मात्र 42 दिन में 25 किलो वजन किया और ईशु यादव बन गई सेना में लेफ्टिनेंट, सेना में जाने का जूनून इतना था कि मात्र 42 दिनों में 25 kg wait कम कर नौकरी लगने के लिए सफल हुई, ईशु यादव ने Lieutenant के पद पर 17वीं रेंक हासिल की, Ishu Yadav ने अपनी मोटिवेशनल कहानी अपनी जुबानी

आपने बहुत से लोगों की Motivational Story सुनी होगी जो बहुत मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। वह कहावत तो आप सभी ने सुनी ही होगी कि जब हम जी जान से अपने लक्ष्य को पाने में लग जाएं, तो कोई भी हमें अपने लक्ष्य को पाने से नहीं रोक सकता। ठीक ऐसी ही कहानी राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुहाना क्षेत्र के नावता की रहने वाली Ishu Yadav की भी हैं। ईशु यादव नें बहुत ही कम दिनों में काफी ज्यादा वजन कम करके Indian Army में lieutenant का पद हासिल किया हैं। Ishu Yadav ने lieutenant का पद हासिल करने के लिए इतनी ज्यादा मेहनत की है कि कोई दूसरा व्यक्ति शायद ही इतनी मेहनत कर सकें।

गरीब बच्चों को मुफ्त में दे रहे हैं English Medium की Education

बचपन में ही तय कर लिया था, सेना में बड़े पद पर जाने का लक्ष्य

इंटरव्यू के दौरान Lieutenant Ishu Yadav ने बताया कि उन्होंने बचपन में ही यह लक्ष्य निर्धारित कर लिया था कि, उन्हें बड़े होकर सेना में किसी अच्छे बड़े पद पर जाना हैं। इसीलिए ईशु यादव ने बचपन से ही खूब मन लगाकर पढ़ाई की और अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।

6th क्लास में फेल होने के बावजूद भी बनी IAS Officer-

Ishu Yadav Motivational Story

Lieutenant के पद पर हासिल की 17वीं Rank

ईशु यादव ने बताया कि जब उन्होंने Indian Army के Armed Forces Medical Service के Military Nursing Service में Lieutenant पद के लिए 17वीं Rank हासिल की है यह सब उनकी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया हैं। आपको पता ही होगा कि जब भारतीय सेना के किसी बड़े पद के लिए परीक्षा होती हैं, तो उसमें देश भर से उम्मीदवार शामिल होते हैं। उन लाखों उम्मीदवारों में से ईशु यादव ने 17 वीं Rank हासिल करके देश के साथ-साथ राजस्थान राज्य का गौरव भी बढ़ाया हैं। ईशु यादव आज से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में Training के लिए ज्वाइन करेंगी।

Ishu Yadav ने अपनी मोटिवेशनल कहानी अपनी जुबानी

  • Ishu Yadav ने बताया कि जब मैंने Military Nursing Services के लिए आवेदन दिया था, तो उस समय मेरा वजन 80 किलो था। मैं 28 जुलाई 2021 को Military Nursing Service के एग्जाम में शामिल हुई थी जिसके बाद 24 अगस्त 2021 को परीक्षा के परिणाम आए थे।

चूड़ियां बेचने वाली महिला की बेटी बनी Deputy Collector

  • परीक्षा के परिणाम में मै सफल रही। परीक्षा के परिणाम जारी होने के 4 दिन बाद मेरा Medical और physical था। जब मैं मेडिकल और फिजिकल के लिए पहुंची तो उस समय मेरा वजन केवल 55 किलो ही होना चाहिए था जबकि मेरा वजन 80 किलो था। इसीलिए मुझे Overweight का Point Refer मिला जिसके बाद मुझे केवल 42 Days के अंदर ही 25 Kg Weight कम करना था।

  • ईशु यादव ने बताया कि मुझे हर एक व्यक्ति ने कहा कि 42 दिनों में 25 किलो वजन कम करना बिल्कुल नामुमकिन है लेकिन मैंने बिल्कुल भी हार नहीं मानी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती गई।

  • ईशु यादव ने बताया कि वजन कम करने के लिए मैं रोजाना अपने गांव में सिद्धि बाबा के मंदिर की सीढ़ियों और पहाड़ी पर भी चढ़ती और उतरती थी जिसकी वजह से मुझे 42 दिनों में आसानी से सफलता मिल पाई।

  • Ishu Yadav ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे मेरे परिवार का पूरा सहयोग हैं। मेरे परिवार वालों ने हमेशा से ही मुझे कहा कि तुम आसानी से अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकती हों बस तुम्हें अपने लक्ष्य बिल्कुल भी नहीं भटकना हैं।

  • नतीजा यह था कि मैंने 42 दिन में ही 25 किलो वजन कम कर लिया था जो कि बिल्कुल नामुमकिन था।

  • ईशु यादव ने बताया कि यदि हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी जान लगाकर मेहनत करते हैं, तो हम फिर आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

  • जो व्यक्ति लक्ष्य से भटक जाते हैं तो उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति कभी भी नहीं हो पाती। इसीलिए हमें दुनिया की बातों में आए बिना ही अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देना चाहिए।