Rajasthan Pre BSTC 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हुई, Rajasthan Pre D.el.ed Exam के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त से हो रही है शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Official Website का विजिट करें, राजस्थान Pre BSTC की लिखित परीक्षा सितम्बर माह में आयोजित होने की संभावना है |
राज्य के जो भी अभ्यर्थी d.el.ed कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है l हाल ही में ही राजस्थान के d.el.ed कॉलेज में आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मिल चुकी है l जानकारी के मुताबिक राज्य के 372 d.el.ed कॉलेज की लगभग 25000 सीटों पर एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू हो रही है l
जो भी उम्मीदवार राजस्थान d.el.ed कॉलेज से d.el.ed करना चाहते हैं, वह अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो भी अभ्यर्थी 12वीं कक्षा पास है वह इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं जो भी उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक बनना चाहता है उसके पास 2 वर्षों का डीएलएड कोर्स होना जरूरी है l
राजस्थान में डीएलएड में एडमिशन लेने के लिए पहले एंटर टेस्ट को क्लियर करना होगा l उस के आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट किए जाएंगे l चलिए जान लेते हैं राजस्थान प्रे d.el.ed के लिए आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित और महत्वपूर्ण जानकारी क्या है
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
19 अगस्त से शुरू हो रही है आवेदन की प्रक्रिया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैसे तो आमतौर पर Pre D.el.ed की परीक्षा मई माह में आयोजित की जाती है l लेकिन पिछले दो सत्रों से 12वीं की बोर्ड की परीक्षा और परीक्षा का परिणाम देर से जारी होने के कारण प्री डीएलएड की परीक्षा तिथि व आवेदन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा दिया गया है l इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 12वीं कक्षा के नतीजे 2 जून 2022 को घोषित किए हैं वही CBSE ने भी इस बार 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने में काफी देरी कर दी थी l

इस बार CBSE में 12वीं कक्षा का रिजल्ट 22 जुलाई 2022 को घोषित किया है I इसी कारण Pre d.el.ed के लिए आवेदन की प्रक्रिया लेट ही शुरू की गई है l जो भी उम्मीदवार इच्छुक है 19 अगस्त 2022 से Pre D.el.ed के लिए आवेदन कर पाएंगे l इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 30 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया है l जो भी अभ्यर्थी Apply करना चाहते हैं वह 30 अगस्त 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं l अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा l
12वीं कक्षा पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
यदि आपको जानकारी नहीं है तो बता दे कि जो भी अभ्यर्थी 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और उनके 12वीं कक्षा में 50% अंक है तो वह Pre D.el.ed के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे l अधिक जानकारी के लिए आप बोर्ड के द्वारा जारी किया गया ऑफिशल नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं l जहां से आपको पात्रता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी l
जो भी अभ्यर्थी प्री डीएलएड के लिए आवेदन करने के इच्छुक है, वह आयु सीमा के बारे में जाने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें l सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है l बाकी अन्य कैटेगरी के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ें l
परीक्षा तिथि जल्द की जाएगी घोषित
शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर पंजीयक नीरू भारद्वाज ने यह जानकारी दी है कि Pre D.el.ed Exam के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हो रही है और अभ्यर्थी को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा l आवेदन शुल्क भी विभाग ने निर्धारित कर दिया है l आवेदन शुल्क का भुगतान करने के पश्चात आवेदन की प्रक्रिया संपूर्ण हो जाएगी l नीरू भारद्वाज ने यह जानकारी दी है कि जल्द ही बोर्ड के द्वारा Rajasthan Pre D.el.ed Exam तिथि भी घोषित कर दी जाएगी l जो भी उम्मीदवार इच्छुक है वह अपनी तैयारी को करते रहे ताकि परीक्षा में अच्छी परफॉर्मेंस कर सकें l
मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा अभ्यर्थियों का कॉलेज में दाखिला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्री डीएलएड के लिए जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया खत्म होगी तो बोर्ड के द्वारा परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी l Pre D.el.ed Exam को देने के पश्चात अभ्यर्थी के जितने भी अंक परीक्षा में आएंगे, उसी के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी l
यानी जितनी परफॉर्मेंस प्री डीएलएड एग्जाम में आपकी अच्छी होगी आपका अच्छे कॉलेज में एडमिशन होने का उतना ही अधिक चांस भी होगा l अधिक अंक आने पर आपको मनपसंद कॉलेज मिल जाएगा l इसलिए आपको शुरू से ही अच्छी मेहनत करनी होगी ताकि आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल पाए l
यहाँ से देखे-प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य / संस्कृत) प्रवेश परीक्षा, 2022



