AIBE-XVI के लिए आवेदन 25 सितम्बर 2021 तक कर सकेंगे, All India Bar Examination (AIBE-XVI) की आवेदन तिथि को 25 सितम्बर 2021 तक बढ़ा दिया गया है, आवश्यक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी AIBE की Official Website http://allindiabarexamination.com/ से आवेदन कर सकेंगे |
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा एक ऐसी परीक्षा है, जिसमें वह छात्र शामिल होते हैं जो Law की पढ़ाई कर रहे हैं या कर चुके हैं | इस परीक्षा के माध्यम से Law करने के पश्चात छात्रों को Certificate of Practice मिल जाता है, जिसके पश्चात वह देश के किसी भी न्यायालय में प्रैक्टिस के लिए आवेदन कर सकते हैं |
जो कोई भी छात्र Law की पढ़ाई करता है, तो उसके लिए All India Bar Examination की परीक्षा सबसे जरूरी होती है | इसीलिए छात्र जब Law की पढ़ाई कर रहे होते हैं, तो तभी से छात्र इस परीक्षा की तैयारी भी साथ-साथ कर रहे होते हैं | इस परीक्षा में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी शामिल हो सकते हैं |
इस परीक्षा के आवेदन काफी दिन पहले खुले थे और छात्र लगातार इससे परीक्षा के तहत आवेदन दे रहे हैं | मगर अब इस परीक्षा की आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया हैं | All India Bar Examination-16 की तिथि आगे बढ़ने से अब उन छात्रों का फायदा हो जाएगा जिन्होंने अभी तक इसके तहत आवेदन नहीं दिया था | इसी के साथ-साथ इस Exam Date तथा Admit Card Download करने की तिथि भी जारी की गई है, जिसके बारे में हम आगे जानेंगे |
AIBE-XVI की आवेदन तिथि को बढ़ाकर किया गया 25 सितंबर
जो कोई भी उम्मीदवार ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-XVI की परीक्षा के तहत आवेदन देना चाहते हैं तो अब वह 25 सितंबर 2021 तक आवेदन दे सकते हैं | इससे पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया था | उन उम्मीदवारों के लिए तो यह काफी ही अच्छी खबर है जो कि चाहते थे, कि आवेदन की तिथि आगे बढ़ जाए |

आवेदन की तिथि आगे बढ़ने के साथ-साथ आवेदन शुल्क की तिथि भी आगे बढ़ी है | अब आप 28 सितंबर 2021 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं | All India Bar Examination-XVI की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी 11 अक्टूबर 2021 को Official Website के माध्यम से Admit card download कर सकेंगे | अब यह परीक्षा आने वाली 31 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जा रही है, मगर इससे पहले यह परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जा रही थी |
AIBE-XVI की परीक्षा के तहत कौन आवेदन कर सकता है
वह छात्र जिन्होंने एलएलबी की डिग्री BCI ( Bar Council Of India ) से मान्यता प्राप्त LAW School से की हुई हैं, तो वह All India Bar Examination-16 में शामिल हो सकते हैं |
जो छात्र Law की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में है तो वह भी इस परीक्षा के तहत आवेदन कर सकते हैं | इस परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं जो कि State Bar Council के साथ register होंगे। इस परीक्षा के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई है, इसीलिए किसी भी आयु का व्यक्ति इस परीक्षा में शामिल हो सकता हैं |
Application Form FEE for AIBE-XVI 2021
All India Bar Examination-16 की परीक्षा के तहत आवेदन देने वाले उम्मीदवार अगर General या OBC Caste के हैं, तो उन्हें ₹3560 आवेदन शुल्क देना होगा | इसके अतिरिक्त SC-ST Caste के उम्मीदवारों को ₹2500 आवेदन शुल्क देना होगा |
How to apply for AIBE-XVI Exam 2021
जो भी उम्मीदवार All India Bar Examination-XVI की परीक्षा के तहत आवेदन देना चाहते हैं, तो वह Official Website के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं | जो उम्मीदवार अपने आप आवेदन नहीं कर पा रहे, तो वह अपने नजदीकी किसी भी Common Service Center के माध्यम से भी AIBE-16 के तहत आवेदन कर सकते हैं |



