बीएड बेरोजगार संघ ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से कहा कि रीट के पदों की संख्या को बढाकर 50 हजार की जाए, रीट लेवल 1 में बीएड अभ्यर्थियों को शामिल किया जाए, रीट लेवल 2 में स्नातक का वैटेज खत्म किया जाए, बाहरी राज्यों का कोटा खत्म किया जाए, एक प्रमाण पत्र से एक नौकरी ही मिले, रीट भर्ती प्रक्रिया का Schedule जारी हो |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में बेरोजगार संघ द्वारा रीट परीक्षा को लेकर रखी गई मांगो के बारे में अवगत करवा रही है | राजस्थान प्रदेश के शिक्षा मंत्री Govind Singh Dotasra ने अपने पुत्र Avinash को जन्मदिन की बधाई ट्विटर के माध्यम से दी थी |

इसी के साथ सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई का शिलशिला शुरू हो गया था | प्रदेश के बहुत से लोगो ने मंत्री के पुत्र को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लम्बी उम्र की कामना भी करि थी | इसी क्रम में ट्विटर पर बीएड बेरोजगार संघ ने मंत्री के सामने रीट परीक्षा को लेकर अपनी मांग भी रख दी थी | उन्होंने ट्विटर के जरिये ही मंत्री से कहा कि REET के पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50,000 कि जाए | रीट परीक्षा में होगा संशोधन-वाणिज्य के विधार्थी भी होंगे शामिल, Level 1 बीएड धारक दे सकेंगे?

इसके अलावा भी उन्होंने करीब छह साथ बिन्दु रखे थे | जिसके बारे में हमारी टीम आपको सम्पूर्ण जानकारी इस पेज के माध्यम से देने वाली है | रीट भर्ती की घोषणा प्रदेश की सरकार द्वारा दिसम्बर 2019 में की गई थी | लेकिन आज करीब आठ माह बाद भी रीट की विज्ञप्ति और पाठ्यक्रम जारी नहीं हो सका है |

बीएड बेरोजगार संघ ने कहा रीट के पदों की संख्या बढ़ाई जाए-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको बीएड बेरोजगार संघ द्वारा ट्विटर के जरिये प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के सामने रीट परीक्षा को लेकर रखी गई माँगो के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | शिक्षा मंत्री जी के पुत्र अविनाश के जन्मदिन पर बधाई देने के साथ साथ लोगो ने विभिन्न भर्तियों से जुड़ी बातें भी उनके सामने रख डाली थी | बीएड बेरोजगार संघ ने शिक्षा मंत्री जी के सामने निम्न बिंदु रखे |

रीट के 10 लाख अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार-परीक्षा अब 2021 में होने की संभावना अधिक?

REET Exam Syllabus 2020

 राजस्थान पुलिस और पटवारी भर्ती में अधिक आवेदन (30 लाख) बनी बड़ी चुनौती

राजस्थान रीट की सुचना

  • उन्होंने कहा कि चयन केवल रीट से ही किया जाए |

  • रीट लेवल 1 में बीएड के अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाए |

  • रीट लेवल 2 में स्नातक का वैटेज खत्म किया जाए |

  • रीट में पदों की संख्या 31 हजार से बढाकर 50 हजार की जाए |

  • एक प्रमाण-पत्र से एक नौकरी ही मिले |

  • भर्ती प्रक्रिया में बाहरी राज्यों का कोटा खत्म किया जाए |

  • रीट भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम (Schedule) जारी हो |

रीट की विज्ञप्ति आठ माह बाद भी जारी नहीं हुई-

राजस्थान सरकार (अशोक गहलोत) सरकार द्वारा रीट भर्ती की घोषण दिसम्बर 2019 में की गई थी | लेकिन आज आठ माह का समय बीतने के बाद भी सरकार द्वारा विग्यप्ति जारी नहीं की गई है | प्रदेश के लगभग 10 लाख से अधिक बेरोजगारों को इंतजार है, कि आखिर राज्य सरकार रीट की विज्ञप्ति और पाठ्यक्रम कब जारी करेगी |

प्रदेश के शिक्षा मंत्री जी ने कहा था, कि हमारी सरकार हर हाल में रीट की परीक्षा 02 सितम्बर 2020 को ही आयोजित करवाएगी | लेकिन उनके वादे भी धरे ही रख गए | फिर उन्होंने कोरोना का बहाना बताकर रीट को टाल दिया था |

उसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का षड्यंत्र भी रीट परीक्षा में परेशानी का सबसे बड़ा कारण है |इससे आप खुद अनुमान लगा सकते हो, कि रीट परीक्षा इस वर्ष होगी या फिर नए साल में ही आयोजित होगी | अगर सितम्बर माह में भी सरकार द्वारा विज्ञप्ति जारी की जाती है, तो एक महीना आवेदन प्रक्रिया के लिए दिया जाता है |

REET Level 2 Cut off 2020

REET Study Material & Important Notes

Rajasthan REET Level 1 Cut off List 2020

Rajasthan REET Level 1 & Level 2 Exam Hall Ticket Download

यानी अक्टूबर माह में आवेदन प्रक्रिया हो जाये तो, उसके बाद भी अभ्यर्थियों को काम से कम तीन माह का समय और दिया जाता है | ऐसे में भी परीक्षा जनवरी या फरवरी माह में ही होना संभव है | इसलिए रीट परीक्षा अब वर्ष 2021 में ही होने की ज्यादा संभावनाएं लग रही है |

नोट-दोस्तों आप भी अगर बीएड बेरोजगार संघ द्वारा रखी गई माँगो का समर्थन करते हो तो, कमेंट कर हमारी टीम को अपनी राय दे सकते हो-धन्यवाद