Asia Cup Schedule 2022 जारी हुआ, Asia Cup 2022 का पूरा शेड्यूल हो चुका है जारी, India और Pakistan के बीच देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला, इस पोस्ट में हम जानेंगे Asia Cup Schedule 2022 के बारे में पूरी जानकारी, Asia Cup Schedule से आप देखे की भारत Vs पाकिस्तान का मुकाबला किस दिन होने वाला है |

अभी-अभी लाखों करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर आई है। अभी एशिया कप 2022 के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आखिरकार लंबे समय के बाद एशिया क्रिकेट काउंसिल ने Asia Cup Schedule 2022 को जारी कर कर सभी क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। दरअसल 2 अगस्त को SC के चेयरमैन ने एशिया कप के पूरे शेड्यूल की घोषणा की। इस बार एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होगी l तो वही एशिया कप का अंतिम और फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।

  1. इस बार एशिया कप का 15 वा सीजन है। यह सीजन पूरा T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। क्योंकि इसके बाद वर्ल्ड कप 2022 भी होना है। यह एशिया कप पहले श्रीलंका में आयोजित किया जाना था।

  2. लेकिन श्रीलंका में वित्तीय स्थिति खराब हो जाने और आपातकाल लग जाने के कारण उन्होंने एशिया कप को आयोजित कराने के फैसले को वापस ले लिया।

  3. अब इसे संयुक्त अरब अमीरात यानी कि यूएई आयोजित करा रही है। इससे कप के सभी मुकाबले UAE के स्टेडियम दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे।

Asia Cup 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला

इस टूर्नामेंट में एशिया की 6 सीरीज हिस्सा ले रही है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और एक क्वालीफायर टीम रहने वाली है। यह टूर्नामेंट 16 दिन तक चलने वाला है।

16 दिन के अंदर ही Asia Cup 2022 के फाइनल मुकाबले के साथ सभी मुकाबले खेले जाएंगे। अगर हम इस Tournament के पहले मुकाबले की बात करें तो पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम के बीच दुबई के International Stadium में खेला जाएगा।

तो वही इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला तो पूरी दुनिया की सबसे प्रतिद्वंदी टीम भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का Fans कर रहे हैं, बेसब्री से इंतजार

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच होने वाले मुकाबले में आपको दोनों ही तरफ से रनों की बौछार देखने को मिलेगी। इन दोनों टीमों के बीच हर बार कांटे की टक्कर का मुकाबला होता है। भारतीय टीम को पिछली बार T20 world Cup में पाकिस्तान की टीम ने बुरी तरह से हराया था।

इसका बदला भारतीय टीम अब एशिया कप में जरूर लेना चाहेगी। यह मुकाबला भी दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मुकाबलों के लिए शाम 7:30 बजे का समय रखा गया है। भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच का मुकाबला भी 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा।

भारतीय टीम के लाखों करोड़ों फैंस को टीम से यही उम्मीद है। कि वह पाकिस्तान की टीम को इस मुकाबले में हराकर दुबई में भी अपना तिरंगा लहराए। और भारत देश का नाम गर्व से ऊंचा करेगी। बात करें इंडिया टीम के दूसरे मुकाबले की तो दूसरे एशिया कप के मुकाबले के लिए इंडिया टीम का सामना क्वालीफायर टीम के साथ होने वाला है।

दो group में बांटा गया है टीमों को

Asia Cup 2022 Tournament को दो ग्रुप, ग्रुप A और ग्रुप B में डिवाइड किया गया है। पहले ग्रुप में भारत-पाकिस्तान और एक क्वालीफायर टीम रहने वाली है। तो वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम रहने वाली है।

एशिया कप हो, चाहे T20 World Cup भारत और पाकिस्तान हमेशा एक ही ग्रुप में रखी जाती है। क्योंकि ICC और BCCI भी चाहते हैं, कि भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मुकाबला हो।

Asia Cup 2022 Schedule रहने वाला है यह

  • टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दुबई के स्टेडियम में खेला जाएगा। जो कि 27 अगस्त को खेला जाना है।

  • तो वही दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में 28 अगस्त को होगा और यह भी दुबई के स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

  • इस एशिया कप का तीसरा मुकाबला 30 अगस्त को बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला जाएगा। लेकिन यह मुकाबला दुबई के स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। यह शारजाह के स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • आपको बता दें शारजाह का स्टेडियम काफी छोटा है। यहां पर हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। और लंबे लंबे छक्के देखने को मिलते हैं।

  • तो वही एशिया कप का चौथा मुकाबला 31 अगस्त को फिर से भारतीय टीम का होने वाला है। जो भी टीम क्वालीफाई करके आएगी उसके साथ भारतीय टीम का चौथा मुकाबला एक बार फिर से दुबई के ही स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • इस एशिया कप का पांचवां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम के बीच 1 सितंबर को खेला जाएगा। जोकि दुबई के स्टेडियम में ही होना है।

साथी खिलाड़ी ने ही दिनेश कार्तिक की पत्नी को कर दिया था प्रेगनेंट

66 के अरुण लाल ने किया 28 साल छोटी पत्नी बुलबुल के साथ हनीमून प्लान

  • इसके बाद इस टूर्नामेंट का छठा मुकाबला भारत की प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान और क्वालीफायर टीम के साथ होना है। यह मुकाबला 2 सितंबर को शारजाह के स्टेडियम में खेला जाएगा़।

  • एशिया कप का सातवां मुकाबला 3 सितंबर को उन टीमों के बीच खेला जाएगा, जो कि ग्रुप बी में पहले और दूसरे स्थान पर रहेगी। यह मुकाबला 20 शारजाह के स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • इसके बाद एशिया कप का आठवां मुकाबला 4 सितंबर को उन टीमों के बीच खेला जाएगा। जोकि ग्रुप ए में पहले और दूसरे स्थान पर रहेगी। यह मुकाबला दुबई के स्टेडियम में खेला जाएगा इस मुकाबले के बाद सेम ग्रुप के मुकाबले खत्म हो जाएंगे। अब टीमों के लिए Semi Final की रेस शुरू हो जाएगी।

  • इसके बाद Asia Cup 2022 का नोवा मुकाबला 6 सितंबर को ग्रुप ए की पहली टीम और ग्रुप बी की पहली टीम के बीच दुबई में खेला जाएगा।

  • इसके बाद एशिया कप का दसवां मुकाबला 7 सितंबर को ग्रुप ए की दूसरी टीम और ग्रुप बी की दूसरी टीमों के बीच दुबई में खेला जाएगा।

  • इसके बाद इस टूर्नामेंट का 11 वां मुकाबला 8 सितंबर को Group C की पहली टीम और ग्रुप B की दूसरी टीम के बीच दुबई में खेला जाएगा।

  • इसके बाद एशिया कप का 12वा मुकाबला 9 सितंबर को ग्रुप बी की पहली टीम और ग्रुप एक ही दूसरी टीम के बीच दुबई के स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • और आपको बता दें इस एशिया कप का 13वा और फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई के स्टेडियम में ही खेला जाना है। जो कि दोनों ग्रुप की टेबल टॉपर्स टीमों के बीच खेला जाएगा।

हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से एशिया कप 2022 के पूरे शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी है l कितनी टीमें Asia Cup 2022 में शामिल होंगी और किस टीम के साथ भारत का मुकाबला होगा, इसकी जानकारी भी हमने विस्तार से दे दी है l आप अपनी मनपसंद टीमों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले का घर बैठे मजा ले पाएंगे l