राजस्थान के विश्वविधालयों में परसेंट के आधार पर ही होगा Admission, राजस्थान प्रदेश की सभी Universities में Admission 12वीं के Percentage के अधार पर ही मिल सकेगा, कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी |

जो भी छात्र राजस्थान विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए एडमिशन की प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होने वाली है l ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान बोर्ड की बारहवीं कक्षा का परिणाम बोर्ड के द्वारा जारी किया जा चुका है l अब परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात जो भी इच्छुक छात्र राजस्थान विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी  

Rajasthan State Government & Private College Admission 

राजस्थान के सभी कॉलेज वा यूनिवर्सिटी में दाखिले की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है l जो भी छात्र इस बार राजस्थान विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले हैं, उनके लिए दाखिले की प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होने वाली है l क्योंकि दाखिले की प्रक्रिया के आधार पर छात्रों को अंदाजा हो जाएगा कि उनका चयन मनपसंद कॉलेज में होगा या फिर नहीं l

Rajasthan State Universities Admission Policy

चलिए जान लेते हैं कि इस बार कॉलेज में प्रवेश के लिए किस प्रक्रिया को अपनाया जा सकता है l

Policy में बदलाव ना कर के परसेंटेज के आधार पर ही किया जाएगा Admission

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है l ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोनावायरस के समय परसेंटाइल फॉर्मूला को हटाकर अंकों के आधार पर राजस्थान के सरकारी व प्राइवेट कॉलेज में दाखिला दिया गया था l

जो भी छात्र इस बार राजस्थान के प्राइवेट और सरकारी कॉलेज में Admission लेना चाहते हैं, अब उनके मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है l क्योंकि राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए कॉलेज आयुक्तालय की ओर से एडमिशन पॉलिसी जारी नहीं की गई है l

Rajasthan University Cut-off & Merit List 

कुछ सूत्रों के मुताबिक इस साल भी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा l जिस प्रकार कोरोनावायरस के दौरान परसेंटाइल Formula के आधार पर नहीं बल्कि बारहवीं कक्षा की परसेंटेज के आधार पर दाखिला किया गया था, ठीक इसी प्रकार इस वर्ष भी किया जाएगा l हालांकि अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने निकलकर नहीं आई है l जैसे ही कोई Official जानकारी मिलेगी हमारे द्वारा आपको सबसे पहले अपडेट दे दी जाएगी l

12th CBSE Result के बाद ही शुरू की जाएगी Admission की प्रक्रिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में 87 नए सरकारी कॉलेज ऐसे है जो इसी सत्र से शुरू होने वाले हैं l पिछले वर्ष राज्य के सरकारी कॉलेजों में 508628 छात्रों के द्वारा नामांकन कराया गया था l

Maharani College Cut-off & Merit List

वहीं दूसरी ओर राज्य के प्राइवेट कॉलेजों में 793857 छात्रों का नामांकन करवाया गया था l इस बार जैसे ही सीबीएसई के द्वारा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा, उसके पश्चात ही Rajasthan University में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी l

सरकारी कॉलेजों की सीटों में भी इस बार हो सकती है बढ़ोतरी

प्रदेश के सरकारी कॉलेज में फिलहाल अभी 224059 Seats है l 32788 Seats पीजी और यूजी की 191271 Seats शामिल है l इसके अलावा नई सरकारी कॉलेज खुलने से सीटें 15000-17000 तक बढ़ सकती है l

Maharaja College Cut-off & Merit List

जानकारी के मुताबिक सरकारी कॉलेज में फिलहाल B.com में 29400, BSC Maths में 15500, Arts में 136900 और Bio में 16600 सीट है l जानकारी के मुताबिक इस बार 96% से भी अधिक छात्र पास है, इसीलिए मेरिट लिस्ट High जाने के आसार हैं l

आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग शुचि त्यागी के अनुसार हमने एडमिशन के लिए पॉलिसी लगभग तैयार कर ली है l बारहवीं कक्षा के परिणाम आने के पश्चात कॉलेजों को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं l उम्मीद है कि जून के महीने में Admission की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी l