कोरोना महामारी के दौरान बिजली विभाग ने ग्राहकों को राहत देते हुआ कहा की मीटर की रीडिंग वाट्सअप के माध्यम से भी भेज सकते हो, आप अपने मीटर की रीडिंग लेकर अपने मोबाइल से वाट्सअप कर सकते हो, अगर बिजली बिल जमा नहीं होगा तो भी आपका कनेक्शन नहीं कटेगा |
आपको पता ही है, कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में रोजाना 1000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा रहे हैं। अब ऐसे में सरकार ने बहुत सी चीजों पर तो रोक लगाई ही है। इसके अतिरिक्त लोगों को भी काफी सुविधाएं प्रदान की है l ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रह सके l सरकार हर हालत में लोगों को बचाना चाहती है। हाल ही में राजस्थान सरकार ने भी एक अहम फैसला लिया है l
यह अहम फैसला बिजली के बिल को लेकर लिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है, कि जयपुर डिस्कॉम ( Jaipur Discom ) के प्रबंध निदेशक नवीन अरोड़ा ( Managing Director Naveen Arora ) ने यह बताया है, कि जो लोग अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं करा पाए हैं उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है l वह 31 may 2021 तक अपना बिल जमा करा सकते हैं l
31 May से पहले किसी का भी कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, कि घर-घर मीटर की रीडिंग भी नहीं होगी l जो उपभोक्ता मीटर की रीडिंग की फोटो बिजली विभाग को भेजते हैं, सिर्फ उन्हीं का वास्तविक बिल जारी किया जाएगा l आगे हम इस विषय पर आपको विस्तार से बताते हैं।
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
बिजली का बिल जमा नहीं कराने पर कनेक्शन नहीं कटेगा?
ऐसा बताया जा रहा है, की कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों के हित में राजस्थान सरकार ने अहम फैसले लिए हैं l उन्होंने कहा है, कि यदि जनता अप्रैल और मई में जारी होने वाले बिजली के बिल को जमा नहीं भी करा पाती, तो भी चिंता करने वाली बात नहीं है। 31 मई तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा और घर-घर मीटर रीडिंग भी नहीं होगी। जो कोई उपभोक्ता मीटर की रीडिंग ( Meter Reading ) की फोटो बिजली विभाग ( Electricity Department ) को व्हाट्सएप पर भेजता है सिर्फ उसी का Real Bill जारी किया जाएगा l
50 हजार बिजली कनेक्शन देगी राजस्थान सरकार
प्रमुख ऊर्जा सचिव दिनेश कुमार ( Chief Energy Secretary Dinesh Kumar ) जी ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं l बिजली वितरण कंपनियों ने भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसी दौरान व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं l जैसे कि
जयपुर जॉन(Jaipur Zone)के लिए – 9413375901
कोटा जॉन(Kota zone) के लिए – 9413385881
भरतपुर(Bhartpur Zone) जॉन के लिए – 9413375882
आप इन Numbers पर भी बिजली के मीटर की रीडिंग ( Reading Of Electricity Meter ) भेज सकते हैं l उस आधार पर आप का बिजली का बिल भी जारी कर दिया जाएगा। हम आपको बता दें, कि जयपुर डिस्कॉम ( Jaipur Discom ) के प्रबंधक निदेशक नवीन अरोड़ा जी ( Manager Director Naveen Arora ) ने यह बताया है, कि उपभोक्ता अपने मीटर की रीडिंग ( Meter Reading ) की फोटो खींच कर दिए हुए व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकता है l Complain के लिए Toll Free Number 18001806507 तथा 1912 पर भी Call कर सकता है। इसके अतिरिक्त आप जयपुर डिस्कॉम में आधिकारिक वेबसाइट Offical Website पर भी मीटर की रीडिंग भेज सकते हैं।
जलदाय विभाग ने भी मीटर रीडिंग को स्थगित किया?
हम आपको बता दें, कि जलदाय विभाग ( Water Supply Department ) ने भी बहुत से मीटर रीडर ( Meter Reader ) की मांग पर 4 महीने के लिए सभी पानी के मीटर की रीडिंग को स्थगित कर दिया है। मीटर रीडिंग करने के दौरान बहुत से रीडर कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब इसी को देखते हुए बाकी के रीडर ने मीटर की रीडिंग लेने से मना कर दिया है l सरकार ने इसी को देखते हुए 4 महीने के लिए मीटर की रीडिंग को स्थगित कर दिया है।
