसी को फॉलो करते हुए, Truecaller ने किया बड़ा ऐलान

• Truecaller ने यह ऐलान किया है कि अब 11 मई 2022 के बाद ट्रूकॉलर के माध्यम से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर सकेंगे। Truecaller के सबसे बेहतरीन फीचर्स में से एक फीचर कॉल रिकॉर्डिंग का है लेकिन अब कोई भी व्यक्ति इस Feature का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

Mahindra Thar को टक्कर देने आ रही हैं, Force Motors की नई गाड़ी

• यदि कोई व्यक्ति ट्रूकॉलर की अतिरिक्त अन्य Call Recording Application Download करता है तो, वह उस एप्लीकेशन के माध्यम से भी कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएगा।

• ट्रूकॉलर के द्वारा एक स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि, सभी यूजर से के अच्छे रिस्पांस के बाद ही Android Smartphones में कॉल रिकॉर्डिंग का Features लाया गया था। अब गूगल की इस नई पॉलिसी के पश्चात गूगल कॉल रिकॉर्डिंग की परमिशन को Restricted कर देगा। इसके बाद ट्रूकॉलर के माध्यम से भी Call Recording नहीं की जा सकेगी।

Iphone में नहीं मिलता है, कॉल रिकॉर्डिंग का फंक्शन

• यदि हम iphone के अंदर कॉल रिकॉर्डिंग के फीचर की बात करें तो, आपको जानकर हैरानी होगी कि आई फोन में Call Recording Features नहीं मिलता है। इसी वजह से ऐप स्टोर के माध्यम से ही Call Recording Application को डाउनलोड करना पड़ता है लेकिन अब किसी भी तरह से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं हो सकेंगी।

• Iphone App Store पर तो कुछ कॉल रिकॉर्डिंग एप्लीकेशन ऐसे भी हैं जिन्हें इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होते हैं। अब इस प्रकार की Third Party Call Recording Application का इस्तेमाल भी नहीं हो सकेगा।

Maruti की नई कार Jimny ने Thar को दी मात-

• Native Call Recorder पर भी कसा जा सकता हैं, गूगल का शिकंजा

• विश्व भर में बहुत से देश तो ऐसे हैं जहां पर कॉल रिकॉर्डिंग को अवैध माना गया है। इसीलिए कॉल रिकॉर्डिंग करने वाली Third Party Application को भी बैन किया जा रहा हैं ताकि कोई भी व्यक्ति इनका इस्तेमाल ना कर सकें।

• अब आपको पता ही है कि ज्यादातर स्मार्टफोंस में तो पहले ही Native Call Recorder दिए जाते हैं। अब देखना यह है कि आने वाले समय में गूगल इन्हें भी अपनी पॉलिसी के अंतर्गत लेता है या नहीं।