भारतीय रेलवे के द्वारा समय-समय पर अलग-अलग Division पर Apprentice के पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं। ठीक इसी प्रकार अबकी बार भी East Central Railway के द्वारा 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं जिसके तहत उनकी अलग-अलग Division पर Posting की जाएगी। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है l जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं तो वे आवेदन कर सकते हैं।
आज के समय में बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है जिसकी वजह से पढ़े लिखे व्यक्ति भी बेरोजगार घूम रहे हैं, क्योंकि नौकरियां कम है और उन में आवेदन करने वाले काफी ज्यादा। इसी वजह से बहुत से लोग नौकरी से वंचित रह जाते हैं l लेकिन हमारे देश में ज्यादा पढ़े-लिखे व्यक्तियों के साथ-साथ कम पढ़े लिखे व्यक्तियों को भी सरकारी नौकरी का अवसर दिया जाता है।
रेलवे NTPC गत परीक्षाओं में पूछे गए 1500 से अधिक प्रश्नों का समाहार
IOCL ने Apprentice के 469 पदों पर 10th pass के लिए सरकारी नौकरी निकाली
पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा अप्रेंटिस के 2206 पदों पर निकाली गई भर्ती
पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा कुछ दिन पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया गया है l जिससे यह सूचना मिली है की पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा Apprentice के 2206 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के मुताबिक अप्रेंटिस के पदों पर अलग-अलग डिविजन पर भर्ती होनी है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो अब वह आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2021 से शुरू हो चुकी है l सभी योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 5 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के पदों का विवरण
डिवीजन | पदों की संख्या |
धनबाद | 156 |
दानापुर | 675 |
प्लांट डिपो / पंडित दीनदयाल उपाध्याय | 135 |
समस्तीपुर | 81 |
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल | 892 |
सोनपुर मंडल | 47 |
कैरिज और वैगन मरम्मत कार्यालय | 110 |
यांत्रिक कार्यशाला समस्तीपुर | 110 |
कुल पदों की संख्या | 2206 |
शैक्षणिक योग्यता
जिस भी उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा को 50% अंकों के साथ पास करने के पश्चात संबंधित ट्रेड में आईटीआई की हुई हैं वही आवेदन दे सकता है l आईटीआई में कम से कम 55% अंक होना बहुत ही आवश्यक है l 55% से कम अंक वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते l इसके अतिरिक्त ITI का सर्टिफिकेट NCVT से प्रमाणित होना बहुत ही आवश्यक हैं।
आयु सीमा
अप्रेंटिस के पदों पर 15 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु में 5 साल की छूट दे दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जाति | आवेदन शुल्क |
सामान्य जाति / पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी | 100 रुपए |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग व्यक्ति | निशुल्क |
सभी वर्ग की महिलाओं के लिए | निशुल्क |
East Central Railway अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया
जो भी उम्मीदवार अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह East Central Railway की Official Website के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जब उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे, तो Home Page पर ही उन्हें इस भर्ती का Notification मिल जाएगा l आवेदन करने से पहले परीक्षार्थी आधिकारिक नोटिस को अवश्य पढ़ ले l
