आजकल LIC Policy धारकों को ठगने का नया तरीका शुरू हुआ, अगर आपके पास भी LIC पॉलिसी है तो आप भी सावधान हो जाएं, ग्राहकों को गुमराह करके किया जा रहा है फ्रॉड, ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसी फ्रॉड बहुत किया जा रहा है |
आज के समय में ऑनलाइन काम से लोग लाखों रुपए महीना तक कमा रहे हैं l ऐसे में ऑनलाइन काम के साथ फ्रॉड के चांस भी बहुत अधिक बढ़ते जा रहे हैं l कुछ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं l जो बहुत ही चौकाने वाले हैं l वैसे तो चोरी के मामले आपने सुने ही होंगे, लेकिन जब चोरी ऑनलाइन की जाए तो यह बहुत चौंकाने वाला मामला हो सकता है l
आज के समय में ऑनलाइन चोरी बहुत अधिक प्रचलन में है और साइबर क्राइम में यह मामले बहुत तेजी से भी बढ़ते जा रहे हैं l आजकल ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसी फ्रॉड बहुत चर्चा में है l अगर आप थोड़ी सी भी सावधानी नहीं बरतोंगे, तो आपके लिए बहुत बड़ी मुसीबत हो सकती है l आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में-
LIC ग्राहकों को गुमराह करके किया जा रहा है फ्रॉड l
देश में अब साइबर क्राइम के मामले बहुत अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं l साइबर क्राइम में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे है कि यह बहुत चिंता का विषय बनता जा रहा है l कुछ गैंग एलआईसी अधिकारी व बीमा नियामक अधिकारी बनकर ग्राहकों के साथ इस तरह फोन पर बात करते हैं और उनसे निजी जानकारी पूछते हैं, जैसे ही ग्राहक निजी जानकारी बताता है तो ग्राहक के साथ बहुत बड़ा फ्रॉड कर लिया जाता है l
आपको बता दें कि फ्रॉड गैंग के द्वारा पहले आपको कॉल की जाएगी l कॉल करने के पश्चात आपसे यह कहा जाएगा कि वह इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित आपसे बात करना चाहते हैं और वह इंश्योरेंस पॉलिसी के एजेंट बोल रहे हैं जैसे ही आप उनकी बातों पर भरोसा करके उनकी बातों का सही जवाब देने लगेंगे वह आपसे आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित कुछ जानकारी मांगेंगे और आधार कार्ड या बैंक खाता से संबंधित भी जानकारी आप से ले सकते हैं l जब आप उनको अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित जानकारी बता देंगे तो वह आपकी पॉलिसी को हैक कर देंगे और आपकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के सभी पैसों को अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेंगे l यह बहुत चौंकाने वाला मामला है बहुत लोगों के साथ मामले साइबर क्राइम में दर्ज हो चुके हैं l
LIC ग्राहकों को जालसाज के द्वारा अपने जाल में फंसाने का नया तरीका
यह जालसाज आपको कॉल करेंगे और आपसे कहेंगे कि वह आपके लिए बहुत अच्छे रिटर्न प्लान लेकर आए हैं l जब आप उनके झांसे में फंस जाएंगे तो वह आपके सारे पैसे लेकर भाग जाएंगे l इसीलिए सावधानी बरतनी बहुत ज्यादा जरूरी है l यदि आप सावधान नहीं रहेंगे और आप अपनी निजी जानकारी कॉल पर बता देंगे तो हो सकता है आपके साथ भी फ्रॉड हो जाए l
LIC पॉलिसी में हो रहे फ्रॉड से किस तरह बचा जा सकता है?
यदि आप भी चाहते हैं, कि आपके साथ किसी भी तरह का कोई फ्रॉड ना हो तो हम आपको कुछ सावधानियां बता रहे हैं आप उन सावधानियों को जरूर बरतें-
यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आती है तो आपको उस कॉल को रिसीव नहीं करना है lयदि आप कॉल को रिसीव कर लेते हैं तो यदि पॉलिसी से संबंधित कुछ जानकारी पूछी जाए तो आपको अपनी निजी जानकारी फोन पर किसी के साथ शेयर नहीं करनी है l यदि आप पॉलिसी से संबंधित जानकारी नहीं देंगे तो आप बहुत बड़े फ्रॉड होने से बच सकते हैं l
दूसरा तरीका यह है, यदि आप अपनी पॉलिसी को एलआईसी की ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्टर करा लेते हैं तो आपको सीधा वहीं से जानकारी मिलती रहेगी l इससे आप ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड से भी बच सकते हैं l
यदि आप अपनी एलआईसी पॉलिसी करवाने की सोच रहे हैं तो हम आपको यही सलाह देंगे, कि आप किसी भी ऐसे एजेंट से पॉलिसी को ना खरीदें जिनके पास लाइसेंस (आईआरडीए द्वारा जारी) या फिर एलआईसी द्वारा जारी आईडी कार्ड ना हो l
यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आती है, पॉलिसी से संबंधित जानकारी पूछी जाती है, तो आप [email protected] पर ईमेल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं l
