3rd Grade अंग्रेजी विषय का शिक्षक बनने के लिए स्नातक कोर्स में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य, स्नातक में बीएससी और बीकॉम करने वाला अभ्यर्थी अंग्रेजी का शिक्षक नहीं बन पायेगा, बीए करने की बजाय एमए करने वाला भी अंग्रेजी विषय का शिक्षक नहीं बन सकेगा |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में तृतीय श्रेणी अंग्रेजी विषय के शिक्षक हेतु अनिवार्य योग्यता की सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | REET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू हो चुकी है |
इस बार रीट परीक्षा के लिए बीकॉम संकाय वाले अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जायेगा | इसके अलावा रीट लेवल 1 के लिए बीएड धारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है, लेकिन अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है | इसी के साथ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 से जुड़ा मामला सामने आया है कि अंग्रेजी विषय का शिक्षक बनने के लिए स्नातक में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है |
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि अंग्रेजी में बीए करने की बजाय सीधे एमए करने वाले अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी शिक्षक नहीं बन सकेंगे | इस आदेश के बाद बेरोजगारों में काफी निराशा का माहौल बना हुआ है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
अंग्रेजी में बीए की बजाय एमए करने वाले योग्य नहीं-
राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि अंग्रेजी विषय में बीए करने की बजाय सीधे एमए करने वाले अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी अंग्रेजी विषय का शिक्षक बनने के योग्य नहीं है | प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 31 जुलाई 2018 को विज्ञप्ति जारी कर तृतीय श्रेणी शिक्षक के लेवल-2 अंग्रेजी विषय की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे | राजस्थान तृतीय श्रेणी अंग्रेजी विषय के शिक्षक के लिए अंग्रेजी में स्नातक के साथ बीएड व रीट में 60% अंक सहित अन्य अर्हता निर्धारित की गई थी |
स्नातक में वैकल्पिक विषय अंग्रेजी नहीं था-
अपीलकर्ता ने बीएससी के साथ एमए अंग्रेजी विषय के साथ कर रखी थी | परीक्षा के बाद वे मैरिट में भी आ गए थे, लेकिन RPSC व शिक्षा विभाग ने नियुक्ति देने से इसलिए इनकार कर दिया कि उनके वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी विषय नहीं था | इसे बाद अभ्यर्थियों ने एकलपीठ में चुनौती दी, लेकिन याचिका खारिज कर दी गई थी |
इसके बाद फिर से अभ्यर्थियों ने यह कहते हुए खंडपीठ में अपील कर दी कि एमए की डिग्री स्नातक की डिग्री से उच्च योग्यता वाली है, इसलिए उनको अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता है | लेकिन सरकार ने अभ्यर्थियों के इस तर्क का विरोध किया | खंडपीठ ने अभ्यर्थियों और सरकार दोनों का पक्ष सुनने के बाद अभ्यर्थियों की अपील को खारिज कर दिया है |
