Assam Swanirbhar Nari Atmanirbhar Scheme के लिए आवेदन हेतु सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में, असम नारी आत्मनिर्भर योजना के लिए आवश्यक पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी, असम नारी आत्मनिर्भर योजना के लिए पुरस्कार राशि कितनी मिलती है, असम नारी आत्मनिर्भर योजना के लिए आवेदन कौनसी वेबसाइट से करे |
जैसा कि आप जानते हैं, कि सरकार के द्वारा समय-समय पर लोगों के हित में योजनाओं का आरंभ किया जाता है। बिल्कुल इसी तरह असम सरकार ने भी महिलाओं के हित में एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सिर्फ असम राज्य की महिलाओं को ही लाभ मिलेगा l यह योजना असम राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर तथा पिछली हुई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की जा रही है।
इस योजना के तहत असम राज्य की महिलाओं को रोजगार तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत असम सरकार के द्वारा लगभग 40 लाख से भी अधिक परिवारों की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर तथा पिछड़ी हुई महिलाओं को आगे बढ़ाना है। आगे हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।
असम नारी आत्मनिर्भर योजना की पूरी जानकारी –
असम नारी आत्मनिर्भर योजना असम सरकार से संबंधित अधिकारियों द्वारा ही घोषित की गई है। यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है तथा वित्तीय रूप से काफी पिछड़ी हुई हैं। आज के समय में पिछड़ी हुई महिलाओं को नौकरी मिलने या पैसा कमाने में काफी मुश्किलें होती हैं।
जिससे कि वह अपना जीवन यापन ठीक ढंग से नहीं कर पाती। परंतु इस योजना की शुरुआत के पश्चात अब महिलाओं को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना के अंतर्गत 4 लाख से भी अधिक महिलाओं की सहायता की जाएगी। यह योजना विभिन्न विभागों तथा मिशन के माध्यम से लागू होगी।
इस असम नारी आत्मनिर्भर योजना में संपत्ति बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी लागू की जाएंगी और पांच चिन्हित गतिविधियों को सभी विकास खंडों में लागू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सामुदायिक संपत्ति निर्माण के लिए लगभग 20 गतिविधियां चयनित विकास खंडों में लागू होंगी।
असम स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर योजना के लाभ –
इस योजना के तहत उन महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। जो कि आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं।
इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी असम राज्य की मुख्यमंत्री ने यह कहा है, कि वह इस योजना के माध्यम से असम राज्य की महिलाओं को इतना ज्यादा मजबूत बनाना चाहती है कि वह किसी भी मुसीबत का सामना कर सके।
इस योजना के माध्यम से असम राज्य की महिलाओं को अपना सिर ऊंचा रखने में मदद मिलेगी।
असम राज्य की सरकार ने इस योजना का आरंभ सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनाने के लिए किया है। इसीलिए महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। खास तौर पर जो महिलाएं आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और वह यदि अकेली रहती हैं और उन्हें पैसे की काफी परेशानी रहती है तो इस योजना के माध्यम से उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा।
असम राज्य में इस योजना की शुरुआत के पश्चात महिलाओं का काफी हद तक विकास होगा। उन्हें सर उठा कर जीने में मदद मिलेगी और महिला किसी दूसरे व्यक्तियों पर निर्भर नहीं रहेंगी।
असम नारी आत्मनिर्भर योजना का कार्यान्वयन –
असम राज्य की मुख्यमंत्री पी आर आई ( PRI ) प्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहेंगी कि स्वनिर्भर नारी योजना में सूचना का समुचित प्रभाव है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें, कि असम राज्य की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है, कि निर्धारित क्षेत्र में सहायता समूह की महिलाओं को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उसी के साथ-साथ योजना आसानी से चलाने के लिए काफी ज्यादा सहयोग भी किया जाएगा।
असम की मुख्यमंत्री ने यह कहा है, कि मैं सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध करती हूं, कि वह अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा के साथ पालन करें। ताकि स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर योजना का फायदा सभी महिलाओं को अच्छे से मिल सके। उन्होंने यह भी कहा है, की यदि इस योजना के तहत अगर कोई भी प्रतिनिधि तथा व्यक्ति भ्रष्टाचार करता पाया जाता है। तो उस व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और उसके लिए जेल का प्रावधान भी है।
असम स्वनिर्भर नारी योजना के तहत पुरस्कार –
इस योजना के तहत पंचायतों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस योजना के तहत तीन लाख, दो लाख तथा एक लाख का पुरस्कार पहली तीन सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को पुरस्कार के रूप में प्रधान किया जाएगा।
असम स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर योजना के लिए आवेदन कैसे दें –
हम आपको बता दें, कि अभी Assam Swanirbhar Nari Atmanirbhar Scheme की घोषणा हाल ही में की गई है। इसीलिए अभी इस योजना के अंतर्गत जो कोई महिला भी आवेदन देना चाहती है उसे अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी जारी नहीं की गई है और ना ही इस योजना के लिए कोई अधिकारी पोर्टल अभी जारी किया गया है l
जैसे ही सरकार के द्वारा आवेदन शुरू किए जाएंगे तो उससे पहले इस योजना के लिए एक अधिकारिक पोर्टल भी जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य की हर महिला पूरी जानकारी उस पोर्टल से ले सकेगी और उस पोर्टल के माध्यम से ही वह आवेदन भी दे पाएगी। परंतु अभी महिलाओं को कुछ समय रुकना होगा। कुछ समय के पश्चात सरकार के द्वारा खुद ही इसकी डिटेल सभी महिलाओं तक पहुंचा दी जाएगी। ताकि वह इस योजना का लाभ उठा सकें।
Conclusion –
हम उम्मीद करते हैं कि आपको Assam Swanirbhar Nari Atmanirbhar Scheme के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी l यदि अभी भी आपको असम राज्य की इस योजना से संबंधित कोई प्रश्न हम से पूछना हो तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद
