B.Ed. Degree समय पर पूरी नहीं होने की वजह से बीएड के लाखों अभ्यर्थी REET से बाहर हुए, REET परीक्षा में बैठे लाखों परीक्षार्थी समय पार डिग्री नहीं होने के कारण तृतीय श्रेणी भर्ती से बाहर हुए, बीएड इंटर्नशिप समय पर नहीं होने से लाखों परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से बाहर हो जाएंगे |
राजस्थान राज्य में 26 सितंबर 2021 को अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस परीक्षा को लेकर पहले से ही B.Ed के अभ्यार्थियों का विवाद चल रहा था। पहले तो B.Ed. degree holders को Level 1 की परीक्षा के योग्य नहीं माना गया था इसीलिए उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी जिसके बाद उन्हें परीक्षा में तो बैठने दिया था।
बोर्ड ने जारी की Reet Revised Answer Key
जब रीट 2021 परीक्षा का रिजल्ट आया तो उस समय उन B.Ed. Degree Holders का रिजल्ट जारी नहीं किया गया जो कि Level 1 की परीक्षा में शामिल थे। जब B.Ed के उम्मीदवारों ने Reet Result 2021 जारी न करने का कारण पूछा तो RBSE के द्वारा यह जवाब दिया गया कि उनका Result कोर्ट के अधीन है। इसलिए जब तक Court का फैसला नहीं आएगा, तब तक उनके Reet Result पर कुछ भी नहीं कह सकते हैं।

इसके पश्चात कोर्ट ने भी यह फैसला सुनाया कि B.Ed डिग्री धारी लेवल वन की परीक्षा के लिए योग्य नहीं है l इसीलिए बीएड किए हुए 9 लाख उम्मीदवारों को REET 2021 Level 1 की परीक्षा से बाहर कर दिया। इसके बाद अब दूसरा मामला यह है कि Board of Secondary Education Ajmer के नियमों के अनुसार जो भी B.Ed. के उम्मीदवार रीट 2021 के लिए आवेदन दे रहे हैं, तो उनका अंतिम वर्ष का रिजल्ट REET Counselling शुरू होने से पहले आना चाहिए तभी उन्हें नौकरियां दी जाती हैं। ऐसे काफी अधिक उम्मीदवार है जिनका भविष्य इस नियम के कारण अंधेरे में अटका हुआ हैं।
REET Counselling शुरू होने से पहले डिग्री पूरी नहीं हुई, तो नहीं मिलेगा रीट में मौका
REET 2021 में जितने भी उम्मीदवार शामिल हैं उनमें से जितने भी B.Ed के उम्मीदवारों की B.Ed अभी तक पूरी नहीं हुई हैं तो वह सभी उम्मीदवार अब रीट 2021 से बाहर हो सकते हैं। क्योंकि उन सभी की B.Ed रीट काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही पूरी होनी चाहिए तभी उन्हें रीट 2021 में मौका मिल सकता है। B.Ed के उम्मीदवारों का यह कहना है कि इंटर्नशिप के लिए पहले चरण में 19 जुलाई 2021 से लेकर 26 जुलाई 2021 तक आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के पश्चात 29 जुलाई 2021 से 30 जुलाई 2021 तक स्कूल आवंटित कर दिए गए थें l
इसके बाद स्कूल में कार्य ग्रहण करने के लिए केवल 10 दिन का ही समय दिया गया। अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि जिन उम्मीदवारों ने 27 अगस्त या फिर इसके पश्चात इंटर्नशिप के लिए ज्वाइन किया था तो उनके 96 दिन अब दिसंबर महीने में पूरे होंगे l जब तक internship पूरी नहीं होगी तो उनकी B.Ed की डिग्री भी पूरी नहीं हो सकती। इसीलिए बोर्ड के द्वारा अभी REET Counseling की प्रक्रिया थोड़ी देरी से करनी चाहिए।
समय पर इंटर्नशिप ना हो पाने के कारण परीक्षाओं से रह जाएंगे वंचित
B.Ed 2nd Year पाठ्यक्रम के प्रथम भाग व द्वितीय की Experimental व Internal Examination 2021 का आयोजन Rajasthan University के द्वारा 10 December 2021 तक का समय दिया हैं। उम्मीदवारों के अनुसार समय पर इंटर्नशिप पूरी ना होना उनके लिए समस्या बन सकती है। समय पर Internship पूरी न कर पाने के कारण उम्मीदवार Practical Exam तथा Final Lesson में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि Rajasthan University के द्वारा 1 दिसंबर 2021 से लेकर 10 दिसंबर 2021 तक ही प्रायोगिक परीक्षा पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
