केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए जून माह खुशी का माहौल लेकर आ सकता है, रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों अब मिलेगा फायदा, जाने 7th Pay commission से किस वर्ग के कर्मचारियों को अधिक लाभ मिलेगा |
जब से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी गई है तभी से केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी होती रही है l सातवें वेतन आयोग की सिफारिश 28 जून 2016 को मंजूर की गई थी l इसके तहत सभी केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी को बढ़ाने की सिफारिश की गई थी l सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार सरकार को समय-समय पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को बढ़ाना चाहिए l सातवें वेतन आयोग के लागू होने से पहले DA (Dearness Allowance) बेसिक सैलरी का बहुत कम होता था l परंतु सातवें वेतन आयोग के लागू होने के पश्चात DA (Dearness Allowance)में काफी इजाफा हुआ है l
वर्ष 2021 में भी सातवें वेतन आयोग की सिफारिश पर DA (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की जाएगी और यह सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी होगी l आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में –
7th Pay Commission Latest Update In Hindi
सातवें वेतन आयोग के द्वारा वर्ष 2021 में केंद्रीय कर्मचारियों के DA (Dearness Allowance)में बढ़ोतरी की जाएगी l जब से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हुई है तभी से लगातार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी हो रही है l सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है l इसका फायदा केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलने वाला है l इसी के साथ-साथ 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को भी इसका फायदा मिलेगा l
DA (Dearness Allowance) में अब होगा इतने प्रतिशत का इजाफा l
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index ) के द्वारा एक डाटा रिलीज किया गया है lऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index ) के डाटा के अनुसार जनवरी 2021 से लेकर जून 2021 के बीच में डीए में बढ़ोतरी की जाएगी l
आपको बता दें कि वर्ष 2021 से पहले भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है l जनवरी 2020 से लेकर जून 2020 तक 3% की बढ़ोतरी की गई थी l जुलाई 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक 4% की बढ़ोतरी की गई थी l
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स रिपोर्ट( All India Consumer Price Index ) के अनुसार जनवरी 2021 से लेकर जून 2021 तक DA (Dearness Allowance) में कम से कम 4 फ़ीसदी इजाफा किया जाएगा l जो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी होगा l
DA (Dearness Allowance) में कब तक इजाफा हो सकता है?
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है, कि सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत डीए (Dearness Allowance) में इजाफा जनवरी 2021 से लेकर जून 2021 तक हो सकता है l यह वाकई में ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत खुशखबरी की बात होगी l
DA (Dearness Allowance) बढ़ने से सैलरी पर क्या फर्क पड़ेगा l
मनीकंट्रोल (Money Control) से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फ़ीसदी से बढ़ाकर 28 फ़ीसदी तक किया जा सकता है l इस बढ़ोतरी में जनवरी 2020 से लेकर जून 2020 3% बढ़ोतरी शामिल है l इसी के साथ- साथ जुलाई 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक 4 फ़ीसदी बढ़ोतरी शामिल है l इस वर्ष जनवरी 2021 से लेकर जून 2021 तक 4% बढ़ोतरी DA में शामिल है l
After 7th Pay Commission SSC CGL Salary Structure
कुल मिलाकर केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फ़ीसदी से बढ़ाकर 28 फ़ीसदी कर दिया जाएगा, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा भी हो जाएगा l पहले जहां डीए (Dearness Allowance)17% बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट किया जाता था अब वह 17% के स्थान पर 28% बेसिक सैलेरी पर कैलकुलेट किया जाएगा, तो इसी कारण सैलरी में भी बढ़ोतरी हो जाएगी l
आइए जानते हैं, कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश पर DA ( Dearness Allowance) बढ़ने से रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों को अब किस तरह फायदा मिल सकता है l
आपकी जानकारी के अनुसार बता दें, कि कोरोनावायरस की महामारी के चलते सरकार ने कुछ समय पहले DA ( Dearness Allowance) पर रोक लगा दी थी, परंतु इस वर्ष से कुछ परिवर्तन किया गया है l DA ( Dearness Allowance) बढ़ने के कारण केंद्रीय कर्मचारी के डीआर ( DR – Dearness Relief ) में भी बढ़ोतरी हो जाएगी l रिटायर कर्मचारियों को इससे फायदा मिलेगा और उनके DR में भी इजाफा होगा l
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाएगी उसके पश्चात केंद्रीय कर्मचारियों के पीएफ (PF) में भी बढ़ोतरी की जाएगी l देखने वाली बात यह है, कि पीएस में बढ़ोतरी कब तक की जाएगी l
