वनपाल & वनरक्षक के 2399 पदों पर 22 लाख फॉर्म भरे गए, राजस्थान में होने वाली वनपाल & वन रक्षक भर्ती के लिए रिकॉर्ड तोड़ 22 लाख आवेदन भरे गए, Forester & Forest Guard भर्ती में 1 पद के लिए 917 बेरोजगार लाइन में लगे हुए है, दसवीं पास भर्ती के लिए बीएड धारियों ने भी आवेदन किया |
कुछ समय पहले राजस्थान वन विभाग के द्वारा राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी l इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च 2022 से आवेदन कर सकते थे और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 29 मार्च 2022 तक का समय दिया गया था l इस भर्ती के तहत वनरक्षक और वनपाल के पद पर भर्ती निकाली गई थी l
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 लगभग 2399 पदों पर निकाली गई थी, जिसमें वनपाल के 99 पद और वनरक्षक के 2300 पद शामिल थे l वनरक्षक पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और वनपाल के लिए 12वीं कक्षा होना अनिवार्य है l
इस भर्ती के तहत अब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है l लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जो संख्या सामने निकल कर आई है, उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब बेरोजगारी पहले सालों के मुकाबले कई गुना बढ़ चुकी है l
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
चलिए जानते हैं कि राजस्थान वन विभाग भर्ती के लिए कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और 2399 पदों पर Selection लेने के लिए कंपटीशन कितना Tuff होने वाला है l
2399 पदों के लिए आवेदन किया है 22 लाख उम्मीदवारों ने

Rajasthan Forest Department Bharti 2022 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात जो आंकड़े सामने निकल कर आए हैं, उनके अनुसार 2399 पद के लिए लगभग 2200000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है l आवेदन संख्या को देखकर यह कहा जा सकता है,
कि राजस्थान वन विभाग भर्ती 2022 अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होने वाली है l क्योंकि इस भर्ती में पदों के सापेक्ष लगभग हजार गुना उम्मीदवारों ने आवेदन किया है l राजस्थान में बढ़ती बेरोजगारी के कारण यह चौंकाने वाले आंकड़े सामने निकल कर आ रहे हैं l
बीएड डिग्री धारक ने भी किया राजस्थान वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन
आपको जानकर हैरानी होगी कि वैसे तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं कक्षा निर्धारित की गई थी l लेकिन बढ़ती बेरोजगारी के कारण ऐसे युवाओं ने भी राजस्थान वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन कर दिया है, जो ज्यादा पढ़े लिखे हैं l
करौली के गोविंद प्रजापत और सांगनेर की जितेंद्र शर्मा ने भी राजस्थान वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन किया है l आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों ही B.Ed Holder है, लेकिन बेरोजगारी होने के कारण यह इस पद के लिए आवेदन करने पर मजबूर हैं l
गोविंद प्रजापति किसान के बेटे हैं और राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं l जानकारी के मुताबिक यह दो-तीन वर्षों से जयपुर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं, और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं l लेकिन बार-बार आप सफलता मिलने के कारण यह काफी निराश भी हैं l
एक तो बेरोजगारी काफी बढ़ चुकी है, ऊपर से कोचिंग फीस, किताब एवं अन्य खर्चों के कारण बेरोजगार युवा काफी परेशान है और इसीलिए वह अब यही सोचते हैं कि सरकारी शिक्षक अगर नहीं बने तो कोई ना वनरक्षक ही बन जाते हैं l कम से कम वह बेरोजगार तो नहीं रहेंगे l
राजस्थान वनरक्षक भर्ती की आवेदन संख्या से टूटा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिकॉर्ड
राजस्थान वन विभाग भर्ती से पहले साल 2021 में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें लगभग 5000 पदों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी l लेकिन इन 5000 पदों के सापेक्ष लगभग 1850000 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे l
वर्ष 2022 में जिस हिसाब से वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी ना हुई तो आने वाले वर्षों में बेरोजगारी दर और भी ज्यादा बढ़ सकती है l
राजस्थान में काफी परीक्षाओं में धांधली देखने को मिल रही है जिसे योग्य उम्मीदवार का सरकारी नौकरी पानी का सपना बस सपना ही रह रहा है l Rajasthan Forest Guard Recruitment प्रक्रिया के जरिए सरकार के खाते में लगभग 60 करोड से भी ज्यादा फीस आई है l
परीक्षा का आयोजन करवाना है विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती
इस परीक्षा के लिए इतने लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है कि आवेदन की संख्या देखकर कर्मचारी चयन बोर्ड भी काफी हैरान है l इस परीक्षा में लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं इसीलिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन करवाना इतना आसान भी नहीं होगा l
परीक्षा केंद्र निर्धारण और परीक्षा के आयोजन के अलावा सभी प्रक्रिया कर्मचारी चयन बोर्ड को बड़े ध्यान से पूरी करनी होंगी l पदों की संख्या और पदों के लिए प्राप्त हुए आवेदन से यदि औसत निकाली जाए, तो लगभग 1 पद के लिए 917 उम्मीदवार दावेदार होंगे l
इसीलिए इस भर्ती में कंपटीशन काफी कठिन होगा और उम्मीदवारों को Selection लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी जाकर इस भर्ती में चयन हो पाएगा l
