आयुष्मान भारत योजना से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर 5116 पदों पर सरकारी नौकरी देने के नाम पर लगभग 42 सौ लोगों से ठगी करने वाले चार जालसाज गिरफ्तार | आयुष मित्र, वार्ड बॉय, लैब असिस्टेंट, और फार्मासिस्ट आदि पदों पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से ठगी करने का आरोप |
पूरे भारत देश में कोरोना वायरस की वजह से Lockdown लगा हुआ है |और इस लोग डाउन में न जाने कितने लोगों की नौकरी चली गई है और बेरोजगारी दर तो काफी ज्यादा बढ़ गई है | शायद इसी का फायदा उठाकर इन 4 जालसाजो ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत सरकारी योजना से मिलती-जुलती एक वेबसाइट (ayushman-yojana.org) बनाकर ठगी करने का प्लान बनाया |
Ayushman Bharat की official वेबसाइट
और इसके लिए उन्होंने रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया | इस नोटिफिकेशन में करीब इन्होंने 5156 पदों पर सरकारी नौकरी देने का झांसा दिया| और इन पदों में आयुष मित्र, वार्ड बॉय, लैब असिस्टेंट, और फार्मासिस्ट पोस्ट शामिल थी |
Ayushman Bharat Fake Website
इन्होंने अपना नेटवर्क सबसे ज्यादा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली राज्यों फैलाया | पुलिस के अनुसार इन पर आरोप है कि इन्होंने करीब 4200 लोगों से 300 से ₹500 तक ठगी की है |
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
इस भर्ती के लिए इन्होंने 7 जून तक ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करने की अंतिम तिथि रखी | और इन्होंने परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जो कि 26 जुलाई थी | इन लोगों ने पूरा प्रोसेस सरकारी नौकरी की तरह ही किया कि जैसे पदों की संख्या 5116 रखी और भर्ती के लिए फीस 300 से ₹500 रखा और परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी | और अपनी वेबसाइट पर Sample पेपर अपलोड कर दिए | सबसे बड़ी बात यह है कि 7000 से लेकर ₹45000 तक हर महीने वेतन देने का झांसा दिया |
ऐसे चेक करे PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पैसा मिला या नहीं मिला |
साइबर पुलिस दिल्ली के अनुसार इन लोगों के खिलाफ 26 मई को साइबर थाने में कंप्लेंट दर्ज हुई थी | उसी कंप्लेन के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस दिल्ली ने कार्यवाही करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और कई एटीएम कार्ड जप्त किए हैं |इन लोगों की पहचान इस प्रकार है रजत सिंह 33 वर्ष, सीमा रानी शर्मा 33 वर्ष, गौरव 26 वर्ष और उमेश 37 वर्ष है |
कैसा था इस फर्जी वेबसाइट ayushman-yojana.org का प्रारूप?
यह वेबसाइट देखने में बिल्कुल सरकारी वेबसाइट जैसी लगती है क्योंकि इस वेबसाइट का नाम आयुष्मान योजना पर रखा गया और इनके डोमेन का एक्सटेंशन .org है जो कई सरकारी वेबसाइट का होता है | इस फर्जी वेबसाइट के बारे में दैनिक भास्कर ने पहले भी न्यूज़ प्रकाशित की थी |
जिसमें बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की सरकारी वेबसाइट यह www.pmjay.gov.in है और यह ayushman-yojana.org वेबसाइट फर्जी है |जो बिल्कुल Govt वेबसाइट जैसी बनाई गई है | इस भर्ती के लिए यह मैसेज भी वायरल किया गया था सोशल मीडिया पर

कैसे बचें इस तरह की सरकारी नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से?
सबसे पहले ध्यान दें कि अगर कोई भर्ती का नोटिफिकेशन निकलता है | तो उसकी जानकारी सरकारी वेबसाइट पर जरूर होती है | इसके अलावा प्रमुख न्यूज़ वेबसाइट, Education Blog और एंप्लॉयमेंट न्यूज़ पेपर में भी इसकी जानकारी दी जाती है | तो अगर किसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है | तो आप एक से ज्यादा जगह पर वेरीफाई करें
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना | |
दूसरी बात यह ध्यान दें की वेबसाइट का नाम ध्यान से समझे जैसे इस फर्जी वेबसाइट का नाम ayushman-yojana.org है और आयुष्मान भारत की सरकारी योजना https://www.pmjay.gov.in/ की वेबसाइट का नाम यह है | तो इन दोनों से समझ में आ रहा है कि सरकारी योजना की वेबसाइट का डोमेन का एक्सटेंशन .gov.in है और यह एक्सटेंशन केवल सरकार को ही मिलता है | हर कोई व्यक्ति इस तरह का Extension रजिस्टर नहीं कर सकता |
Ayushman Bharat की official वेबसाइट
इसके अलावा सरकार द्वारा जारी होने वाला साप्ताहिक रोजगार समाचार पढ़ें या रोजगार समाचार की वेबसाइट विजिट http://employmentnews.gov.in/ करें जिस पर आप को अधिकारिक सरकारी नौकरी की जानकारी मिलेगी |
इस वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन ही देखने में फर्जी लग रहा है तो इस तरह से सभी बेरोजगारों से हमारा यह अनुरोध है कि कहीं भी पैसे देने से पहले या ऑनलाइन आवेदन करने की से पहले उस भर्ती के बारे में पूरी तरह से जानकारी लें |

धन्यवाद | सरकारी नौकरी और शिक्षा से संबंधित समाचार के लिए हमारी वेबसाइट ResultUniraj को रेगुलर विजिट करें

