केंद्रीय सहकारी बैंक में व्यवस्थापको के 3000 पदों पर होगी भर्ती, Central Co-operative Bank में Administrator के करीब तीन हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, केंद्रीय सहकारी बैंक में होने वाली भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में देखे |

राजस्थान सरकार के द्वारा साल 2022 में अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है l जो भी उम्मीदवार स्नातक पास कर चुके हैं, उन्हें राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का एक और अवसर मिलने वाला है हाल ही में ही राज्य के ग्राम सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों के लिए सहकारिता विभाग में भर्ती से संबंधित सेवा नियम और चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी दे दी गई है l

जो भी उम्मीदवार स्नातक पास कर चुके हैं, वह इस भर्ती के लिए Apply कर सकते हैं l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती लगभग 3000 पदों पर की जाएगी l यदि आप भी व्यवस्थापक के पद पर apply करने के इच्छुक है, तो आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं l चलिए जान लेते हैं कि किस प्रकार से आवेदन आपको करना होगा और इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब तक शुरू हो सकती है l

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भर्ती से संबंधित दी जानकारी

हाल ही में ही सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि प्रदेश में लगभग 3000 व्यवस्थापक के पदों पर भर्ती की जाएगी l इस भर्ती के लिए सेवा नियम 2022 भी जारी किए गए हैं l 10 जुलाई 2017 के बाद की व्यवस्था को समाप्त करके, अब नए सिरे से व्यवस्थापक के 3000 पदों को भरा जाएगा l यह पद राजस्थान राज्य सहकारी भर्ती बोर्ड के द्वारा परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे l सहकारिता मंत्री उदयलाल ने यह भी जानकारी दी है कि Central Co Operative Banks में बैंकिंग सहायक के 20% पद पर व्यवस्थापक के लिए आरक्षित किए गए हैं l

हर जिले के खाली पदों को भरा जाएगा उसी जिले के अभ्यर्थियों से

जो भी उम्मीदवार व्यवस्थापक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी ग्राम सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों के लिए सहकारिता विभाग में भर्ती चयन प्रक्रिया और सेवा नियम 2022 जारी किए गए हैं l अभी आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है l

जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी हमारे द्वारा आपको व्यवस्थापक पद पर भर्ती की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दे दी जाएगी l अभी Registrar सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल ने यही जानकारी दी है कि जिस जिले के खाली पद होंगे उस जिले के पदों को मूल निवासी से ही भरा जाएगा l यानी यदि आप सीकर जिले के रहने वाले हैं, तो आप सीकर जिले के पदों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं l

यह निर्धारित की गई है Education Qualification

जानकारी के मुताबिक व्यवस्थापक पदों पर भर्ती के लिए Minimum Educational Eligibility स्नातक रखी गई है l यानी कि यदि आप Graduation पास है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं l इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो कृषि स्नातक या एमबीए डिग्री धारक है, वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं l

HDFC Bank 12551 Recruitment 2022 Notification Released

Reliance Jio 20000 Recruitment 2022

ऐसे अभ्यर्थियों को बोर्ड की ओर से 10 अंक Extra यानी Bonus के रूप में दिए जाएंगे l

यह रहेगा Exam Pattern

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु इच्छुक हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी l जिसमें सामान्य ज्ञान, Aptitude, जनरल अवेयरनेस, Computer, English और हिंदी विषय के प्रश्न भी पूछे जाएंगे l

अभी बोर्ड के द्वारा इस भर्ती का विस्तृत सिलेबस जारी नहीं किया गया है l जैसे ही विस्तृत सिलेबस और Exam Pattern जारी किया जाएगा, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी l अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान राज्य सहकारी भर्ती बोर्ड की Official Website का विजिट भी कर सकते हैं l