स्वामी विवेकानंद की बताई हुई 7 आदतें युवाओं को प्रभावित करती है, Tips For Students by Swami Vivekananda, स्वामी विवेकानंद जी विद्वान थे जिनके चर्चे भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी थे, यहाँ से जाने Success Tips For Students, विवेकानंद की यह सात बातें आप भी अपने जीवन में अपनाएं और सफल बने |
भारत के लोगों को अगर किसी व्यक्ति ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, तो उनका नाम है स्वामी विवेकानंद। जी हां स्वामी विवेकानंद हम सबके लिए आदर्श है। Swami Vivekananda के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। स्वामी विवेकानंद से हमें प्रेरणा मिलती है। स्वामी विवेकानंद जी बेहद ही बुद्धिमान व्यक्ति थे, इनकी बुद्धि के चर्चे तो आपने सुने ही होंगे।
चलिए हम आपको इनकी बुद्धि के एक किस्से के बारे में बताते हैं दरअसल यह बात उस समय की है, जब स्वामी विवेकानंद विदेश गए हुए थे। उस समय एक विदेशी महिला ने स्वामी विवेकानंद जी से विवाह करने का अनुरोध किया था। लेकिन स्वामी जी ने कार में सन्यासी हूं और आगे भी सन्यासी जीवन ही व्यतीत करूंगा।
इस पर महिला ने कहा कि मैं आपके जैसा एक गौरवशाली और तेजस्वी पुत्र प्राप्त करना चाहती हूं। इस पर Swami Vivekananda ने कहा क्यों ना मैं आज और अभी से ही आपका बेटा बन जाऊं और आप मेरी मां। आपको मेरे जैसा बेटा मिल जाएगा और मुझे आपके जैसी मां। यह सुनकर उस महिला का दिल बेहद ही गदगद हो गया और उन्होंने कहा आप तो साक्षात भगवान हो, किसी ने पहले मुझे ऐसा सुझाव नहीं दिया।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

स्वामी विवेकानंद जी के भाषण से युवा होते हैं प्रभावित
इस कहानी को सुनकर आपको यह पता तो चल गया होगा कि स्वामी विवेकानंद जी कितने बुद्धिमान है। मुसीबत चाहे कितनी भी बड़ी हो स्वामी विवेकानंद उसका डटकर सामना करते थे और उसका हल निकाल ही लेते थे। स्वामी विवेकानंद जी हमेशा से ही युवाओं को प्रेरित करते आ रहे हैं।
Traffic Rules के अनुसार आधी बांह की कमीज पहनकर गाड़ी चलाने से चालान
इन्होंने सन 1893 में शिकागो में हुए धर्म सम्मेलन में ऐसा भाषण दिया था। जिन्होंने सभी पर अपना प्रभाव छोड़ दिया था। शिकागो के धर्म सम्मेलन में बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति इन के भाषण को नहीं भूल पाया था
दरअसल स्वामी विवेकानंद जी की पर्सनैलिटी ऐसी थी कि अगर इनको कोई एक बार देख लेता था, तो इनका चेहरा उनको मरते दम तक याद रहता था। इतने प्रभावशाली होने के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणादायक स्रोत भी साबित हुए है।
आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि स्वामी विवेकानंद जी ने स्टूडेंट के लिए वह कौनसी 7 शिक्षाएं बताई, जिनको स्टूडेंट अपनी जिंदगी में अपना कर अपार सफलता पा सकते हैं।
सफल होना है, तो अपनाएं यह 7 Tips
अगर आप एक युवा हो और अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, तो विद्वान स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा यह 7 शिक्षाओ के बारे में आपको पता होना ही चाहिए।
दिन में एक बार खुद से बात जरूर कीजिए l अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आप हर दिन दुनिया के एक विद्वान से बात करने का अवसर खो देंगे l
अपने Thoughts पर ध्यान दें l आप अपने Thoughts को अपना जीवन बना ले। इसी के बारे में चिंतन करें। इसी के बारे में सपने देखते रहे। अपने दिल दिमाग और शरीर के हर अंग को इस विचार के बारे में बता दे। यह कामयाबी पाने का एक बेहद ही अनोखा तरीका है।
उठो जागो और Target को प्राप्त करो।
आपका विचार पूरी तरह से आपके दिल और दिमाग पर छा जाता है और आपके उस एक विचार की Mind में वास्तविक फिजिकल और मेंटल स्टेट बन जाती है। जिससे कि आप टारगेट की ओर और अधिक तेजी से आगे बढ़ते है।
हम जितना आगे बढ़ कर दूसरों की मदद करेंगे, हमारा दिल उतना ही शुद्ध होता जाएगा। भगवान ऐसे लोगों में वास करता है, जो कि एक दूसरों की सहायता करते हैं l ऐसे लोगों को Success बेहद जल्दी मिलती है।
हमारे विचार ही हमें सफल बनाते हैं। इसलिए हम इस बात का मुख्य रूप से ध्यान रखें कि हम क्या सोच रहे हैं, हमारे दिमाग में क्या चल रहा है, शब्दों से अधिक विचार जिंदा रहते हैं और हमारे साथ दूर तक जाते हैं। इसलिए हमें अपने विचारों को शुद्ध रखना चाहिए। तभी जाकर हम जल्दी से जल्दी सफल बन सकते हैं।
यूनिवर्स की सभी शक्तियां पहले से ही हमारी है l स्वामी विवेकानंद का इस सातवीं शिक्षा से तात्पर्य यह है कि हमें अपने अंदर से जागना होगा। हमारे अंदर ही सभी शक्तियां हैं और हमारी आंखों से अज्ञानरूपी हाथों को हटाकर नई शक्तियों में प्रवेश करना होगा।
Conclusion
हमने इस पोस्ट के माध्यम से आपको विद्वान स्वामी विवेकानंद के द्वारा युवाओं को दी गई 7 शिक्षा के बारे में जानकारी दी है। अगर युवा इन सभी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो उनको जल्द ही सक्सेस मिल जाएगी। उनको सक्सेस तो मिलेगी ही साथ ही साथ वे स्वामी विवेकानंद की तरह ही एक विद्वान और आकर्षक इंसान भी बन जाएंगे। इसीलिए अगर आप एक युवा है, तो आप इन सभी 7 शिक्षाओं को अपने माइंड में प्रोग्राम करना शुरू कर दीजिए।
यह था आज का हमारा लेख, जिनमें हमने आपको स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताया। साथ ही साथ हमने आपको बताया कि हमारे देश भारत के सबसे विद्वान व्यक्ति स्वामी विवेकानंद जी की 7 शिक्षाओं का अनुसरण करके आपको कैसे सफलता मिल सकती है। उम्मीद है आपको हमारा यह लेख और इसमें दी गई सभी इंफॉर्मेशन पसंद आई होगी। अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो आप इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
