10वीं-12वीं के आधार पर दिए जाएंगे प्रथम वर्ष के छात्रों को अंक, University में प्रथम वर्ष के छात्रों को 10th & 12th में प्राप्त अंको के आधार पर अंक दिए जाएंगे, University द्वारा जल्द ही 1st Year की Mark Sheet जारी करने की संभावना है
कोरोना महामारी की वजह से हमारे देश के छात्रों का काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि काफी लंबे समय तक तो स्कूल कॉलेज बंद ही पड़े हुए थे और स्कूल में भी छात्रों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया | फिलहाल धीरे-धीरे स्कूल कॉलेज खुलने शुरू हो चुके हैं, मगर अब तक बच्चों की पढ़ाई पर काफी बुरा असर पड़ चुका है |
स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों के साथ-साथ कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों का भी काफी नुकसान हुआ है | क्योंकि कॉलेज बंद होने की वजह से ऑनलाइन क्लास चल रही थी, मगर ऑनलाइन क्लास में छात्र वह सब नहीं सीख पाते जो कि ऑफलाइन क्लास में कॉलेज में जाकर सीख सकते हैं | राजस्थान विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे प्रथम वर्ष के छात्रों को अगले वर्ष में प्रमोट किया गया है, लेकिन उनके अंक 10वीं और 12वीं के नंबरों के आधार पर दिए जाएंगे |
SSC GD Constable Handwritten Notes की PDF डाउनलोड करे |
राजस्थान विश्वविद्यालय के द्वारा प्रथम वर्ष के प्रमोट विद्यार्थियों की मार्कशीट जारी करने की तैयारियां चल रही है | अब जैसे ही अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे प्रथम वर्ष के छात्रों के कॉलेज के द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्रों की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट जमा कराई जाएगी | तो उसी के आधार पर छात्रों की प्रथम वर्ष की मार्कशीट भी बनाकर जारी की जाएगी |
University द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की Mark Sheet
राजस्थान यूनिवर्सिटी के द्वारा सभी कॉलेजों को यह निर्देश दिए गए हैं, कि उन्हें जल्द ही अपने अपने कॉलेजों में पढ़ रहे प्रथम वर्ष के नियमित विद्यार्थियों की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी | क्योंकि प्रथम वर्ष के छात्रों को अगले वर्ष में बिना परीक्षा लिए ही अगले वर्ष में Promot किया गया है |

अब विश्वविद्यालय में उन छात्रों की मार्कशीट जारी करने की तैयारियां की जा रही है | मार्कशीट में नंबर 10वीं और 12वीं कक्षा में आए हुए नंबरों के आधार पर ही दिए जाएंगे | इसीलिए यूनिवर्सिटी को सभी छात्रों के 10वीं और 12वीं के नंबरों की भी आवश्यकता पड़ेगी | जो छात्र कॉलेजों में नियमित पढ़ाई कर रहे हैं तो उनकी 10वीं और 12वीं की Mark Sheet कॉलेजों के माध्यम से ही यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर Upload की जाएगी |
Rajasthan Patwari Handwritten Notes PDF
इसके अतिरिक्त जो स्वयंपाठी छात्र हैं, तो उन्हें अपनी 10वीं और 12वीं की Mark Sheet यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर खुद ही अपलोड करनी होंगी | इसके लिए वह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं | विश्वविद्यालय में आवेदन करने वाले 1,20000 से भी ज्यादा छात्र स्वयंपाठी विद्यार्थी हैं |
प्रथम वर्ष के प्रमोट विद्यार्थियों को इस प्रकार दिए जाएंगे अंक
प्रथम वर्ष के जिन छात्रों को प्रमोट किया गया है, तो उन्हें 10वीं के अंकों के 40% और 12वीं के 60% अंकों के हिसाब से अंक देकर उनके परिणाम घोषित किए जाएंगे | ऐसा बताया जा रहा है कि द्वितीय और तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं किया गया है, बल्कि इनकी परीक्षाओं को कुछ समय के लिए ही स्थगित कर दिया गया था | मगर अब जैसे ही थोड़े हालात सुधरे हैं, तो इन विद्यार्थियों की परीक्षाओं का आयोजन भी किया गया है |
