Arts & Commerce के विद्यार्थी भी Engineering में प्रवेश ले सकेंगे, 12वीं Arts & Commerce के विद्यार्थी भी B.Tech. कर सकते है, Arts & Commerce के candidates को REAP के तहत तृतीय चरण में प्रवेश दिया जाएगा |

भारत सरकार के द्वारा शिक्षा के विकास के लिए हमेशा प्रयास किया जाता रहा है | सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति को भी लागू किया गया है | यह बताया जा रहा है कि पूरे भारत में नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण देश की शिक्षा में सुधार होगा | नई शिक्षा नीति के तहत कुछ ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो आर्ट्स और कॉमर्स के अभ्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे |

हम सभी जानते हैं, कि अब तक ऐसा होता था कि यदि किसी विधार्थी ने 12वीं कक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम ली है, तो विधार्थी 12वीं के बाद भी आर्ट्स स्ट्रीम में ही भविष्य में कोई कोर्स कर सकता था | परंतु नीति के तहत आर्ट्स और कॉमर्स वाले विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं अन्य कोर्स करने के लिए मौका दिया जाएगा | स्टेट लेवल कमेटी फॉर इंजीनियरिंग एडमिशन के सदस्य पलवलिया ने यह बताया कि यदि किसी भी छात्र के पास 12वीं कक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम है और एडिशनल में उस बच्चे ने मैथ्स या फिर फिजिक्स लिया हुआ था, तो वह विद्यार्थी इंजीनियरिंग कर सकता है |

Arts & Commerce Candidates B.tech me admission lenge

ऐसे अभ्यर्थियों के लिए दूसरी शर्त यह रखी गई है, कि बीटेक में एडमिशन के पश्चात बीटेक के साथ-साथ ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा | राजस्थान इंजीनियरिंग ऐडमिशन प्रोसेस के तहत नॉन साइंस बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थी को 2021-2022 में एडमिशन लेने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा | यानी कि अब यह जरूरी नहीं कि इंजीनियरिंग करने के लिए आपके पास 12वीं कक्षा में साइंस बैकग्राउंड हो इस नियम के लागू होने से बहुत विद्यार्थियों में बहुत खुशी का माहौल है क्योंकि इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेने की शर्तो में परिवर्तन के कारण राहत मिली हैl जब से नई शिक्षा नीति लागू हुई है तभी से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव आने शुरू हो चुके है |

आर्ट्स एवं कॉमर्स के अभ्यार्थियों को इंजीनियरिंग करने का मौका

हर वर्ष कुछ कॉलेज है, जहां पर हजारों की संख्या में इंजीनियरिंग की सीटें खाली रह जाती थी | राजस्थान सरकार के द्वारा इस फैसले से अब राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग करने का मौका मिलेगा | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रीप के तहत पहले लिस्ट जेईई के आधार पर बनाई जाएगी | वहीं दूसरी लिस्ट ऐसे अभ्यर्थियों की बनाई जाएगी, जिन अभ्यर्थियों ने 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय पढ़ा हो |

तीसरे एवं अंतिम लिस्ट उन अभ्यार्थियों के लिए बनाई जाएगी जिनका बैकग्राउंड नॉन साइंस है | राजस्थान सरकार के द्वारा इस पहल से काफी स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा और वह इंजीनियरिंग करने का सपना पूरा कर पाएंगे | ऐसी सीटे जो बस खाली रह जाती थी अब उन्हें भी भरा जाएगा | इसे ज्यादा से ज्यादा विधार्थी इंजीनियरिंग कर पाएंगे और अपने भविष्य को सुनहरा बना पाएंगे | पहले ऐसा होता था कि कॉमर्स, आर्ट्स वाले विद्यार्थियों को सिर्फ अपनी स्ट्रीम कहीं कोर्स करने का मौका दिया जाता था | अब ऐसे में इस नई व्यवस्था के चलते विधार्थी अपना मनपसंद कोर्स कर सकते हैं |