Passport बनवाने की Application प्रक्रिया आसान हुई, Passport Application Process, पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रक्रिया हुई आसान, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको How To Apply Online For Passport, How To Check Passport Online Application Status और पासपोर्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार से जानेंगे, पासपोर्ट बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेजों की जानकारी देखे |
Indian Passport : जब भी आप विदेश की यात्रा करते हैं, तो आपको पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। लेकिन पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा भी हो सकता है कि तय समय पर आपको पासपोर्ट ना मिले। जिससे आपकी पहले से Booked Flight मिस भी हो सकती है। आइए आज की पोस्ट में हम आपको आसान तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप बहुत जल्द ही अपना Passport बनवा सकते हैं।
Indian Passport बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
अगर आप भारतीय नागरिक हैं, और भारत में ही रहते है, तो आपके लिए Online Passport बनवाना एक अच्छा ऑप्शन है। ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के अपने कुछ फायदे होते हैं।
ज्यादा दिनों तक आपकी पासपोर्ट प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता है। इसलिए ऑनलाइन पासपोर्ट से आप अपनी Registration Process का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। जिससे आपके पासपोर्ट बनने में जो भी कमी होती है, वह आपको पता चल जाती है।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
Online Passport कैसे बनवाएं?
अगर आप ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। आइए Step By Step पूरी जानकारी को देखते हैं।

सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को Passport Seva Online Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को login करना होगा।
लॉग इन करने के बाद उम्मीदवारों को Apply For Background Verification For GEP लिंक पर क्लिक करना होगा।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों जा पासपोर्ट फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को उम्मीदवारों को भरना होगा।
सभी जानकारियां भरने के बाद उम्मीदवारों को सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को Pay And Schedule Appointment पर क्लिक करना होगा।
अब आपको वह स्थान चुनना होगा, जहां पर आपको अपनी Appointment बुक करनी है।
अपॉइंटमेंट का स्थान चुनने के बाद आपको Online Payment करनी होगी।
इसके बाद उम्मीदवारों को Print Application Receipt पर क्लिक करना होगा। जिससे आप आवेदन फॉर्म का प्रिंट ले सकेंगे।
आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेने के बाद आपको दिए गए मोबाइल नंबर पर Appointment Message भी आएगा, जिसको आप को अपने मोबाइल फोन में सेव करना होगा।
अब आपको Appointment के स्थान पर निर्धारित तिथि को अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ पहुंचना होगा।
जहां पर आप के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
पासपोर्ट ऑफिस में आपके दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद Police Verification किया जाएगा। जिसके कुछ ही दिनों बाद आपका पासपोर्ट आपके घर भेज दिया जाएगा।
भारत में पासपोर्ट तीन प्रकार के होते हैं।
क्या आप जानते हैं कि भारत में तीन प्रकार के पासपोर्ट बनाए जाते हैं। आइए तीनों तरह के Passport के बारे में जानते हैं।
Ordinary Passport : इस पासपोर्ट को साधारण पासपोर्ट कहा जाता है। जिसमें 36 से लेकर 60 पेज तक पासपोर्ट में हो सकते हैं। इस पासपोर्ट का रंग हल्का नीला होता है। इस पासपोर्ट का उपयोग Vacation या Business Trip के लिए किया जाता है। वैसे तो यह पासपोर्ट 10 साल के लिए वैध होता है, जिसको 10 साल बाद नवीकरण कराना पड़ता है।
Diplomatic Passport : डिप्लोमेटिक पासपोर्ट को ही राजनयिक पासपोर्ट कहा जाता है। इस पासपोर्ट का रंग Maroon होता है। यह पासपोर्ट ऐसे व्यक्तियों के लिए जारी किया जाता है, जो कि राष्ट्रीय सरकार, राजनयिकों, आधिकारिक न्यायपालिका, वैधानिक अधिकारियों इत्यादि को जारी होता है।
Government Passport : यह पासपोर्ट Official Passport होता है। जिसका रंग सलेटी प्रकार का होता है। इस पासपोर्ट का उपयोग गैर राजपत्रित अधिकारी या कर्मचारियों द्वारा किया जाता है।
Passport बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको बहुत सारे Documents की आवश्यकता होती है। आइए इन सभी डाक्यूमेंट्स के बारे में जानते हैं।
Aadhar card
PAN card
Voter ID card
10th class marksheet
Birth certificate
Electricity bill
Water bill
Valid mobile number
Valid email ID
Valid ration card
Passport Size Photograph
Bank account passbook
Declaration
पासपोर्ट के लिए फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप पासपोर्ट के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Forms And Affidavit का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद आप एक न्यू पेज पर पहुंचेंगे, जहां पर आपको Download E-form का लिंक दिखाई देगा।
इस Link पर आपको क्लिक करना होगा। यहां से आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। जहां पर आपको Download करने के चार ऑप्शंस मिलेंगे।
इनमें Fresh Or Re Issue, Police Clearance Certificate, Identity Certificate E Form, Surrender Certificate E Form शामिल है।
आप अपनी इच्छा अनुसार यहां से फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। आपका फॉर्म PDF File मे डाउनलोड हो जाएगा।
Passport Application Status कैसे चेक करें?
अगर आपने अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। लेकिन नहीं जानते कि आपके आवेदन प्रक्रिया की क्या स्थिति है। तो चिंता मत कीजिए l आपको Passport Office द्वारा नई सुविधा दी गई है, जिसमें आप अपने पासपोर्ट की आवेदन प्रक्रिया की स्थिति को जान सकते हैं।
आइए जानते हैं, कैसे आप अपने पासपोर्ट के आवेदन फॉर्म की स्थिति को जान पाएंगे।
सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा की ऑफिशल वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Track Application Status का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद आपके सामने Track Application Status का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको Application Status Option पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको अपनी File Number और Date Of Birth डालनी होगी। फाइल नंबर आपका 15 अंकों का Alphanumeric कोड में होगा। यह सब डालने के बाद आपको Track Status पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद अब आपको Speed Post Number दिखाई देगा। इस नंबर से ही आप अपने आवेदन फॉर्म के स्टेटस को देख सकते हैं।
