Rajasthan में Student Union Election से बैन हटाया गया, Rajasthan में student union के election 26 अगस्त 2022 को होंगे, 27 अगस्त 2022 को मतगणना और रिजल्ट घोषित किया जाएगा, प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव निर्धारित करेंगे विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा, Student Union Election में भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दल चुनाव पर पूरा जोर लगाएंगे
राजस्थान यूनिवर्सिटी समेत सरकारी विश्वविद्यालय और निजी विश्वविद्यालय व कॉलेजों में पिछले 2 वर्षों से कोविड-19 के कारण छात्र संघ चुनाव करवाने पर बैन लगा हुआ था l लेकिन हाल ही में ही राजस्थान छात्रसंघ चुनाव के Election Process पर लगा रोक हट चुका है l जिस कारण प्रदेश में फिर से एक बार राजस्थान छात्र संघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे l
जानकारी के मुताबिक Rajasthan University समेत लगभग 15 सरकारी विश्वविद्यालय और 429 कालेजों के इलावा निजी विश्वविद्यालय और कॉलेज में राजस्थान छात्र संघ के चुनाव करवाए जाएंगे l यह चुनाव 26 अगस्त 2022 को होंगे l चलिए जान लेते हैं Rajasthan student union election 2022 प्रोग्राम क्या निर्धारित किया गया है और राजस्थान छात्रसंघ चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l
Rajasthan student union election 2022 Program 2022 इस प्रकार है l
Rajasthan student union election 2022 के लिए जोरों शोरों से तैयारियां भी शुरू हो चुकी है l राजस्थान छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त महासचिव के पद पर चुनाव होंगे l

18 अगस्त 2022 को राजस्थान छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सूची का प्रकाशन किया जाएगा l 22 अगस्त 2022 को छात्र संघ Election के लिए नामांकन की प्रक्रिया होगी l
इसके पश्चात 23 अगस्त 2022 तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी l 23 अगस्त 2022 को शाम तक ही अंतिम चयन सूची भी जारी कर दी जाएगी l
इसके पश्चात 26 अगस्त 2022 को राजस्थान छात्र संघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे l इसके पश्चात 27 अगस्त 2022 को मतगणना और Rajasthan student union election 2022 Result घोषित किया जाएगा l
राजस्थान छात्रसंघ चुनाव प्रभावित करेंगे विधानसभा चुनाव को
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 2 वर्षों से छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगी थी l लेकिन अब जब से Election Process से रोक हटी है, प्रदेश में छात्र संघ चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही है l अगले साल राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी है l जिस कारण सभी की निगाहें छात्र संघ चुनाव पर अब टिकी है l
अलग-अलग दलों के द्वारा जीतने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा l जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार का कहना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी राजस्थान छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ही जीत मिलेगी l
लेकिन दूसरी और भाजपा का कहना है की राजस्थान छात्र संघ चुनाव में भाजपा लगभग 175 से भी अधिक Seats पर टारगेट करेगी l अब यह तो राजस्थान छात्रसंघ चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने वाली है l
लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि इस बार राजस्थान छात्र संघ चुनाव में किसी पार्टी की जीत और हार आगामी विधानसभा चुनाव को जरूर प्रभावित करेगी l सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ही लगभग 800000 से अधिक वोटर है l वहीं दूसरी और प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी 27 हजार से अधिक वोटर है l
